04/08/2026
नगर निगम प्रयागराज द्वारा स्वच्छ कांवड़ यात्रा अभियान के अंतर्गत जोन–04, वार्ड–73 (दारागंज) स्थित दशाश्वमेध घाट पर IEC टीम द्वारा जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को घाट एवं गंगा नदी की स्वच्छता बनाए रखने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा कपड़े के थैले अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पूजा-अर्चना के उपरांत फूल-माला एवं अन्य पूजन सामग्री गंगा नदी में प्रवाहित न कर निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की गई।
आइए, स्वच्छ गंगा , स्वच्छ घाट , स्वच्छ कांवड़ यात्रा के संकल्प को जनभागीदारी से सफल बनाएं।
JanJagrukta
CM Office UP A K Sharma Urban Development Department , Uttar Pradesh Swachh Uttar Pradesh Information and Public Relations Department, Uttar Pradesh Ganesh Kesarwani Bjp