15/07/2020
# # अन्धेकत्ल की गुत्थि सुलझाने मे वाड्रफ़नगर पुलिस को मिली सफलता # #
दिनांक 02 /06/2020 को प्रार्थी रामवृक्ष यादव पिता सोमारू यादव उम्र 50 साल निवासी जोरही थाना रघुनाथनगर के द्वारा चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका भाई रामधन यादव जो शिक्षक है को दिनाक 30/05/2020 को ईलाज के लिये वाड्रफ़नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जो उसी दिन अस्पताल से निकल कर कही चला गया था काफी आसपास व रिस्तेदरो मे खोजबीन किये कही भी पता नहीं चला था दिनाक 02/06/2020 को ग्राम रजखेता मे एक अज्ञात शव मिला है जिसे जाकर देखे तो मेरे भाई का शव था मर्ग एनटीमेशन के बाद शव को पीएम कराया गया जो डॉक्टर साहब के द्वारा मृतक की मृत्यु हत्यात्मक लेख किया गया। चुकि आरोपी अज्ञात था जिसे संज्ञान लेते हुए बलरामपुर रामानुजगंज जिल के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु. से. ) के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अतरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज श्री प्रशांत कतलम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री धरुवेश जायसवाल के मार्गदर्शन मे टीम गठन कर प्रकरण को तात्काल निराकरण हेतू निर्देशित किया गया था। मुखबिर से सूचना मिली कि घटना दिनाक को मृतक रजखेता निवासी शोभनाथ गोंड के घर नग्न अवस्था मे 11.30 बजे घुस गया था जिससे नाराज होकर शोभनाथ ने आवाज किया जिससे उसका साथी पाल सिंह गोंड और श्यामले आये और तीनो मिलकर सरई के डण्डे से पीटपीट कर हत्या करित करना जरिये मुखबिर से सूचना मिली थी जिसपर तिनो को पकड़कर पूछताछ करने पर शिक्षक रामधन यादव का मृत्यु करना स्वीकार किया गया । दिनाक 14/07/2020 को तीनो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । पुलिस के उक्त कार्यवाही मे चौकी प्रभारी वाड्रफ़नगर श्री रुपेश नारंग,थाना प्रभारी तृकुडा श्री रजनीश सिंह,सहायक उपनिरीक्षक बलेश्वर महानदी, प्रधान आरक्षक पवन सिह,राम सिह आर्मो, नरेश तिर्की, आरक्षक अंकित जायसवाल,जगेस जायसवाल,बृजभान ,पत्रुस तिर्की, विनोद मांझी, इत्यादि सक्रिय रहे। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से. ) ने सभी आधिकारी/कर्मचारियो को बधाई दी है।