01/07/2026
नियंत्रक संचार लेखा, हरियाणा में दिनांक 30-06-2026 को नियंत्रक महोदया श्रीमती शिल्पी सिन्हा के नेतृत्व में त्रैमासिक हिन्दी बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक में कार्यालय के विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने, कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक उपयोग तथा राजभाषा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यालय में हिन्दी के उपयोग को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए। #राजभाषा #हिन्दी ियाणा
DDNewsLive