Sanjay Gandhi Hospital Amethi

Sanjay Gandhi Hospital Amethi ❤️ दिल से उपचार
💙 सेवा | संवेदना | विश्वास
🩺 बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर जीवन
🌐 sanjaygandhihospital.org.in

26/08/2026

आपकी सेहत, हमारी ज़िम्मेदारी। ❤️

बेहतर इलाज, बेहतर देखभाल और स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम।

🏥 संजय गाँधी अस्पताल, अमेठी

"स्वस्थ ग्राम – सशक्त समाज | संजय गाँधी अस्पताल, अमेठी" 🏥 संजय गाँधी अस्पताल, अमेठी द्वारा आयोजित हेल्थ चेकअप विलेज कैंप...
24/08/2026

"स्वस्थ ग्राम – सशक्त समाज | संजय गाँधी अस्पताल, अमेठी"

🏥 संजय गाँधी अस्पताल, अमेठी द्वारा आयोजित हेल्थ चेकअप विलेज कैंप का सफल आयोजन
📍 स्थान: ग्राम – टिकरी , जनपद अमेठी

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संजय गाँधी अस्पताल, अमेठी द्वारा ग्राम टीकरी में निःशुल्क हेल्थ चेकअप विलेज कैंप का सफल आयोजन किया गया।
"स्वस्थ गाँव – स्वस्थ समाज, हमारी प्रतिबद्धता।"

21/08/2026

🩺 24×7 डायलिसिस सुविधा — विशेषज्ञों की निगरानी में

संजय गाँधी अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा 24×7 उपलब्ध है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को किसी भी समय उपचार मिल सके।
✅ आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सुविधा
✅ मुख्यमंत्री राहत कोष/CM Fund के माध्यम से उपचार की सुविधा
✅ पात्र मरीजों के लिए Cashless सुविधा
✅ 24×7 डायलिसिस सेवा
✅ विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी में डायलिसिस

हमारी विशेष सुविधा के अंतर्गत Hepatitis C एवं अन्य वायरल संक्रमण से संबंधित मरीजों के लिए भी निर्धारित संक्रमण-नियंत्रण प्रोटोकॉल के अनुसार डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है।

संजय गाँधी अस्पताल में मरीजों की गंभीर एवं आपातकालीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 24×7 डायलिसिस के साथ ICU की सुविधा भी उपलब्ध है।

मरीजों की सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण और बेहतर उपचार को प्राथमिकता देते हुए डायलिसिस सेवाएं डायलिसिस विशेषज्ञ की देखरेख में संचालित की जाती हैं।

संजय गाँधी अस्पताल, अमेठी — आपकी बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए 24×7 प्रतिबद्ध।

19/08/2026

🩺 असहनीय दर्द से सफल उपचार तक—विपिन की स्वास्थ्य यात्रा

25 वर्षीय विपिन दाहिनी ओर गुदा के आसपास तेज दर्द और सूजन की समस्या के साथ संजय गाँधी अस्पताल, अमेठी पहुँचे। जाँच के दौरान पेरिअनल क्षेत्र में सूजन, लालिमा, दर्द और पस से भरा फोड़ा पाया गया।

डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव की देखरेख में मरीज का इंसिजन एंड ड्रेनेज द्वारा उपचार किया गया। स्पाइनल एनेस्थीसिया के बाद फोड़े में चीरा लगाकर लगभग 250–300 मि.ली. पस निकाला गया। जाँच के दौरान लगभग 15 सेमी गहरी गुहा भी पाई गई।मरीज को पाँच दिनों तक अस्पताल में रखकर आवश्यक उपचार एवं देखभाल प्रदान की गई, मरीज अब बिल्कुल ठीक है।

संजय गाँधी अस्पताल, अमेठी
सही समय पर सही उपचार • विशेषज्ञ चिकित्सा • बेहतर स्वास्थ्य

🏥 गाँव में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविरबेहतर स्वास्थ्य, स्वस्थ समाज की ओर एक और सार्थक कदम। ❤️संजय गाँधी अस्पत...
17/08/2026

🏥 गाँव में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर

बेहतर स्वास्थ्य, स्वस्थ समाज की ओर एक और सार्थक कदम। ❤️

संजय गाँधी अस्पताल द्वारा आयोजित ग्राम स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य टीम द्वारा मरीजों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक समझकर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य संबंधी सुझाव एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को बेहतर बनाना, समय पर स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करना तथा लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता।
संजय गाँधी अस्पताल — बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपके साथ।

🇮🇳✨ 80 Years of Freedom, Countless Reasons to Be Proud! ✨🇮🇳Sanjay Gandhi Hospital proudly celebrates the 80th Independen...
15/08/2026

🇮🇳✨ 80 Years of Freedom, Countless Reasons to Be Proud! ✨🇮🇳

Sanjay Gandhi Hospital proudly celebrates the 80th Independence Day of India. 🇮🇳

Let us honour the sacrifices of our freedom fighters and reaffirm our commitment to building a stronger, healthier, and united India. ❤️🤍💚

Happy 80th Independence Day! 🇮🇳
Jai Hind!

14/08/2026

समय पर जाँच और सही उपचार से गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है।

71 वर्षीय श्री कैलाश नारायण सिंह जी को मुँह में छालों की समस्या थी तथा तम्बाकू सेवन का इतिहास था। जाँच में प्रीकैंसरस लीज़न्स (Precancerous Lesions) की पहचान हुई। डॉ. नवोदित साहनी के मार्गदर्शन में 4 माह तक नियमित उपचार एवं निगरानी के बाद मरीज स्वस्थ हैं।

संदेश: मुँह में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव को नज़रअंदाज़ न करें। समय पर जाँच और उपचार जीवन बचा सकता है।

संजय गाँधी अस्पताल, अमेठी

Timely diagnosis and proper treatment can prevent serious diseases.

A 71-year-old patient with persistent mouth ulcers and a history of to***co use was diagnosed with precancerous oral lesions. After 4 months of regular treatment and monitoring under the guidance of Dr. Navodit Sahni, the patient has recovered well.

Message: Do not ignore any unusual changes in the mouth. Early diagnosis and treatment can make all the difference.

Sanjay Gandhi Hospital, Amethi

12/08/2026

🦵 घुटनों की सेहत का रखें खास ख्याल | विशेषज्ञ की महत्वपूर्ण सलाह

घुटनों में दर्द, जकड़न या चलने-फिरने में परेशानी को नजरअंदाज न करें।

इस वीडियो में डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा घुटनों से जुड़ी समस्या को आसान भाषा में समझा रहे हैं और बेहतर देखभाल एवं सही उपचार के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहे हैं।

समय पर सही सलाह और उचित उपचार से घुटनों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।क्योंकि स्वस्थ घुटने ही देते हैं बेहतर और सक्रिय जीवन की आज़ादी। ❤️

📍 संजय गाँधी अस्पताल, अमेठी

विशेषज्ञ की सलाह • बेहतर उपचार • स्वस्थ जीवन


संजय गाँधी अस्पताल, अमेठी का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता, समय पर जांच और बेहतर चिक...
10/08/2026

संजय गाँधी अस्पताल, अमेठी का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता, समय पर जांच और बेहतर चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से समाज को स्वस्थ बनाने में योगदान देना है।

हमारा निरंतर प्रयास है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ हर व्यक्ति तक पहुँचें—चाहे वह शहर में हो या गाँव में।

“स्वास्थ्य सेवा का विस्तार, स्वस्थ समाज का निर्माण।”

📍 संजय गाँधी अस्पताल, अमेठी
❤️ आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता।

07/08/2026

“उम्मीद से स्वस्थ होने तक की एक प्रेरणादायक कहानी ❤️
23 वर्षीय विभा, जो चलने-फिरने में असमर्थ थीं, उचित जाँच और समय पर उपचार के बाद आज स्वयं चल पा रही हैं। मस्तिष्क में सूजन एवं टीबी की समस्या का उपचार डॉ. रुपेश सिंह की देखरेख में किया गया। उपचार के बाद मरीज के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ।”

संजय गाँधी अस्पताल, अमेठी — जहाँ बेहतर उपचार के साथ जुड़ी है स्वस्थ जीवन की उम्मीद। 🌿

Address

Munshiganj
Amethi
227412

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanjay Gandhi Hospital Amethi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sanjay Gandhi Hospital Amethi:

Shortcuts

Share