09/07/2026
*दिनांक: 09/07/26, गुरुवार*
*मोमीनपुरा में स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सेनेटरी पैड वितरण आयोजित*
*अम्बिकापुर।* वार्डवासियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से दिनांक 09/07/26 गुरुवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मोमीनपुरा, सर्वोदय स्कूल के पास निर्धारित स्थान पर स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
इस शिविर में MMU 07 वैन के माध्यम से चिकित्सकीय टीम उपस्थित रही। डॉक्टर और नर्सों द्वारा वार्डवासी महिलाओं एवं नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
शिविर के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए साइंस ग्रुप एजुकेशन एवं लोक सेवा मुस्लिम महिला समिति के सहयोग से निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। डॉक्टरों सरिता झरिया एवं नर्सों अंजलि ने महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, साफ-सफाई, संतुलित आहार और सेनेटरी पैड के सही उपयोग एवं निपटान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
टीम ने बताया कि समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से कई बीमारियों से बचाव संभव है। महिलाओं से अपील की गई कि वे अपनी और परिवार की सेहत को लेकर जागरूक रहें और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराती रहें।
शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुईं और स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ निःशुल्क दवा एवं सेनेटरी पैड का लाभ लिया। वार्डवासियों ने इस आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।