बीटीसी परिवार -भावी शिक्षक

  • Home
  • India
  • Amethi
  • बीटीसी परिवार -भावी शिक्षक

बीटीसी परिवार -भावी शिक्षक The main purpose of BTC Family is to spread information related to academic and outdoor activities a

20/08/2026

*शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*

👇
=============================

*1* अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस ने वंदे मारतम् के दो टुकड़े किए, देश विरोधी फैसला लिया

*2* उन्होंने कहा, मैं देश को याद दिलाना चाहता हूं कि 1937 में मुसलमानों को खुश करने के लिए वंदे मातरम को बांटकर कांग्रेस ने देश के बंटवारे की नींव रखी थी। अमित शाह ने कहा, आज नरेंद्र मोदी सरकार ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए कांग्रेस की इस गलती को सुधार दिया है और इसे कानूनी आधार भी दिया है।

*3* अमित शाह की बैठक में दिखा साउथ का 'पावर शो', एक मंच पर थलपति विजय, शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू

*4* कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन, सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे थे; 3 केस में से एक में बरी, 2 में दोषी थे

*5* सज्जन कुमार को पहली बार दिल्ली कैंट इलाके में 1984 के दंगों के दौरान पांच सिखों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिली थी। यह मामला एक और दो नवंबर 1984 को दिल्ली के राजनगर इलाके में हुई हिंसा से जुड़ा था। इस घटना में पांच सिखों की हत्या हुई थी और एक गुरुद्वारे को भी जला दिया गया था।

*6* पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि राजीव गांधी अपनी मां और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत के बाद 1984 में भारत के प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि उन्हें भी एक आत्मघाती हमले में अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

*7* पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, 'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत की विकास यात्रा में उनका भी अहम योगदान रहा है

*8* राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल गांधी इस दौरान बेहद ही भावुक नजर आए। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही भावुक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'भारतीयों के बीच सद्भावना, हर दिल में करुणा और, हर नागरिक को न्याय और लोकतंत्र में समान अधिकार.. पापा, आपकी ये सीख मेरी शक्ति है और आपकी यादें मेरी हिम्मत। आपके सपनों का भारत बनाने का संकल्प हमेशा मेरा मार्गदर्शन करता रहेगा।

*9* राहुल बोले- सरकार बैकफुट पर, हमें आक्रामक रहना है, एकता हमारी पार्टी की ताकत, TMC को देखिए कैसे बिखर गई

*10* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी मां सोनिया गांधी की आत्मकथा इस साल के अंत में प्रकाशित होने के बाद उन करोड़ों लोगों तक पहुंचेगी, जो उनसे प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि अपने निजी जीवन को हमेशा पर्दे में रखने वाली उनकी मां के लिए दुनिया के सामने अपनी खूबसूरत कहानी रखना कितना कठिन रहा होगा।

*11* 35 साल बाद भी मां के दर्द को नहीं भूले राहुल, सोनिया की किताब पर हुए भावुक; बोले- 'पापा आज मुस्कुरा रहे होंगे

*12* आज राजनाथ-कोइजुमी वार्ता: चीन की चेतावनी के बीच बढ़ेगी भारत-जापान साझेदारी, ड्रैगन असहज

*13* अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षित परिवहन और स्कूलों में सुरक्षा की कमी पर सरकार को घेरा तथा मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की अपील की।

*14* तुकाराम मुंढे का असर? स्कूलों से वड़ा पाव-समोसा बाहर, इडली ने ली जगह; छाछ पी रहे बच्चे

*15* लखनऊ में SBI-अफसर ने बैंक अफसर पत्नी की हत्या की, घर जाकर बहन को मार डाला, फिर खुद को गोली से उड़ाया

*16* दिल्ली-NCR में बारिश,MP के कई जिलों में बाढ़ के हालात, प्रयागराज में 5 फीट पानी भरा, 2000 स्टूडेंट्स ने हॉस्टल छोड़ा; उत्तराखंड में 4 मौतें

*17* होर्मुज में अमेरिका पर ईरान भारी पड़ रहा, ट्रम्प की धमकी के बावजूद जहाज ईरानी रूट से जा रहे, सिर्फ 3 ने ओमानी रास्ता चुना

*18* सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की बढ़त, 77,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
==============================

आज की ताजा खबर
20/08/2026

आज की ताजा खबर

आज की ताजा खबर
19/08/2026

आज की ताजा खबर

18/08/2026

*शाम देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*

👇
============================

*1* 'छात्रों का भविष्य दांव पर, प्रदर्शन उनका अधिकार'; जंतर-मंतर पर पुलिस के एक्शन को लेकर SC बनाएगा कमेटी

*2* सुप्रीम कोर्ट: पेपर लीक के आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की मांग, शीर्ष अदालत ने केंद्र-राज्यों से मांगा जवाब

*3* मुंबई TISS के दीक्षांत में CJI चीफ गेस्ट नहीं होंगे, उनकी जगह टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल डायरेक्टर को बुलाया; हैदराबाद लॉ यूनिवर्सिटी में विरोध के बाद फैसला

*4* जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रिजिजू बोले- गोली कहां चली, जेन-जी हमारे बच्चे, उनसे बातचीत जरूरी; अभिजीत दीपके AAP कार्यकर्ता, छात्र नेता कैसे बन गए

*5* पूरे देश में बदलेगा सिस्टम’, झारखंड में छात्रों की हड़ताल खत्म होने पर राहुल ने जताई खुशी, कहा- सबने संयम से काम लिया

*6* लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा,’मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और झारखंड सरकार ने बातचीत का रास्ता चुना और समाधान निकाला। छात्रों ने संयम बरता और अपनी बात रखी। यही सही तरीका है, जब छात्र सवाल उठाएं, तो उन्हें जवाब मिलना चाहिए। हम देश के हर छात्र के साथ खड़े हैं। हम इस रिकवरी सिस्टम को पूरी तरह बदल देंगे। ताकि हर छात्र को अपनी मेहनत का पूरा फल मिले और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का अधिकार मिले।

*7* दिल्ली पुलिस बोली- CJP का संसद मार्च गैरकानूनी था, सुप्रीम कोर्ट में कहा- हिस्ट्रीशीटर शामिल हुए, बैरिकेड तोड़े, लेकिन हमने ज्यादा बल प्रयोग नहीं किया

*8* राममंदिर चढ़ावा चोरी पर SIT ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपी पहले ही जेल में हैं

*9* भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया, जगदीश पटेल सह प्रभारी होंगे; पंजाब में सतीश पूनिया, गुजरात में तरुण चुग की नियुक्ति

*10* 'उनकी रगों में बहने वाला खून इटली का...', वंदे मातरम विवाद पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का सोनिया गांधी पर हमला

*11* मंत्रियों के बच्चों का एडमिशन सरकारी स्कूल में हो, अभिजीत दीपके की मांग

*12* MP के भिंड में ट्रक से टकराई पिकअप, 8 मौतें, 23 घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे; हाईवे पर गायों को बचाने में हुआ हादसा

*13* 12 साल में पहली बार किसी खिलाड़ी को खेल-रत्न नहीं, 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड; फुटबॉलर अरुमायनायगम को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

*14* ट्रम्प बोले- अमेरिका में भारत जैसा चुनावी सिस्टम हो, हर भारतीय वोटर के पास फोटो ID, अमेरिका में बिना इसके इलेक्शन क्यों

*15* ट्रम्प की लोकप्रियता घटी, सिर्फ 33% लोगों की पसंद, ईरान युद्ध के चलते गिरावट; 80% अमेरिकी बोले- जंग लंबी चलेगी

*16* PAK सुप्रीम कोर्ट बोला-इमरान को 2 दिन में अस्पताल भेजें, कहा- बहनों से मिलने देना उनका अधिकार; 2023 से जेल में हैं पूर्व PM

*17* Milky Mist: पनीर-आइसक्रीम बेचने वाली कंपनी के शेयर की दमदार लिस्टिंग, 18% प्रीमियम पर खुलते ही लगा अपर सर्किट

*18* सेंसेक्स 493 अंक गिरकर 77,235 पर बंद, निफ्टी भी 133 अंक नीचे 24,155 पर आया, बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही

*19* श्रीलंका की दूसरी पारी शुरू, स्कोर 12/0: भारत ने 372 रन का टारगेट दिया, दूसरी पारी में 193 रन पर ऑलआउट
==============================

आज की ताजा खबर
18/08/2026

आज की ताजा खबर

आज की ताजा खबर
17/08/2026

आज की ताजा खबर

स्वतंत्रता दिवस की छवि प्रिय मित्र के साथ
16/08/2026

स्वतंत्रता दिवस की छवि प्रिय मित्र के साथ

15/08/2026

भारत का संविधान

Happy independence day
15/08/2026

Happy independence day

Address

Sardar Patel Marg
Amethi
227407

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बीटीसी परिवार -भावी शिक्षक posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share