03/10/2023
सादर एकल प्रणाम
01 अक्टूबर 2023 को पठानकोट पंजाब मे दीन दयाल अडोटोरियम , सैली रोड ,पठानकोट मे *भारत के रंग एकल के संग एकल सुरताल टीम द्वारा देश भक्ति से राष्ट्र भक्ति कार्यक्रम सम्पन हुआ | कार्यक्रम से पूर्व आयोजन समिति का गठन नियमित बैठक एवं व्यवस्था मे पठानकोट के नगर वासियों का उत्साह और समर्पण देखते बन रहा था | इस कार्यक्रम मे मुख्या वक्ता सह केन्द्रीय अभियान प्रमुख श्रीमान खेमानंद सपकोटा जी उपस्थित रहे उन्होंने एकल अभियान के बारे मे विस्तार पूर्वक सबको जानकारी दी | केंद्रीय महिला प्रमुख श्रीमती चन्द्रकान्ता जी भी इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे | कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्री एस.के . पुंज चानस्लर, श्री साईं यूनिवर्सिटी पठानकोट के उपस्थित रहे | पी-06 के प्रभाग अध्यक्ष श्रीमान अशोक महाजन जी , प्रभाग अभियान प्रमुख श्रीमान नीरज ठाकुर , संभाग अभियान प्रमुख श्रीमान विजय कुमार,संभाग अध्यक्ष श्रीमन जरनैल सिंह पटियाल , संभाग उपाध्यक्ष श्रीमान ओम प्रकाश ओबरोल, संभाग सचिव श्रीमान विशाल शर्मा , भाग अध्यक्ष श्रीमान वरुण कौशिक और अंचल अध्यक्ष पठानकोट श्रीमान नरेंद्र काला उपस्थित रहे |
जब कार्यक्रम प्रारंभ हुआ लोग भाव विभोर हो गये कल्पना से भी अधिक प्रभावी एवं प्रेरणादाई कार्यक्रम रहा, अब लोगो मे एकल के साथ जुड़ने का भाव उत्पन हो गया किसी ना किसी माध्यम से संपर्क कर रहे है |
अंत मे पी-06 प्रभाग के प्रभाग ग्राम स्वराज योजना प्रभारी श्रीमान विमल महजान जी द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया और एकल सुरताल की सभी टीम को सम्मानित किया गया |