19/01/2026
अम्बिकापुर में नई शुरुआत 🌱
अम्बिकापुर में युवा साथियों के साथ मिलकर समाज को संगठित करने के उद्देश्य से आपसी संवाद, विचार-विमर्श और मेलजोल का दौर शुरू हो चुका है। यह केवल मुलाक़ात नहीं, बल्कि संगठन की नींव, एकता की शुरुआत और भविष्य के मजबूत समाज की दिशा में पहला कदम है।
आज ज़रूरत है कि हम सभी युवा आपस में जुड़े, खुलकर संवाद करें, और समाज के लिए संगठित होकर आगे बढ़ें। एक सोच, एक दिशा, एक समाज। जल्द ही और भी युवा साथी इस अभियान से जुड़ेंगे।
'समाज संगठित होगा, तभी समाज सशक्त बनेगा।'