Rajnagar,Anuppur

Rajnagar,Anuppur As of 2001 India census , [ 1 ] Bangawan had a population of 20,719. Males constitute 53% of the population and females 47%.

Coordinates 23°11′24″N 82°7′26″E Coordinates : 23°11′24″N 82°7′26″E
Country India
State Madhya Pradesh
District(s) Anuppur Division Shahdol
Population 20,719 (2001 )
Time zone IST ( UTC 5:30 ) Bangawan has an average literacy rate of 63%, higher than the nationalaverage of 59.5%; with 61% of the males and 39% of females literate. 14% of the population is under 6 years of age.
[

मजदूरों के लिए सदा संघर्ष करने वाले वयोवृद्ध एसकेएमएस (एटक) के केन्द्रीय सचिव, एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य एवं राष्ट्र...
22/12/2015

मजदूरों के लिए सदा संघर्ष करने वाले वयोवृद्ध एसकेएमएस (एटक) के केन्द्रीय सचिव, एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य एवं राष्ट्रपति द्वारा पुरूष्कृत कामरेड मार्कण्डेय सिंह का निधन आज रायपुर एम एम आई हास्पिटल में निधन हो गया। राजनगर सहित पूरे एस ई सी एल परिवार के लिये यह भारी क्षति है।

02/12/2015

जन्म लेते ही मुझे हिन्दू, मुसलमान , या फलाना या ढिकाना बना दिया गया
जन्म लेने से पहले ही मेरे दुश्मन भी तय कर दिए गये
जन्म से पहले ही मेरी ज़ात भी तय कर दी गयी
यह भी मेरे जन्म से पहले ही तय कर दिया गया था कि
मुझे किन बातों पर गर्व और किन पर शर्म महसूस करनी है

अब एक अच्छा नागरिक होने के लिये मेरा
कुछ को दुश्मन मानना और एक अनचाहे गर्व से भरे रहना
आवश्यक है

यह घृणा और यह गर्व
मेरे पुरखों ने जमा किया है
पिछले दस हज़ार सालों में
और मैं अभिशप्त हूँ इस दस हज़ार साल के बोझ को अपने सिर पर ढोने के लिये
और अब मैं सौंपूंगा यह बोझ अपने
मासूम और भोले बच्चों को

अपने बच्चों को मैं सिखाऊंगा
नकली नफरत , नकली गर्व ,
थमाऊंगा उन्हें एक झंडा
नफरत करना सिखाऊंगा
दुसरे झंडों से

अपने बच्चों की पसंदगियाँ भी मैं तय कर दूंगा
जैसे मेरी पसंदगियाँ तय कर दी गयी थीं
मेरे जन्म से पहले ही
कि मैं किन महापुरुषों को अपना आदर्श मान सकता हूँ
और किनको नहीं
किस संगीत को पसंद करना है हमारे धर्म को मानने वालों को
और कौन से रंग शुभ हैं
और कौन से रंग दरअसल विधर्मियों के होते हैं !

लगता है
अभी भी कबीले में जी रहा हूँ मैं
लड़ना विरोधी कबीलों से
परम्परागत रूप से तय है

शिकार का इलाका और खाना इकठ्ठा करने का इलाका
अब राष्ट्र में तब्दील हो गया है
दुसरे कबीलों से इस इलाके पर कब्ज़े के लिये लड़ने के लिये
बनाए गये लड़ाके सैनिक
अब मेरी राष्ट्रीय सेना कहलाती है

मुझे गर्व करना है इस सेना पर
जिससे बचाए जा सकें हमारे शिकार के इलाके
पड़ोस के भूखे से लड़ना अपने शिकार के इलाके के लिये
अब राष्ट्र रक्षा कहलाती है

लड़ने के बहाने पहले से तय हैं
पड़ोसी का धर्म , उसका अलग झंडा ,
उनकी अलग भाषा
सब घृणास्पद हैं
हमारे पड़ोसी हीन और क्रूर हैं
इसलिए हमारी सेना को उनका वध कर देने का
पूर्ण अधिकार है

दस हज़ार साल की सारी घृणा
सारी पीड़ा
मैं तुम्हें दे जाऊंगा मेरे बच्चों

पर मैं भीतर से चाहूंगा
मेरे बच्चों तुम
अवहेलना कर दो मेरी
मेरी किसी शिक्षा को ना सुनो
ना ही मानो कोई सडा गला मूल्य जो मैं तुम्हें देना चाहूँ
धर्म और संस्कृति के नाम पर
तुम ठुकरा दो

मैं चाहूँगा मेरे बच्चों
कि तुम अपनी ताज़ी और साफ़ आँखों से
इस दुनिया को देखो
देख पाओ कि कोई वजह ही नहीं है
किसी को गैर मानने की
ना लड़ने की की कोई वजह है
शायद तुम बना पाओ एक ऐसी दुनिया
जिसमे सेना , हथियार , युद्ध , जेल नहीं होगी
जिसमे इंसानों द्वारा बनायी गयी भूख गरीबी और नफरत नहीं होगी
जिसमे इंसान अतीत में नहीं
वर्तमान में जियेगा
- हिमांशु कुमार

साथियो जैसा की आप सभी लोग जान रहे हैं राजनगर मे संकट का बादल छाया हुआ है ... लोगो मे दहशत का महौल है । न्यायालय के आदेश ...
04/10/2014

साथियो जैसा की आप सभी लोग जान रहे हैं राजनगर मे संकट का बादल छाया हुआ है ... लोगो मे दहशत का महौल है । न्यायालय के आदेश के अनुसार की तीन माह के भीतर अतिक्रमण खाली करने का आदेश मिला हुआ है । जिसमे एक माह से अधिक का वक्त बीत चुका है ... राजनगर बचाओ संघर्ष समिति की ओर से क्र्मिक अनशन चल रहा है .... लेकिन अज्ञात कारणो से उसको वह समर्थन नही मिल रहा है जिसकी उम्मीद आरम्भ मे की गयी थी .... साथियो आप का भी ये कर्तव्य है की आप इस पर चिंतन करे ... आप अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बाक्स मे लिख सकते है , की इसमे आगे क्या किया जा सकता है ? आंदोलन को नई दिशा देना होगा इसमे युवाओ को आगे आना होगा आप क्या सोचते हो ?

न्यायालय के निर्देश  के अनुसार राजनगर से अतिक्रमण हटेगा जिसके वजह से करीब बीस से पच्चीस हजार लोग प्रभवित होंगे । न्यायाल...
22/08/2014

न्यायालय के निर्देश के अनुसार राजनगर से अतिक्रमण हटेगा जिसके वजह से करीब बीस से पच्चीस हजार लोग प्रभवित होंगे । न्यायालय के आदेश मिलते ही कालरी प्रबंधन सक्रिय हो गया है तथा जहा जहा अतिक्रमण है उसका सर्वे कराया जा रहा है । आदेशानुसार 1 सितम्बर 2014 को कितना काम हो चुका है न्यायालय को रिपोर्ट करना है । उधर आदेश सुनते ही लोगो के बीच मे एक डर का महौल व्यापत है । 15 अगस्त 2014 को इस सम्बध्द मे ग्राम सभा आयोजित किया गया था । नगर का व्यापारी सवर्ग निर्णय पर स्थगन के लिये प्रयास रत है तथा इसके लिये चंदा एकत्र किया जा रहा है । स्थिती असामन्य बनी हुयी है अब देखना दिलचस्प होगा की आगे क्या होता है

23 मार्च 2014 भगतसिंह चौक राजनगर
01/04/2014

23 मार्च 2014 भगतसिंह चौक राजनगर

आज बहुत उत्साह के साथ नया साल की मुबारक बाद दी जा रही है वैसे मुबारक बाद से क्या होता है मुबारक से अगर कोई फर्क पड़ता तो ...
01/01/2014

आज बहुत उत्साह के साथ नया साल की मुबारक बाद दी जा रही है वैसे मुबारक बाद से क्या होता है मुबारक से अगर कोई फर्क पड़ता तो शायद उसी का साल बुरा जाता जिसे कोई मुबारक बाद ना दिया हो । कितने ऐसे लोग है जो कल रात भर शराब पीकर मुबारकबाद बाँटी और आज नये साल की उनकी शुरुआत थाने मे चक्कर काट्ते हुई हैं , कितने ऐसे भी है जो की मुबारकबाद देते देते पिट गये कुछ ऐसे भी है जो मिल जाने पर तो मुबारक् बाद दे दिये लेकिन पूरा साल खराब करने मे एड़ी से चोटी लगा देगें । कुल मिलाकर काफी तदाद मे लोग आज जश्न मना रहे है कुछ बहुत उदास भी है और अपनी उदासी को छुपा भी नही पा रहे गली -गली कहते फिर रहे हैं ये हमार नया साल नही ये तो ईसाइयों का नयाँ साल है हमारे कैलेंडर मे तो अभी पूराना साल चल रहा है हमारा धरम खतरे मे है सब ईसाई बने जा रहे है । मैंने पूछ लिया भाई क्या तुम ईसाइयो के कैलेंडर को नही मानते ? उसने कहा हम नही मान सकते हम अपने धरम के कैलेंडर अनुसार चलते है फिर मैंने पूछा तुम तो संडे को भी आफिस जाते होगे और अपने कैलेंडर के अनुसार ही छुट्टी भी मना लेते होगे । वो हँसने लगा फिर मैंने पूछा तुम्हारा जन्मदिन कब है तो उसने कहा 22 जनवरी मैने कहा 22 जनवरी कों से कैलेंडर मे है तो वह फिर हँसने लगा | मैंने बात खत्म करते हुए कहा हो गया चलता हूँ तो उसने अंगरेज़ी मे कहा गुड बाय को घर ज़रूर आना मेर बर्थ डे हैं | तो कुछ इस प्रकार के लोग भी होते हैं जो धरम का चादर ओढ के लोगो को गुमराह करते है क्योकि इनको हमेशा इसी चीज क फिक्र लगा रहता है की धरम खतरे मे है । मै आज तक ये समझ नही पाया की ये धरम हमेशा खतरे मे क्यु रहता है ।

Bhagat singh chauk
17/10/2013

Bhagat singh chauk

29/09/2013

आखिर राजनगर को नगर पालिका का दर्जा कब मिलेगा ।

लम्बे समय से राज नगर कि जनता की मान्ग रही है कि राजनगर को नगर पालिका बनाया जाय । मान्ग जायज भी क्योकि आने वले समय मे यह से खदाने बन्द होने वाली है और राज नगर के भविश्य को लेकर सभी लोग् चिन्तित है। पान्च साल पहले शिवराज सिन्ह चौहान ने ये घोषणा भी कर दिया था लेकिन उस समय तक कोइ मुख्यमन्त्री के झूठ से कोइ वाकिफ भी नही था ।
लेकिन अब ऐसे झूठे लोगो से बचना होगा और राज नगर को अपना नेता अपने बीच से ही चुनना होगा । जब राजनगर का व्यक्ती विधानसभा मे जायेगा तभी राजनगर क कुछ् भला हो सकता है ।

क्या होगा राजनगर का भविष्य ।।मध्य प्रदेश छत्तीसगढ के सीमा से से लगे राजनगर अपने बदहाली की गाथा गा रहा है । एक समय था जब ...
16/08/2013

क्या होगा राजनगर का भविष्य ।।


मध्य प्रदेश छत्तीसगढ के सीमा से से लगे राजनगर अपने बदहाली की गाथा गा रहा है । एक समय था जब राजनगर खुशहाली क प्रतीक था हर तरह की सुविधाओ से परिपूण था हर वर्ष स्टेडियम मे खेल हुआ करता था सभी लोग खेल का आनन्द लेते थे। कालोनियो मे साफ सफाई और व्यसथा अपने आप मे एक मिशाल थी यहा के नौजवान हर खेल सन्गीत और न्रत्य आयोजनो मे भाग लेते थे । भारत का सबसे उच्च उत्पादन का भूमीगत खदान राजनगर मे था । राजनगर का ह्र्द्य भगत सिन्ह चौक कालरी प्रबन्धन और सरकार के जनविरोधी नीतियो के खिलाफ इन्क्लाब का प्रतीक था भारी सन्ख्या मे उमड्ती जनसैलाब शहीद -ए- आज़म भगत सिन्ह को कुछ पलो के लिये ज़िन्दा कर देती थी ।

लेकिन अब समय बदल गया है न तो स्टेडियम मे खेल हुआ करता है और न ही स्टेडियम का रखरखाव होता है । आज स्टेडियम कबाड चोरो का निशाना बना हुआ है । कालोनियो मे कचरा और अव्यवस्था बीमरियो का कारण बना हुआ है ।अधिकान्श नौजवान नशे के गिरफ्त मे है , और बाकी कुछ् सभ्य नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे है । सन्गीत और अन्य कला अयोजन आज सपने जैसा लगता है । खदान आज के समय मे टेका श्रमिको के शोषण् क प्रतीक बना हुआ है । इन गरीब नौजवानो को 2-2 3-3 महीने बिना वेतन के गुजारा करना पडता है । कह्ने को तो 464 रु बेसिक 9 प्रतिशत मह्गाई भत्ता का समझौता हुआ है रिकार्डो मे ।

मुख्यमन्त्री महोद्य राजनगर को नगर पालिका बनाने क घोषणा करके गये थे । तो लगा जैसे फिर से राजनगर चहक जायेगा । लेकिन ये घोषणा भी उसी तरह घोषणा ही रह गया जिस तरह इससे पहले के उमा भारती ने पी टैक्स माफ करने का घोषणा करके मुख्यमन्त्री बनी थी । इसी तरह सान्सद राजेश नन्द्नी भी बहुत कुछ घोषणाये की थी ।

प्रदूशण अपने चरम पर पहुच गया है कालरी 5-6 खदान से ओवर लोड गाडिया मुख्य सडक से गूजार रही है । जिससे रोज कही न कही कोयला गिरता रहता है हर तरफ अव्यस्था क माहौल है जिधर देखो अन्धेरा ही अन्धेरा दिखाई दे रहा है ।
सारे नगर वासी घोर निराशा मे डूब चुके है नौजवान अपने मे मस्त है । लेकिन भगत सिन्ह अभी भी किसी के इन्तजार मे चौक पर खडा है न जाने उसकी आन्खे किसको खोज रही है शायद भगत ये सोच रहा है कि राज नगर क भविष्य क्या होगा क्या सभी लोग मुझे यही छोड कर च ले जायेन्गे या यहा का नौजवान फिर जागेगा और फिर एक बार भगत सिन्ह के इन्क्लाब को ज़िन्दा कर देगा फिर वही हन्सता खेलता राजनगर बनाएगा । फिर एक बार भगत सिन्ह चौक उस क्रान्ती को देखेगा इसी उम्मीद मे भगत सिन्ह सीना ताने खडा है । नौजवानो को ये कहते हुए कि ------

ये फैसले का वक्त है तु आ कदम मिला ।
ये इम्तिहान सख्त है तु आ कदम मिला ।।

आपकी प्रतिक्रिया सादर आमन्त्रित है ।

Address

Rajnagar
Anuppur
484446

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajnagar,Anuppur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share