03/09/2026
प्रयागराज मंडल में आयोजित क्रेडिट कैम्प के तहत प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ एवं फतेहपुर जनपदों में बैंकों द्वारा ₹576 करोड़ का ऋण वितरण किया गया, जिसमें ₹281 करोड़ कृषि ऋण एवं ₹295 करोड़ MSME ऋण शामिल है।
कार्यक्रम में विभिन्न ऋण योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति/वितरण के चेक एवं टूल किट वितरित किए गए। अधिकारियों ने कृषि, MSME एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ऋण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया।
₹576 करोड़ का ऋण वितरण—कृषि, उद्यमिता और रोजगार को नई गति।