Vijay Vikram Singh

Vijay Vikram Singh विजय विक्रम सिंह - सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड (ऑफिस)


"राजनीति अल्पकालीन धर्म है, धर्म दीर्घकालीन राजनीति " Member of Purvanchal Development Board. BJP
(1)

Government of Uttar Pradesh.

22/08/2026
आज दिल्ली प्रवास से वापसी में टुंडला रेलवे स्टेशन पर बड़े भाई श्री संजय सिंह परमार जी पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा फिरोजाब...
22/08/2026

आज दिल्ली प्रवास से वापसी में टुंडला रेलवे स्टेशन पर बड़े भाई श्री संजय सिंह परमार जी
पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा फिरोजाबाद
श्री मयंक ठाकुर जी विश्व हिन्दू परिषद, श्री अजीत जूरैल मंडल अध्यक्ष भाजपा, श्री शहजाद खान अधीक्षक एफ एच मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद, श्री रामतीरथ सिंह जी बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा से आत्मीय भेंट हुई।
अपने भाई समान मित्रों से मिले प्यार और स्नेह से अभिभूत हूँ।

ज़िंदगी! तेरे क़दम भी हर बुलंदी चूमतीतू ही झुकने के लिए तैयार थोड़ी कम रहीसुनते आए हैं कि पानी से भी कट जाता है संगशायद ...
22/08/2026

ज़िंदगी! तेरे क़दम भी हर बुलंदी चूमती
तू ही झुकने के लिए तैयार थोड़ी कम रही

सुनते आए हैं कि पानी से भी कट जाता है संग
शायद अपने आँसुओं की धार थोड़ी कम रही

या तो इस दुनिया के मनमाने में कोई बात थी
या हमारी नीयत-ए-इन्कार थोड़ी कम रही

आज दिल को अक्ल ने जल्दी ही राज़ी कर लिया
रोज़ से कुछ आज की तकरार थोड़ी कम रही

लोग सुन कर दास्ताँ चुप रह गए, रोए नहीं
शायद अपनी शिद्दत-ए-इज़हार थोड़ी कम रही

22/08/2026
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' ‘बाबूजी’ कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विन...
21/08/2026

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' ‘बाबूजी’ कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

परम 'रामभक्त' 'बाबूजी' का संपूर्ण जीवन रामकाज, राष्ट्रनिष्ठा, सांस्कृतिक चेतना एवं लोक-कल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी आदर्श है।

उनके साहसिक, ऐतिहासिक योगदान और सुशासन के प्रति अखंड प्रतिबद्धता को राष्ट्र युग-युगांतर तक स्मरण करेगा।

।। प्रणाम।।"बदऊवा बाबा सेवा संकल्प अभियान" "प्रगट चारि पद धर्म के कलि महुँ एक प्रधान।जेन केन बिधि दीन्हें दान करइ कल्यान...
21/08/2026

।। प्रणाम।।
"बदऊवा बाबा सेवा संकल्प अभियान"

"प्रगट चारि पद धर्म के कलि महुँ एक प्रधान।जेन केन बिधि दीन्हें दान करइ कल्यान॥"

श्री राम चरित मानस में तुलसी बाबा ने धर्म के चार पद बताए है सत्य, दया, तप और दान, कलियुग में दान ही सबसे महत्वपूर्ण और प्रधान है।

हमारे पड़ोस के गाँव दमनपुर के श्री तेज बहादुर सिंह बाबा जिन्हें बचपन से हम लोग राम लीला के मंच पर बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष किरदार निभाने के कारण ' बदऊवा ' नाम से प्रसिद्ध हुए।
बदऊवा बाबा आज उम्र के आखिरी पड़ाव पर फेफड़े के कैंसर की गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट लखनऊ से ईलाज चल रहा है। ईलाज में काफी खर्च हो रहा है। आयुष्मान कार्ड बना हैं इसलिए मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि आ नहीं सकती, आयुष्मान कार्ड की एक निश्चित सीमा है, लेकिन बदऊवा बाबा के लिए हम लोगों का प्यार सम्मान असीम है।
क्षेत्र के हम सभी लोग यदि थोड़ा थोड़ा सहयोग कर देंगे तो परिवार कर्ज में नहीं डूबेगा और बेहतर ईलाज भी हो जाएगा।
आइए इस सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा बने।
तेज बहादुर सिंह उर्फ बदऊवा के सुपुत्र श्री संतोष कुमार सिंह मो 9918253299 द्वारा उपलब्ध कराए गए अधिकृत स्कैनर पर ही पैसा भेजिए।

19/08/2026

आज हम भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश और जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के बीच साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एकत्र हुए हैं। यह पार्टनरशिप ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी, कल्चर, इन्वेस्टमेंट और शेयर्ड विजन के स्ट्रॉन्ग फाउंडेशन पर आधारित है। मैं इस अवसर पर यामानाशी प्रीफेक्चर के Hon’ble Governor Kotaro Nagasaki को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

—मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी

19/08/2026
राम नाम मनिदीप धरु जीह देहरीं द्वार।तुलसी भीतर बाहेरहुँ जौं चाहसि उजिआर॥अमर महाकाव्य 'श्रीरामचरितमानस' के रचयिता, भक्तिध...
19/08/2026

राम नाम मनिदीप धरु जीह देहरीं द्वार।
तुलसी भीतर बाहेरहुँ जौं चाहसि उजिआर॥

अमर महाकाव्य 'श्रीरामचरितमानस' के रचयिता, भक्तिधारा के महान कवि, 'पूज्यपाद' गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।

उन्होंने अपनी दिव्य कृतियों के माध्यम से प्रभु श्री राम के आदर्शों, सनातन संस्कृति और भारतीय जीवन मूल्यों के अमृत संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। उनका कालजयी साहित्य लोकमंगल का शाश्वत पथप्रदर्शक है।

आज अपने अमेठी जनपद के मुख्यालय गौरीगंज में कल्याणम मैरिज लॉन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित “ग...
18/08/2026

आज अपने अमेठी जनपद के मुख्यालय गौरीगंज में कल्याणम मैरिज लॉन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित “गुरुवंदन कार्यक्रम” में मा.सदस्य विधान परिषद आदरणीय श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी कार्यक्रम के अध्यक्ष परम आदरणीय श्री जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी जी व अन्य वरिष्ठ जनों के गरिमामयी सानिध्य में सम्मिलित होकर चरित्र निर्माण से सशक्त राष्ट्र, आत्मनिर्भर राष्ट्र में गुरु परंपरा के अमूल्य योगदान और समाज में नैतिक मूल्य की स्थापना करने में गुरु की भूमिका पर अपने विचार रखें।
एक आदर्श शिक्षक के रूप में समाज को अपनी सेवा देने वाले सेवानिवृत्त पूज्य शिक्षकगणों का अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित शिक्षकगणों, पदाधिकारियों एवं आयोजकगण का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।

“ अध्यापक हैं युग निर्माता, छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता "

#गुरुवंदन #राष्ट्रीय_शैक्षिक_महासंघ

Address

Amethi
227809

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vijay Vikram Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category