18/09/2025
🌿✨ स्वच्छ वार्ड – स्वस्थ वार्ड ✨🌿
वार्ड क्रमांक 06 में जल्द ही प्रत्येक घरों के लिए डस्टबिन बाल्टियाँ उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आमजन को सुविधा होगी। सभी नगरवासियों से निवेदन है कि कचरे को यहाँ-वहाँ न फेंकें, हमेशा डस्टबिन में ही डालें और जब बाल्टी भर जाए तो उसे नगर परिषद की कचरा गाड़ी तक अवश्य पहुँचाएँ। आपका यह छोटा-सा सहयोग पूरे वार्ड को साफ-सुथरा और स्वस्थ बनाने में बहुत बड़ा योगदान देगा। आइए, हम सब मिलकर स्वच्छ वार्ड, स्वच्छ नगर का संकल्प लें।
सुंदर बाई विश्वकर्मा
नगर परिषद बरगवां अमलाई
पार्षद वार्ड क्रमांक 6