Yellow army

Directions

Yellow army Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Yellow army, Political organisation, Almora.

जय माता दी! शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री के चर...
11/10/2026

जय माता दी! शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री के चरणों में कोटि-कोटि नमन।
माँ शैलपुत्री आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। माँ की कृपा से आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हों और हर घर में खुशहाली एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
आइए, इस पावन नवरात्रि पर माँ शैलपुत्री की आराधना कर भक्ति, श्रद्धा और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ें।
माँ शैलपुत्री से प्रार्थना है कि वे सभी पर अपनी कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखें। 🙏
आपको नवरात्रि के प्रथम दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।

आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद! 🙏आप सभी के सहयोग, समर्थन और विश्वास से भास्कर जोशी उपाध्यक्ष बने हैं। इस पूरी लड़ाई में आप ...
04/10/2026

आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद! 🙏

आप सभी के सहयोग, समर्थन और विश्वास से भास्कर जोशी उपाध्यक्ष बने हैं। इस पूरी लड़ाई में आप सभी ने जिस तरह मेरा साथ दिया, उसके लिए मैं आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। ❤️🙏

आप लोगों ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे चुना है, मैं उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। अब हमारी प्राथमिकता छात्र-छात्राओं की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके समाधान के लिए निरंतर काम करना होगी।

आप सभी का साथ, सहयोग और विश्वास इसी तरह बना रहे।
बहुत-बहुत धन्यवाद और हृदय से आभार! 🙏🌹

हमारे सभी मित्रों, छोटे भाइयों-बहनों और बड़े भाइयों-बहनों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सभी ने इस सत्य और न्याय की लड...
02/10/2026

हमारे सभी मित्रों, छोटे भाइयों-बहनों और बड़े भाइयों-बहनों का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सभी ने इस सत्य और न्याय की लड़ाई में जिस तरह हमारा साथ दिया है, उसके लिए हम पूरी येलो आर्मी परिवार की ओर से आपका आभार व्यक्त करते हैं।

साथियों, अभी तक प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई स्पष्ट और संतोषजनक निर्णय हमारे सामने नहीं आया है। हमारा मानना है कि जिस तरह से इस पूरे मामले को लंबित रखा जा रहा है, उससे आम लोगों के मन में अनेक सवाल खड़े हो रहे हैं। हम सभी से अपील करते हैं कि किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और सच्चाई सामने आने तक शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाते रहें।

हम तब तक शांत नहीं बैठेंगे, जब तक हमारे और आपके भाष्कर जोशी को न्याय नहीं मिलता।

भाष्कर जोशी यह लड़ाई केवल अपने लिए नहीं, बल्कि हमारे समाज में व्याप्त कथित कपट, धोखे और झूठ के खिलाफ सच्चाई और न्याय की आवाज़ के रूप में लड़ रहे हैं। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष से द्वेष रखना नहीं, बल्कि निष्पक्षता, पारदर्शिता और न्याय की मांग करना है।

हम यह भी मानते हैं कि जब व्यक्तिगत या राजनीतिक स्वार्थ जनहित से ऊपर हो जाते हैं, तो इसका नुकसान आम जनता और समाज को उठाना पड़ता है। इसी तरह, किसी व्यक्ति या समूह को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप, भ्रामक प्रचार या गलत जानकारी का सहारा लिया जाना समाज के लिए नुकसानदायक है।

इसलिए हम सभी साथियों से अपील करते हैं कि किसी भी बात को बिना सत्यापित किए आगे न बढ़ाएं। तथ्यों को समझें, सच्चाई का साथ दें और शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से न्याय की मांग करें।

आज हमें एकजुट होकर सत्य, न्याय और इंसाफ की आवाज़ को मजबूत करना है।

आइए, हम सब मिलकर भाष्कर जोशी के न्याय की इस लड़ाई में उनका साथ दें।

येलो आर्मी परिवार की ओर से आप सभी का हृदय से धन्यवाद। 🙏

29/09/2026

हम हारे नहीं है!

आज एसएसजे परिसर में हुई लोकतंत्र की हत्या
लोकतांत्रिक तरीके से मतो से जीता हुआ भाष्कर जोशी जिसकी शपथ प्रशासन द्वारा करायी जाती है उसके उपरांत पर्चों के माध्यम से टॉस कर इसे हारा घोषित कर दिया जाता है
लोकतंत्र के इस काले दिन पर हम सभी युवा आज से भारत देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए एक अहम लड़ाई लड़ने जा रहे है जिसमे हम सभी को आप सभी के सहयोग की सख्त आवश्यकता है
साथ ही आज और अभी से दीपक तिवारी छात्रसंघ सचिव 2019-2022 लोकतंत्र को बचाने के लिए आमरण अनशन पर बैठ गए हैं , भारत के भविष्य को बचाने के लिए परिसर आने की कृपा करें 🙏

28/09/2026

आपका अपना
भाष्कर जोशी
उपाध्यक्ष प्रत्याशी 🙏

जो गलत उसका पूरा विरोध होगा
28/09/2026

जो गलत उसका पूरा विरोध होगा

28/09/2026

आपका अपना
भाष्कर जोशी
उपाध्यक्ष प्रत्याशी 💛🙏💛

Address

Almora

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yellow army posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share