mygreatbaba.com

नमामि भक्त वत्सल दीनबंधु दीनानाथ, परम पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज'! कोटि कोटि प्रणाम। जय श्री राम! 🙏❤🕉❤🙏इलहाबाद में डा़....
11/02/2026

नमामि भक्त वत्सल दीनबंधु दीनानाथ, परम पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज'! कोटि कोटि प्रणाम। जय श्री राम! 🙏❤🕉❤🙏
इलहाबाद में डा़. ब्रहम्स्वरूप का मकान था और वही वे सेवाभाव से होमियोपैथिक चिकित्सा भी किया करते थे ! आपने बताया कि मेरे पास कभी कभी असाध्य रोगो के मरीज आते थे और कहते हमेम बाबा नीब करौरी ने आप के पास भेजा है ! मैं उनका इलाज करता और वह शीघ्र ठीक हो जाते ! मुझे बहुत आश्चर्य होता कि मेरी दवा बाबा के भेजे भक्तो पर कितना अच्छा कार्य करती है , उतना दुसरे मरीजो पर नही !:मैं बाबा को जानता नही था ,और उन्हे देखा भी नही था ! इस कारण मुझे उनके दर्शनो की बहुत अभिलाशा थी ! मगर धन्धे को छोडकर उन्हें खोजना मेरे लिये सम्भव नही था!
एक दिन अपने नम्बर पर एक लम्बा चौडा व्यक्ति , कम्बल ओढे , नंगे पैर , अपने एक व्यक्ति के साथ मेरे कमरे में प्रविष्ट हुआ ! पुछने पर उसने बताया कि वह हथेली मे कुछ गर्मी महसुस कर रहा है ! मैने निदान के लिये कुछ प्रशन पुछे ! पर किसी का खास उतर नही मिला और वे व्यक्ति बोला " जो दवा तेरी समझ में आवे देदे !" मै , उसके व्यवहार पर विचलित हुआ , पर मैने ३ दिन की दवाई बना दी ! वह बोला "इतनी थोडी दवा से क्या होगा ?बहुत तायदाद में बना दे , अब हम जा रहे है , फिर नही आयेगे !" उसने अपने साथ आये आदमी को मुझे २० रूपये देने को कहा ! पर मैने मना कर दिया , क्योकि वह देखने पर मुझे कोई बाबा लग रहे थे ! मैं अपनी व्यसतता के कारण सोच नही पाया कि वह नीब करौरी बाबा भी हो सकते है ! जाते हुये २० रूपये वह मेरे मेज पर रख गये ! मैने उन नोटो को दान- पेटी में डाल दिया !
इसके बाद दुसरा मरीज मेरे कमरे में आया तो वह बोला " आप जानते है कि अभी आपके कमरे से जो बाहर गये है , वह कौन थे ?" मेरे मना करने पर उसने कहा कि वह बाबा नीब करौरी थे !भारत की यह महान विभुति आपके द्वार पर दो घण्टे आपकी प्रतीक्षा मे बैठी रही ! यह सुनकर मैं स्तब्ध रह गया ! मुझे अत्याधिक ग्लानि हुई कि मै अग्यानतावश बाबा का यथोचित सम्मान ना कर सका ! मैं बाहर भागा , बहुत खोजा मगर बाबा ना मिले !
आलौकिक यथार्थ

राम राम राम राम राम राम राम राम राम रामराम राम राम राम राम राम राम राम राम रामराम राम राम राम राम राम राम राम राम रामराम...
08/02/2025

राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम
राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम
राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम
राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम
राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम
राम ! 🚩🙏🌺🕉🌺🙏🚩

नमामि भक्त वत्सल दीनबंधु दीनानाथ, परम पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज'! कोटि कोटि प्रणाम। जय श्री राम, जय हनुमान।🙏❤🕉❤🙏इलहाबा...
17/12/2024

नमामि भक्त वत्सल दीनबंधु दीनानाथ, परम पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज'! कोटि कोटि प्रणाम। जय श्री राम, जय हनुमान।🙏❤🕉❤🙏
इलहाबाद चर्चलेन में बाबा कई लीलाये करते रहते थे । दादा मुकर्जी का वे घर उन्हे बहूत प्रिय था ।
एक बार बाबा अपने कमरे में विश्राम कर रहे थे और दादा साथ ही जूड़ी रसोई में कूछ कार्य कर रहे थे । रसोई और कमरे के बीच आँगन में उन्हें कूछ आवाज़ आई , दादा ने बाहर आँगन में आकर देखा कि बाबा का शरीर अपने साधारण शरीर से कई फूट ऊँचा होगया और वे दरवाज़े की चौखट से भी उपर जा रहा था । उनकी धोती घूटने से उपर चड गई , बहूत छोटी प्रतीत हो रही थी , और आधी पीछे पूँछ की तरह लटक रही थी । विराट हनूमत रूप में देखकर दादा का शरीर कम्पायमान हो गयी , वे भयभीत हो बाबा के चरणों में गिर पड़े और प्रार्थना करने लगे कि बाबा अपना सामान्य रूप में आये , कूछ देर में ही बाबा अपने रूप मे आ गये ।
नमामि भक्त वत्सल दीनबंधु दीनानाथ, परम पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज'! कोटि कोटि प्रणाम। जय श्री राम, जय हनुमान।🙏❤🕉❤🙏
मिरेकल आफ लव

ॐ नमामि भक्त वत्सल दीनबंधु दीनानाथ, परम पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज'! कोटि कोटि प्रणाम। जय श्री राम, जय हनुमान। ॐ🙏❤🕉❤🙏श्...
19/11/2024

ॐ नमामि भक्त वत्सल दीनबंधु दीनानाथ, परम पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज'! कोटि कोटि प्रणाम। जय श्री राम, जय हनुमान। ॐ🙏❤🕉❤🙏
श्री देवकामता दीक्षित जी बताते है कि एक बार वृन्दावन आश्रम की एक महत्वपूर्ण मीटिंग थी । परन्तु कुछ मनोस्थित् ऐसी थी कि मैं असमंजस मे था । मैं अख़बार पढ़ रहा थी कि देखा एक साधू अचानक फाटक से अन्दर आ गया । वे बिना पूछे अन्दर आ गया इसलिये मैंने उसे फटकार लगाई । मैं बोला ," तूम भीतर कैसे आये ।" वे बोला ," हम तो ऐसे ही आते है ।" मुझे ग़ुस्सा आ गया , वे एकदम से बोला ,"
वृन्दावन से आ रहे है ।" उसके वृन्दावन कहते है मूझे मीटिंग याद आ गई और मैं बोल उठा ," मूझे वृन्दावन जाना था , अपने गुरू के आश्रम मे मीटिंग मे , पर मैं जा नहीं पा रहा हूँ ।" इस पर साधू बाबा बोल उठे," जाना चाहिये तुम्हे । गुरू कार्य में सहयोग देना चाहिये ।" तब मैं बोला अब कैसे जा सकता हूँ । रिज़र्वेशन को है नही ।" साधू बोले," किया होता है रिज़र्वेशन ? तुम जाओ। कुछ न कुछ प्रबन्ध हो जायेगा ।" साधू बाबा गायब । मैंने भी सन्ध्या तक वृन्दावन जाने का मन बना लिया । गाड़ी खताखच भरी थी । एक आदमी ने मुझे अपनी सीट दे दिया । सारी रात उस बर्थ पर आराम से कट गई । मीटिंग मे पहूँचना परमावश्यक था से वहाँ जाकर ही पता चला । परन्तु कौन थे? साधू बाबा जिन्होंने मूझे वृन्दावन जाने हेतू प्रेरित किया । और कौन था वो मूसाफिर जिसने कहे बिना ही मूझे अपनी सीट दे दी ।
अनंत कथामृत

11/11/2024

किस मुख से तेरी महिमा गाऊँ, तू सत्त पुरुष अविनाशी है! चेतन घन अमल विमल निर्मल, सत सदन परम सुखरासी है'! कोई अगुन कहे कोई सगुन कहे, कोई निराकार साकार कहे;
तू सब कुछ है और कुछ भी नहीं, धुरपद धुरधाम निवासी है! नहीं मन ने थाह कभी पाई, नहीं बुद्धि में आई चतुराई'! चित चिंतन कैसे करे तेरा, तू द्वैत अद्वैत प्रकाशी है! मन बना बिहंगम मीन मकर, मरकट बनकर कूदा अन्दर, चींटी की चाल चला घट में, कह उठा तू अगम उदासी है''!
🌺ॐ🌺

31/07/2024

*💐बाबा का प्रसंग💐*
श्री जगन प्रसाद रावत भू, पू, मंत्री उतर प्रदेश सरकार, को, महाराज के पहली बार दर्शन, श्री भगवान सहाय, सी, एस के घर लखनव में सन 1946 में हुए। आप कहते हैं कि जो ही उन्होंने बाबा के चरण सपर्ष किये, वे मुस्कराते हुए, बोले, कहाँ था? क्या क्या बातें हुई लाल बहादुर और पंत से, तेरी बातें नहीं मानी उन्होंने, परसों मान जायेगे। उन्हें विसमय हुआ कि शासन की गोपनीये बातें बाबा कैसे जान गए, पर उन्होंने जानबूझकर कर इस बात की चर्चा नहीं की. अगली बैठक में, गोविंद वल्लब पंत और शास्त्री जी ने उनकी बात जियों की, त्यों मान ली, और वे हैरान से बाबा की कही बात सोचते रहे ।
*जय श्री नीब करोरी बाबा🙏🏻🌺🕉🌺🙏🏻

17/06/2024

नित्यः प्रातः स्मरणीय परम पूज्य बाबा नीब करोरी महाराज जी के पावन चरणों मे कोटि कोटि प्रणाम"! 🌺🙏🕉🙏🌺

10/09/2023

जय बाबा जी महराज शत शत नमन !♥️🙏♥️
लड़का कैसे बच गया
एक बार बाबा के साथ हम ( रब्बू जोशी ) कानपुर जा रहे थे । बाबा ड्राईवर के साथँ आगे की सीट पर बैठे थे । बाबा लगातार ड्राईवर से बतियाते रहते । जब हम वापिस लौट रहे थे तब मूसलाधार पानी बरसने लगा । ड्राईवर क़रीब ८० किलोमीटर की रफ़्तार से गाड़ी चला रहा था । जब हम एक छोटे से शहर के बीच से गुजर रहे थे कि एक 17-18 साल का लड़का सामने सड़क पर आ गया इससे पहले कि गाड़ी अपनी पुरी तेज़ी के साथ लड़के से टकराये बाबा जी ने " श्री राम " " श्री राम" का उच्चारण किया । गाड़ी लड़के के शरीर से पुरी तरह टकरायी और वे गिर पड़ा । ड्राईवर ने ज़ोर से ब्रेक मारा और स्टीरियन्ग व्हील पर अपना मूँह छिपा लिया । उधर वो लड़का उठा और भाग गया , ये सोच कर कि कहीं ये लोग डाँटें ना । बाबा जी ने बड़े मासूमियत के साथ ड्राईवर से पूछा कि ," ये लड़का बच कैसे गया ?" ड्राईवर बाबा के दैवीय स्वरूप से परिचित था । से मुस्कुरा भर दिया ।
🙏जब संकटमोचन , बचाने वाले महाप्रभु स्वंय गाड़ी में बैठे थे , तो भला उस लड़के को क्या हो सकता है था ! ॐ जय श्री राम !🌹🙏🌹🙏
सोइ जानइ जेहि देहु जनाई!ॐ

जय वृंदावन - सदगुरुदेव हनुमान स्वरूप पूज्य बाबा नीब करौरि महाराज की विभिन्न लीलाओं से प्राप्त कुछ विषेश बिंदु🌷पूज्य बाबा...
26/05/2023

जय वृंदावन - सदगुरुदेव हनुमान स्वरूप पूज्य बाबा नीब करौरि महाराज की विभिन्न लीलाओं से प्राप्त कुछ विषेश बिंदु
🌷पूज्य बाबा जी सर्वज्ञ थे।
🌷पूज्य बाबा जी पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण से परे दूसरे लोकों में भी आया जाया करते थे।
🌷पूज्य बाबा जी आजानुबाहु थे।उनकी भुजाएं घुटनों तक लंबी थी।
🌷पूज्य बाबा जल से हवन करते थे और जल यज्ञ कुंड की अग्नि में गिरकर घी का रूप ले लेता था।
🌷पूज्य बाबा सदा नंगे पैर चलते थे परन्तु कभी भी उनके पैर में कांटा नहीं लगा। पैर के नीचे कांटा आते ही वो स्वतः अदृश्य हो जाता था।
🌷पूज्य बाबा जी प्रातः जब धोती पहनकर स्नान करते थे।तब उनका शरीर गीला होता था परन्तु धोती सूखी रहती थी।
🌷 पूज्य बाबा जी को दूध पान प्रिय था। आवशयक्ता पड़ने पर बाबा जी गंगा नदी से एक लोटा जल भरकर उसे दूध में बदल लेते थे।
🌷पूज्य बाबा जी जल के उपर ऐसे ही चलते थे जैसे सड़क पर चल रहे हो।
🌷पूज्य बाबा जी अदृश्य होकर आकाश मार्ग से गमन करते थे।
🌷पूज्य बाबा जी महाराज की इच्छा अनुसार सृष्टि वस्तुओं का सृजन करती रहती थी।
🌷 पूज्य बाबा जी सृष्टि में किसी भी मृत को चाहे वृक्ष हो पशु हो पक्षी हो मनुष्य हो उसे जीवित कर सकते थे।
नमामि भक्त वत्सल दीनबंधु दीनानाथ, परम पूज्य बाबा नीब करौरी महाराज'! कोटि कोटि प्रणाम। जय श्री राम, जय हनुमान।🙏❤🕉❤🙏...✍️

जय बाबा जी महराज! ॐ  🌺🙏🌺लम्बी जटाँये , , शरीर में भस्म रमाये , हाथ में चिमटा लिये बाबा जी महाराज मैनपुरी के मोटा नामक स्...
05/02/2023

जय बाबा जी महराज! ॐ 🌺🙏🌺
लम्बी जटाँये , , शरीर में भस्म रमाये , हाथ में चिमटा लिये बाबा जी महाराज मैनपुरी के मोटा नामक स्टेश्न पर मस्त फ़क़ीर की तरह घूम रहे थे । वही उन्हें एक १२-१३ वर्ष का एक बालक मिल गया । उससे बाबा ने पानी माँगकर पिया और उससे बोल उठे , " तू जल्दी घर से विरक्त हो जायेगा । "
ऐसा ही हूआ , ये बालक यूवाअवस्था प्राप्त करते करते विरक्त हो गया और कासगंज मे रामकूटी बनाकर ब्रह्मचारी रामशरण दास बन गया । वर्षों बाद जब वे बाबा जी से मिला ो बाबा बोले," हो गया विरक्त !! विरक्त हो गया !!"( इतने वर्ष बाद भी ब्रह्मचारी वेष धारण किये अपने परिकर को पकड़ लिया बाबा ने - पहचान लिया बाबा ने कि ये वही बालक है । दिव्य दृष्टि थी बाबा की । अपने भक्तों के जन्म जन्मांतरो का हाल जानते थे वे । ॐ
अनंत कथामृत

बहुत ही प्रेरक,,रोचक,,पढ़ने योग्य,,बाबा नीम करोली की जीवन गाथा🙏रोम रोम पुलकित कर दे🌹🌺⛳🌹🙏🌺⛳अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति के सन्त ...
15/10/2022

बहुत ही प्रेरक,,रोचक,,पढ़ने योग्य,,बाबा नीम करोली की जीवन गाथा🙏रोम रोम पुलकित कर दे🌹🌺⛳🌹🙏🌺⛳
अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति के सन्त बाबा नीम करौली अथवा नीब करौरी के चमत्कारों के संबंध में प्रचुर साहित्य उपलब्ध है न कि हिन्दी में, अपितु सात समन्दर पार उनके भक्तों ने दूसरी भाषाओं में बहुत कुछ लिखा है. गूगल पर सर्च करते ही वीडियो और इमेजेज से लेकर उनके चमत्कारों के किस्से कहानियों के प्रसंग पटे पड़े हैं. लेकिन मैं आपको जिन प्रसंगों से रूबरू कराने का प्रयास कर रहा हॅू, वे सुनी-सुनाई नहीं, बल्कि खुद आंखों देखी घटनाऐं हैं. जिन पर आज तक किसी ने प्रकाश नहीं डाला होगा.दरअसल जिस कैंची धाम से बाबा नीमकरौली को अन्तर्राष्ट्रीय क्षितिज पर पहचान मिली, मेरी जन्मभूमि उस कैंची धाम की रही है. सन 1963-64 में बाबा जी के कैंची धाम से आगमन से लेकर 10 सितम्बर 1973 को उनके महाप्रयाण तक करीब से दर्शन का सौभाग्य मिला, जिसे जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि ही मानूंगा.
हमारा घर वर्तमान कैंची धाम से रानीखेत-अल्मोड़ा मोटरमार्ग पर कोई आधे किमी की दूरी पर था, नथुनों पर आने वाली शुद्ध देशी घी की महक यह अहसास करा देने के लिए पर्याप्त थी कि बाबा नाम करौली महाराज कैंची आ चुके हैं. क्योंकि उनके आते ही शुद्ध देशी घी की पूड़ियों का भण्डारा शुरू हो जाता. नीम करौली महाराज जी अक्टूबर में कभी नवरात्रि तथा कभी दीपावली के बाद शीतकाल में अपने वृन्दावन आश्रम में चले जाते और मार्च-अप्रैल में कैंची लौट आते. प्रथम बार जब कैंची उनका आगमन हुआ तो मेरी उमर तकरीबन 8-9 साल की रही होगी, सुना कि नीम करौली नाम के कोई बाबा जी कैंची में आये हैं, तब वहां न कोई मन्दिर था और न बाबा जी के रहने के लिए आश्रम. रात्रि प्रवास में बाबा जी भूमियाधार अथवा नैनीताल हनुमानगढ़ी चले जाते. 8-9 साल की उमर का ग्रामीण लड़का, बाबाजी के प्रति भक्ति वाला भाव तो शायद नहीं था, लेकिन इस बात की खुशी रहती कि अब रोज आलू-पूड़ी का प्रसाद मिल जाया करेगा. ज्यादा से ज्यादा बालमन में बाबाओं से एक ही अपेक्षा रहती परीक्षा में पास कर दें.
वर्तमान में जहां कैंची धाम है, उसके ठीक सामने प्रेमी बाबा की कुटिया श्री जयदेव तिवारी के आवास पर हुआ करती. जैसा नाम वैसा स्वभाव. हर किसी को प्रेमी के संबोधन से बोलते शायद इसी कारण वे प्रेमी बाबा कहलाने लगे. प्रेमी बाबा बहुत ही मधुर बोलते और चरस के बहुत शौकीन थे. मेरे बड़े भाई मनोहर पन्त भी चरस पीने के शौकीन थे तो उनके साथ उनकी कुटिया में जाने का मौका यदा कदा अवसर मिल जाता. हम बच्चे उन्हें अपने हाथों चरस निकाल कर ले जाते और वे चरस के मूल्य के रूप में पैंसो के साथ कभी आम पापड़ तथा सूखे मेवा आदि देकर हमें खुश कर देते. इन्हीं प्रेमी बाबा के आश्रम के ठीक सामने शिप्रा नदी के उस पार झाड़ियों के बीच कभी सोमवारी महाराज की गुफा बतायी जाती थी. नीम करौली बाबा जब कैंची पधारे तो उन्होंने भक्तों से उसी गुफा पर ले जाने को कहा. नदी पार कर गुफा तक जाना आसान नहीं था. भक्तों (विशेष रूप से पूर्णानन्द तिवारी) ने जिस किसी प्रकार कंटीली झांड़ियां काटकर जाने का रास्ता बनाया और महाराज जी को वह गुफा दिखाई, जहां कभी सोमवारी महाराज की गुफा बतायी जाती थी. महाराज जी ने वहां पहुंचते ही ऐलान कर दिया कि यहां हनुमान का बहुत बड़ा मन्दिर बनेगा. महाराज की कहने भर की देर थी कि उसी समय से भक्तजन हुक्म की तामील करने में जुट गये. इसके लिए धन कहां से आयेगा कैसे इस वन भूमि को अधिगृहित किया जायेगा, यह भक्तों की जिम्मेदारी थी, महाराज जी की नहीं. जिनके घनश्याम दास बिरला जैसे उद्योगपति यदि भक्त हों और महामहिम राज्यपाल तथा मंत्रीगण और बड़े से बड़े प्रशासनिक अधिकारी जिनके चरणों में मस्तक नवाते हों, उनके लिए यह चुटकियों का काम था. तुरन्त ही मन्दिर निर्माण का काम शुरू हो गया, वर्तमान मन्दिर के ठीक सामने (जहां आज प्रसाद वितरण की छोठी सी गुमटी बनी है) एक बिना रैंलिंग वाला लकड़ी का 4-5 फीट चैड़ा पुल शिप्रा नदी पर बनाया गया, जो जयदेव तिवारी जी के खेतों से होता हुआ वर्तमान गेट पर जाकर सड़क पर मिलता था.
बाबा हरिदास
निर्माण का जिम्मा उनके शिष्य हरिदास बाबा जी की देखरेख में होता. हरिदास बाबा, जिनका पूरा नाम हरिदत्त कर्नाटक था. 26 मार्च 1923 को अल्मोड़ा में जन्मे बाबा हरिदास जी ने आरम्भिक कई वर्षों तक कैंची धाम के निर्माण कार्यों की देखरेख की. वे नित्य नैनीताल से आते और शाम को काम देखने के बाद नैनीताल अथवा भूमियाधार बस से ही लौट जाते. सदैव मौन धारण किये रहते तथा अपने सारे निर्देश व बातें स्लेट पर लिखकर ही बताते. लोग बताते थे कि प्रारम्भ में क्रोधी स्वभाव होने के कारण ही महाराज जी ने उनको मौन धारण करने का आदेश दिया था. बाद में वे अमेरिका चले गये वहां कई आध्यात्मिक संस्थानों की स्थापना के बाद 25 सितम्बर 2018 को 95 वर्ष की आयु में कैलिफोर्निया के शान्ताक्रूज में उन्होंने देह त्याग किया.

जितने समय भी महाराज जी कैंची धाम में रहते शुद्ध देशी घी की पूड़ी व आलू के गुटकों का प्रसाद दिन-रात बनते रहता. कभी सूजी व खीर भी प्रसाद रूप में वितरित होती तथा मंगलवार को भवाली से दयाल बेलवाल जी जलेबी अथवा बॅूदी लड्डू लेकर पहुंच जाते और प्रातःकाल के प्रसाद में यही वितरित होता. हमारी उमर भक्तिभाव की तो थी नहीं, सो प्रसाद पाने अक्सर पहुंच जाते. शुरू के वर्षों में जहां गुफा थी, वहीं पर भण्डारे की भट्टी लगती, ब्रह्मचारी बाबा इसमें मुख्य भूमिका निभाते. गांव के सारे लोग पूरी बेलने से लेकर लोई बनाने व प्रसाद वितरण में सहयोग करते. हम क्योंकि छोटे थे इसलिए लोई बनाना हमारे हिस्से में आता. तब बाजार की पत्तलों के बजाय, जंगल में उपलब्ध चौड़े पत्ते प्रसाद वितरण के लिए इस्तेमाल होते. कभी-कभी हम जंगलों से जंगली पिनालू के पत्ते भी इकट्ठे कर ले आते. सुबह सात बजे से देर रात्रि तक पूड़ी की चासनी चूल्हे पर चढ़ी रहती, दूसरी कढ़ाही में आलू उबलने रख दिये जाते, इतने बड़े बर्तनों में आलू उबालने के लिए ढक्कन के तौर पर बोरों का इस्तेमाल होता. जो भी श्रद्धालु आता भरपेट वहीं पर प्रसाद खिलाया जाता और साथ में घर के लिए भी प्रसाद ले जाते. लेकिन कभी सामग्री के अभाव में प्रसाद वितरण रूकता, ऐसा कभी भी नहीं हुआ।
सामग्री ट्रकों से आती, कौन भेज रहा है? पता नहीं. इसी तरह निर्माण सामग्री में जब ईंटें आती तो मानव श्रृंखला बनाकर बच्चे, बूढ़े जवान सब शामिल होकर चन्द मिनटों में सामग्री मन्दिर परिसर में पहुंच जाती. हल्के यामान का ढुलान मानव श्रृंखला बनाकर ही होता. इसमें भागीदारी करने का सौभाग्य कभी कभी हमें भी मिल जाता.

सन् 1964 के मार्च महीने की बात रही होगी, महाराज जी भक्तों के कन्धों पर दोनों हाथ टिकाकर मन्दिर से कोई आधा कि0मी0 दूर निकल पड़े और जोगी गधेरा के पास, रूक कर नदी के उस पार जाने की इच्छा जताई. हालांकि उनकी भारी-भरमकम देह के साथ वहां पहुंचाना आसान न था लेकिन उनकी बात को टालने का साहस भी किसी में नहीं होता. सो जैसे-तैसे कंटीली झाड़ियों को पार करते गधेरे (शिप्रा नदी) तक रास्ता बनाया गया. गधेरा पारकर झाड़ियों को चीरते हुए एक शिला पर जाकर महाराज जी बैठक गये. फिर क्या था सारे भक्त वहीं इक्ट्ठा होने लग गये, मन्दिर से प्रसाद बाल्टियों में भर-भरकर आने लगा और यहीं आने वाले भक्तों को वितरित होने लगा. मुझे अच्छी रह याद है कि इस बार स्वादिष्ट तस्मई (चावल की खीर) पत्तलों पर परोसकर दी गयी थी. महाराज जी ने कहा कि यहां पर हनुमान का मन्दिर बनेगा. वन विभाग की जमीन, जिसे उस समय हम मच्छीभाड़ के नाम से जानते थे? नाम कैसे पड़ा यह तो पता नहीं, लेकिन चारों ओर किलमोड़े, हिंसालू, तिमूर व घिंगारू की झाड़ियों से अटा पड़ा था यह क्षेत्र. झाड़ियों की टहनियों को एक हाथ से उठा-उठा कर ही आगे बढ़ पाना संभव होता. ऐसी जगह पर मन्दिर की बात सोचना एकदम अकल्पनीय सा था. हां आपको ये भी याद दिला दें, यह शिप्रा नदी के किनारे की वही लोकेशन थी, जहां कोई 6 साल पूर्व 1958 में दिलीप कुमार और वैजयन्ती माला अभिनीत फिल्म मधुमती का “आजा रे परदेशी, मैं तो कब से खड़ी इस पार’’ गाना फिल्माया गया था. किसी स्थान विशेष का भोग का समय होता है, यह उक्ति सत्य साबित हो रही है।
खैर, कब विभाग से भूमि इस कार्य के लिए अधिगृहित की गयी और कब 70-80 नाली के भूखण्ड पर हनुमान मन्दिर बना, जैसे चुटकियों में हो गया. अब मन्दिर कमेटी की ओर से यहां भण्डारे के लिए सब्जी उत्पादन के साथ-साथ अच्छी नस्ल की गायें भी रखी गयी, जिनका दूध का इस्तेमाल मन्दिर में हो सके तथा इसी बहाने गौ सेवा भी साथ साथ हो जाय. मुझे अच्छी तरह याद है कि गायों की सेवा करने के लिए रामदास बाबा ने स्वयं को समर्पित कर दिया. ये उन राम दास की बात नहीं हो रही जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रो0 रिचर्ड से रामदास बनकर महाराज के शिष्य बने, बल्कि उन रामदास की बात हो रही जो लोहाली के पास के किसी गांव के थे तथा उनका असल नाम मोती सिंह थां. भरे पूरे परिवार व सम्पन्न गृहस्थी को त्यागकर उन्होंने मन्दिर समिति को स्वयं को समर्पित कर दिया था. ऐसे ही एक और बाल ब्रह्मचारी कोई 14-15 वय के भी थे, जिनका नाम स्मरण नही हो पा रहा, शायद देवी था. वह भी इस कार्य में सहयोग करते. आज भी यहां होने वाली सब्जी मुख्य मन्दिर के भण्डारे में प्रयोग होती है. कैंची धाम आने वाले हर श्रद्धालु इस फार्म को देखने भी अक्सर आते हैं.

प्राईमरी पाठशाला तो कैंची गांव में ही थी, लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए 8 किमी0 दूर भवाली जाना होता. सुबह 8 बजे से घर से निकले जब शाम 5 बजे हम भूखे प्यासे लौटते तो मन्दिर में प्रसाद पाने का लोभ संवरण नहीं कर पाते. जब सुबह का स्कूल होता तो 01 बजे तक हम मन्दिर में अपनी धमक दे देते और छककर प्रसाद पाते. महाराज जी कभी लकड़ी के पुल पर भक्तों के साथ बैठे मिलते तो कभी मन्दिर परिसर में उतीस के पेड़ के नीच शिलाखण्ड पर अथवा वर्तमान शिव मन्दिर के बाहर कंबल ओढे़. प्रणाम एक औपचारिक कर्म होता, मुख्य ध्यान तो प्रसाद की ओर रहता. दूर-दूर से आये भक्त फल- मिठाईयां लाते और महाराज जी कभी एक हाथ से सामने बैठे लोगों की ओर उछालते और कभी दोनों हाथों से उनकी ओर उलीच देते. जिसके हाथ पड़े वही खुशकिस्मत, कभी हाथ न लगने पर निराश भी लौटना पड़ता. अपने सहपाठियों में, मैं उम्र में भी कम था और कद में भी तो महाराज जी मुझे “नान् नान् पन्त’’ कहकर पुकारते. बच्चों के साथ बच्चों की सी विनोदप्रियता रहती उनकी. एक दिनकी बात है, हमारे स्कूल का बस्ता मांगकर वो देखने लगे. हमें तार के सहारे सड़क पर लोहे का पहिया चलाने का शौक था और वहीं पहिया बस्ते में रखा था. महाराज जी ने वह पहिया अपने सिर पर रखा और हॅसने लगे और कुछ देर के लिए विनोदपूर्ण माहौल बन गया. वे हमें राम भजन करने को तो नहीं कहते लेकिन एक कार्य हमें सौंपते कि कागज पर छोटे छोटे अक्षरों में राम-राम लिखों और फिर राम नाम लिखी इन कतरनों को आंटे की छोटी-छोटी गोलियों में मछलियों को खिलाओ. हम एक पेज पर 100 से अधिक राम नाम लिखकर उनकी कतरनें बनाते और वहीं भण्डारे से गुंथा आटा लेकर मन्दिर परिसर के बाहर बहती शिप्रा नदी की मछलियों को खिलाते. खिलाने का पुण्य भी और ऊपर से मनोरंजन भी.

बड़े भाई मनोहर पन्त, शुरूआती 5-7 वर्षों तक मन्दिर के पुजारी का काम भी देखते थे, इस कारण उनके कई किस्से-कहानियों से भी रू-बरू होने का मौका मिलता रहता. एक बार महाराज जी भक्तों के साथ टहलते हुए हमारे घर के पास तक आ गये. गर्मियों के दिन थे, दोपहर 1-2 बजे का समय रहा होगा. हमारा घर सड़क से कोई 10-15 मीटर नीचे था, सड़क से ही महाराज जी ने आवाज दी – “पन्त की मां!’’ ईजा ने बाहर जाकर देखा तो महाराज जी बोले – “मुझे खाना नहीं खिलाओगी?’’ सभी उनकी इस अद्भुत लीला से एक दूसरे का मुंह ताकने लगे. घर में शायद कुछ सब्जी भी उपलब्ध नहीं थी. आनन-फानन में खेत में जाकर ऊगल की सब्जी (हरी सब्जी की एक किस्म) तोड़ लायी और जल्दी जल्दी रोटी सब्जी लेकर सड़क पर ही उन्हें परोसा, तो उन्होंने रोटी के ऊपर ही सब्जी रखकर खा लिया और अपने अलौकिक स्नेह का परिचय देकर मंत्रमुग्ध कर दिया. वैसे सामान्यतः महाराज जी चने की रोटी ही खाया करते
विनोद जोशी और ब्रह्मचारी बाबा के साथ महाराज जी
विनोद जोशी महाराज जी के उन भक्तों में थे, जो एम.एस.सी करने के बाद महाराज के शरणागत क्या हुए सदैव वहीं के होकर रह गये. तब वे चाहते तो अच्छा-खासा अपना करियर बनाते लेकिन उन्हें महाराज की भक्ति में जो आनन्द आया वह शायद अन्यत्र नहीं. आज मंदिर समिति का पूरा प्रबन्धन उन्हीं के सुयोग्य निर्देशन में संचालित होता है.

महाराज जी भक्तों के नाम भी अपनी ओर से विचित्र से रख देते. सिद्धि मां, जीवन्ती मां तथा मौनी मां के अतिरिक्त नैनीताल एक बौनी कद की मां आती, उनका नाम रख दिया था – ‘छटंगी माई’. उनके साथ हमेशा परछाई की तरह रहने वाले एक भक्त थे – हब्बा, यह नाम भी उनको संभवतः महाराज जी ने ही दिया था. महाराज जी इसी नाम से उनको पुकारते, इसलिए उनके असल नाम की जानकारी आम लोगों को नहीं थी.

सिद्धि मां, धाम की वरिष्ठतम मां थी तथा यह भी माना जाता है कि महाराज ने समाधि लेने से पूर्व उनमें ही अपनी सारी सिद्धियां समाहित कर दी थी. उनका तो यह दृढ़ मत था कि देहत्याग के बाद भी महाराज इसी आश्रम में विद्यमान रहते हैं. वर्ष 2018 में सिद्धि मां के समाधिस्थ होने पर उनकी स्मृति स्वरूप सिद्धि मां का मन्दिर इसी परिसर में स्थापित किया गया है.

10 सितम्बर 1973 को हम हमेशा की तरह स्कूल गये थे, भवाली से घर लौटने पर किसी ने बताया कि नीमकरौली महाराज ने वृन्दावन में देहत्याग कर दिया है. बहुत अचंभित करने वाली घटना थी, सोचा भी नहीं था कि महाराज जी भी कभी देहत्याग करेंगे. घर पहुंचकर यह समाचार जब परिजनों को दिया तो सभी बेहद दुखी होकर रोने लगे. लेकिन महाराज जी को शायद अपने शरीर के अन्त का आभास पहले ही हो चुका था. लोग बताते थे कि इस बार जब वे वृन्दावन को कैंची घाम से रवाना हुए तो अपना कंबल यहीं फेंकने लगे, बाद में भक्तों ने जबरन उन्हें कंबल ओढ़वाया. सदैव जीप से सफर करने वाले महाराज जी ने इस बार ट्रेन को सफर के लिए चुना, यह रहस्य बना रहा.
मनोहर पन्त के भाई द्वारा
आत्म कथा
By,, बृजेश कुमार श्रीवास्तव🌹🙏🌹🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Address

Allahabad

Telephone

09651274561

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when mygreatbaba.com posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category