11/05/2022
श्री सूर्य प्रकाश अग्रहरि जी ने कल प्रयागराज में रक्तदान किया। यह सूर्य प्रकाश अग्रहरि जी का दूसरा रक्तदान था। इसके पहले सूर्य प्रकाश जी ने 02 जुलाई को प्रयागराज में ही अपना पहला रक्तदान किया था।
सूर्य प्रकाश जी ब्लड रिवोल्यूशन के प्रारंभ से ही सदस्य एवं कार्यकर्ता के रूप में जुड़े रहे हैं। आप ने अब तक प्रयागराज एवं लखनऊ में कई जरूरतमंद लोगों को रक्त दिलवा कर उनकी सहायता की है।
आप सभी भी सूर्य प्रकाश जी जैसे रक्तवीरों से प्रेरणा लें एवं रक्तदान करें।