05/08/2026
ओड समाज के लाल अलवर के मुंडिया खेड़ा गांव के रहने वाले 26/11 मुंबई आतंकी हमले के जांबाज एनएसजी कमांडो सुनील कुमार जोधा का नाम नासा ने अपने फ्यूचर मार्स मिशन के लिए चुना है। ताज होटल में ऑपरेशन के दौरान मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की टीम के साथ 40 लोगों की जान बचाने वाले सुनील को इस कार्रवाई में 8 गोलियां लगी थीं। उनके अभूतपूर्व साहस और देश सेवा के सम्मान में पूर्व इसरो वैज्ञानिक सुधीर तारा ने 2024 में उनका प्रोफाइल नासा को भेजा था। चयन के बाद रूस की स्पेस-टेक कंपनी जियोस्कैन के जरिए एक नाखून के आकार की माइक्रोचिप में सुनील का नाम, फोटो और बायोडाटा रूस के मार्स यान के साथ मंगल ग्रह के लिए भेजा जा चुका है। राजस्थान से यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले व्यक्ति हैं। साल 2001 में सेना और 2008 में एनएसजी में शामिल हुए सुनील को 2009 में वीरता सम्मान से भी नवाजा गया था।
Sudesh Khambra Od BJP