Cyber Crime Police Station

Cyber Crime Police Station we are Here to help you in cyber crime related matter

बैंक अधिकारी को 8 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, ईडी अधिकारी बनकर 96.65 लाख रुपये ठगे - लखनऊ, उ0प्र0  28.09.2026                ...
28/09/2026

बैंक अधिकारी को 8 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, ईडी अधिकारी बनकर 96.65 लाख रुपये ठगे - लखनऊ, उ0प्र0 28.09.2026


28/09/2026

Be aware keep sharing

30/08/2026

Picasso हो, World by World हो या कोई भी अन्य Movie देखने वाला Third-Party App—अगर आपने इसे Chrome Browser, Telegram या किसी अन्य माध्यम से APK के रूप में Download करके Install किया है और उसके माध्यम से Movie देखते हैं, तो उसे तुरंत Uninstall कर दें।

अगर इस विषय से संबंधित आपका कोई सवाल है, तो जरूर पूछें🙏

यह नए तरीके का साइबर क्राइम है जिसमें कोई भी समझ नहीं पा रहा है इसलिए कृपया जानकारी सभी के साथ शेयर करें

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंद्रकुमार गुजराल के बेटे और पूर्व सांसद नरेश गुजराल साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। ठगो...
19/06/2026

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंद्रकुमार गुजराल के बेटे और पूर्व सांसद नरेश गुजराल साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। ठगों ने वॉट्सऐप पर उनकी फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी प्रोफाइल बनाई और उनके कर्मचारी को झांसा देकर 7.68 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए।



महिला को 380 रुपये की जींस लौटाने के चक्कर में गंवाने पड़े 1 लाख रुपयेGoogle पर Customer Care Number सर्च करना पड़ा भारी...
18/06/2026

महिला को 380 रुपये की जींस लौटाने के चक्कर में गंवाने पड़े 1 लाख रुपये

Google पर Customer Care Number सर्च करना पड़ा भारी, Refund के नाम पर हुआ Cyber Fraud

Google पर असली Customer Care Numbers के साथ-साथ साइबर अपराधियों द्वारा डाले गए फर्जी Customer Care Numbers भी मौजूद रहते हैं।
साइबर अपराधी Refund, Cashback, Customer Support, KYC Update, Parcel Return तथा Account Verification के नाम पर लोगों को निशाना बनाते हैं।
यदि कोई व्यक्ति Refund देने के नाम पर:
✅ UPI PIN मांगे
✅ OTP मांगे
✅ ATM Card Number मांगे
✅ CVV मांगे
✅ Screen Share करवाए
✅ Remote Access App डाउनलोड करवाए
✅ APK File Install करवाए

तो तुरंत सतर्क हो जाएं और प्रक्रिया रोक दें।

B R P Inter College, रोडवेज बस स्टैंड, जौनपुर में साइबर एक्सपर्ट जय प्रकाश सिंह द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।छ...
11/05/2026

B R P Inter College, रोडवेज बस स्टैंड, जौनपुर में साइबर एक्सपर्ट जय प्रकाश सिंह द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।

छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फेक लिंक, सोशल मीडिया स्कैम, OTP धोखाधड़ी और डिजिटल सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।
आज की पढ़ाई के साथ साइबर जागरूकता भी उतनी ही जरूरी है, क्योंकि जागरूक छात्र ही सुरक्षित भविष्य बनाते हैं।

शेयर बाजार में करोड़पति बनने का सपना बना बर्बादी! हरिद्वार में 1.45 करोड़ की साइबर ठगी*दिनांक 29.04.2026*हरिद्वार में एक...
30/04/2026

शेयर बाजार में करोड़पति बनने का सपना बना बर्बादी! हरिद्वार में 1.45 करोड़ की साइबर ठगी
*दिनांक 29.04.2026*
हरिद्वार में एक व्यक्ति इंस्टाग्राम पर शेयर बाजार निवेश से जुड़ी रील देखकर साइबर ठगी का शिकार हो गया। जनवरी 2026 में पीड़ित ने इंस्टाग्राम पर शेयर बाजार और IPO निवेश से संबंधित रील देखी, जिसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक किया। लिंक के माध्यम से उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां विशेष शेयरों और IPO में भारी मुनाफे का लालच दिया गया।

साइबर अपराधियों ने खुद को नामी निवेश सलाहकार बताकर “नियो कोट प्रो” नामक एप डाउनलोड कराया और निवेश पर भारी लाभ का भरोसा दिलाया। शुरुआत में एप पर निवेश राशि और मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाया गया, जिससे पीड़ित का विश्वास बढ़ गया। धीरे-धीरे भरोसे में लेकर अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से कुल 1 करोड़ 45 लाख 800 रुपये जमा करवा लिए गए।

जब पीड़ित ने अपने पैसे निकालने की कोशिश की, तो निकासी संभव नहीं हुई। बाद में एप और कथित निवेश सलाहकारों से संपर्क टूट गया, तब जाकर उसे एहसास हुआ कि वह बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुका है।

साइबर एक्सपर्ट जय प्रकाश सिंह का विश्लेषण और बचाव

साइबर एक्सपर्ट जय प्रकाश सिंह के अनुसार आजकल सबसे ज्यादा साइबर ठगी “जल्दी पैसा कमाने”, “गैरंटी रिटर्न” और “ऑनलाइन निवेश” के नाम पर हो रही है। साइबर अपराधी पहले सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाते हैं, लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाते हैं और लोगों का भरोसा जीतते हैं। इसके बाद नकली स्क्रीनशॉट, फर्जी अकाउंट स्टेटमेंट और वीडियो के जरिए लोगों को यकीन दिलाया जाता है कि वे वास्तव में भारी मुनाफा कमा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में फर्जी ऐप या वेबसाइट बनाई जाती है, जिसमें आपका पैसा बढ़ता हुआ दिखाई देता है, लेकिन असल में वह सिर्फ भ्रम होता है। शुरुआत में थोड़ी रकम निकालने की सुविधा देकर भरोसा बनाया जाता है, लेकिन जैसे ही बड़ी रकम निवेश की जाती है, “रिस्क मार्जिन”, “टैक्स”, “चार्ज” या अन्य बहानों से लगातार पैसे मांगे जाते हैं और अंत में संपर्क खत्म कर दिया जाता है।

याद रखें—यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या टेलीग्राम के जरिए आपको गारंटी मुनाफा देने की बात कर रहा है, तो यह गंभीर चेतावनी है। किसी भी लिंक या ऐप पर निवेश न करें।
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जो रियल बनाकर के पैसा कमाने का वीडियो बनाते हैं उनसे निवेश योजनाओं से सतर्क रहें।
बहुत ज्यादा मुनाफे के वादे पर भरोसा न करें।
निवेश से पहले प्लेटफॉर्म की वैधता की पूरी जांच करें।
जानकारी के लिए ChatGPT जैसे प्लेटफॉर्म या साइबर एक्सपर्ट से सलाह लें।

अगर ठगी हो जाए तो क्या करें
तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।
National Cyber Crime Reporting Portal (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें।
अपने बैंक को तुरंत सूचित करें।
नजदीकी थाने में लिखित शिकायत दें। पुलिस द्वारा पैसे वापस कराए जा रहे हैं, और पैसे वापस होने की दशा में अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी। यदि थाने पर सुनवाई नहीं हो रही है, तो उच्च अधिकारियों से शिकायत अवश्य करें।

आपकी खुशियों की सुरक्षा, आपकी ऑनलाइन सुरक्षा।
आपके सवाल ही आपकी साइबर सुरक्षा हैं।
इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें — जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।

Happy new year
31/12/2025

Happy new year

24/12/2025

8.10 करोड़ की ठगी, टूट गया भरोसा… पूर्व IPS ने खुद को गोली मार ली

पंजाब से आई यह खबर सिर्फ एक समाचार नहीं, बल्कि साइबर अपराध की सबसे भयावह सच्चाई है।
फर्जी निवेश स्कीम के जाल में फँसकर एक पूर्व IPS अधिकारी से करीब 8.10 करोड़ रुपये की ठगी हो गई।
दोस्तों और परिजनों से उधार लेकर दिए गए पैसे, टूटता आत्मविश्वास और लगातार मानसिक दबाव…
आख़िरकार यह दर्द इतना बढ़ गया कि उन्होंने खुद को गोली मार ली।

यह घटना हमें यह सिखाती है कि
❗ साइबर अपराध पद, रैंक या अनुभव नहीं देखता
❗ ठगी सिर्फ पैसे नहीं, जिंदगी और सम्मान भी छीन लेती है

❗ साइबर एक्सपर्ट जय प्रकाश सिंह की चेतावनी और बचाव के उपाय

मैंने अपने अनुभव में देखा है कि ऐसे मामलों में सबसे बड़ी गलती होती है —
लालच + जल्दबाज़ी + बिना जाँच के भरोसा

🔐 आप कैसे बच सकते हैं:

✅ किसी भी निवेश स्कीम में पैसा लगाने से पहले उसकी SEBI / सरकारी वैधता जरूर जांचें
✅ “गारंटी रिटर्न”, “डबल पैसा”, “सीक्रेट स्कीम” जैसे शब्द = सीधा खतरा
✅ WhatsApp / Telegram / सोशल मीडिया पर आए निवेश ऑफर से दूरी रखें
✅ ठगी का शक होते ही छुपाएं नहीं, तुरंत शिकायत करें
✅ मानसिक दबाव में अकेले न रहें — परिवार और पुलिस से बात करें

याद रखें:

💔 पैसा वापस आ सकता है,
लेकिन एक ज़िंदगी कभी वापस नहीं आती।

इस पोस्ट को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें,
शायद आपकी एक शेयर किसी की जान बचा ले।

साइबर एक्सपर्ट | साइबर अपराध जागरूकता

02/05/2025

प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले तरुण कुमार को क्या पता था कि चंद रुपयों का लालच उसे ₹10 लाख से ज्यादा का 'डिजिटल झटका देगा। युवक को रेटिंग के नाम पर उसे टेलीग्राम के जाल में फंसाकर उसकी गाढ़ी कमाई लूट ली गई। 19 अप्रैल को तरुण के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज में लिखा था किसी होटल को फाइव स्टार रेटिंग दो और पाओ ₹120! तरुण भी क्या करता, लालच बुरी बला! उसने तुरंत रेटिंग दे दी। फिर उसी नंबर से आया एक और संदेश टेलीग्राम ग्रुप का। कहा गया इसे जॉइन करो और अपनी यूपीआई आईडी दो। वह नए-नए लालच में फंसता चला गया। उसने ग्रुप जॉइन किया और कोड भी शेयर कर दिया। और देखो 'डिजिटल चमत्कार 10 मिनट में उसके खाते में ₹120 आ गए। ठगों ने तरुण को अलग-अलग खातों में पैसे भेजने का टास्क दिया। 19 अप्रैल को उसने 2000, 5000 और 2200 रुपए बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन, 20 अप्रैल को ₹5000 और भेजे। इसके बाद उसने एक के बाद एक कई ट्रांजेक्शन किए 25,800, 75,000, 1,58,000, 2,18,000 फिर 90,000 रुपए भेजे। उसके बाद 1,20,000, 1,00,000, 1,03,636 रुपए और आखिर में एक और 1,00,000 रुपए भेज। इस तरह तरुण पूरे ₹10,94,636 की ऑनलाइन लूट' का शिकार हो गया। जब तरुण को अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी 'डिजिटल लूट' की शिकायत दर्ज कराई। अब उसने पुलिस को भी लिखित शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है और मांग की है कि इन अज्ञात डिजिटल ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Address

Cyber Crime Police Station
Allahabad
211001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cyber Crime Police Station posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share