Jansampark Anuppur

Jansampark Anuppur जनसम्पर्क अनूपपुर, Government of Madhya Pradesh

मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग, अनूपपुर द्वारा जिले के शासकीय तालाबों, शासकीय जलाशयों एवं निजी तालाबों के पट्टाधारको...
04/09/2026

मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग, अनूपपुर द्वारा जिले के शासकीय तालाबों, शासकीय जलाशयों एवं निजी तालाबों के पट्टाधारकों को मत्स्य पालन हेतु शासकीय दर पर मत्स्य बीज का वितरण किया जाएगा। मत्स्य बीज का वितरण 06 सितंबर 2026 से मत्स्य बीज प्रक्षेत्र राजेन्द्रग्राम से प्रारंभ होगा।

विभाग द्वारा बताया गया है कि इच्छुक मत्स्य पालक निर्धारित शासकीय दर पर राशि जमा कर अपनी आवश्यकता के अनुसार मत्स्य बीज प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने जिले के संबंधित मत्स्य पालकों से निर्धारित तिथि से मत्स्य बीज प्रक्षेत्र राजेन्द्रग्राम पहुंचकर मत्स्य बीज प्राप्त करने का आग्रह किया है।

अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 9.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इ...
04/09/2026

अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 9.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 3.2 मिली मीटर, कोतमा में 3 मिली मीटर, बिजुरी में 11.3 मिली मीटर, जैतहरी में 16 मिली मीटर ,वेंकटनगर में 9.2 मिली मीटर, पुष्पराजगढ़ में 14.4 मिली मीटर, अमरकंटक में 12.2 मिली मीटर तथा बेनीबारी में 5.8 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई।

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रभावी कार...
03/09/2026

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य कर रहा है। ग्राम भाद, विकासखंड अनूपपुर निवासी पूजा सोनी की सफलता इसी शासकीय पहल का प्रेरणादायी उदाहरण है।
पूजा सोनी अपने पति एवं दो बेटियों के साथ निवास करती हैं तथा आजीविका मिशन द्वारा गठित समृद्धि स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। समूह से जुड़ने से पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सीमित थी। घरेलू आवश्यकताओं और बेटियों की शिक्षा संबंधी खर्चों की पूर्ति के लिए आय के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं थे।

स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद पूजा को आर्थिक गतिविधि प्रारंभ करने का अवसर मिला। उन्होंने समूह से 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त कर ब्यूटी पार्लर का कार्य प्रारंभ किया। व्यवसाय से आय प्राप्त होने लगी तो उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। इसके बाद उन्होंने सीसीएल के माध्यम से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर कपड़ों की दुकान प्रारंभ की। निरंतर मेहनत और लगन से दोनों व्यवसायों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पुनः 50 हजार रुपये का ऋण लेकर अपने व्यवसाय का विस्तार किया। आजीविका मिशन से जुड़ने से पूर्व उनके परिवार की मासिक आय लगभग 7 हजार रुपये थी, जो अब बढ़कर करीब 19 हजार 600 रुपये प्रतिमाह हो गई है। समय पर ऋण की अदायगी करते हुए पूजा ने अपने परिवार को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

आज पूजा सोनी स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं। वह महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जुड़कर शासकीय योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी क्षमता एवं हुनर को आजीविका का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

पूजा की कहानी बताती है कि शासकीय सहयोग, सही मार्गदर्शन, समूह की शक्ति और दृढ़ इच्छाशक्ति से आर्थिक चुनौतियों को अवसर में बदला जा सकता है। आज उनकी बढ़ी हुई आय के साथ परिवार में खुशियां लौटी हैं और आत्मनिर्भरता ने उनके जीवन को नई दिशा दी है।

अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 22.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। ...
03/09/2026

अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 22.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 24.8 मिली मीटर, कोतमा में 58 मिली मीटर, बिजुरी में 31.2 मिली मीटर,जैतहरी में 20.2 मिली मीटर ,वेंकटनगर में 17.3 मिली मीटर, पुष्पराजगढ़ में 5.4 मिली मीटर, अमरकंटक में 11.2 मिली मीटर तथा बेनीबारी में 15.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई।

9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का आयोजन 9 सितम्बर से जिले में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ की थीम पर किया जाएगा। मह...
03/09/2026

9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का आयोजन 9 सितम्बर से जिले में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ की थीम पर किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के अंतर्गत आयोजित पोषण माह का उद्देश्य आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु देखभाल तथा प्रारंभिक बाल विकास के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती संजीता भगत ने बताया कि पोषण माह के दौरान जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण मेले, पोषण वाटिका, स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी तथा रेसिपी डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किए जाएंगे। परिवारों को संतुलित आहार एवं दैनिक भोजन में किफायती प्रोटीन स्रोत शामिल करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

3 से 6 वर्ष के बच्चों को दिए जाने वाले गर्म पके भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मेन्यू के अनुसार वितरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भोजन की गुणवत्ता एवं मात्रा की निगरानी में पालकों, मातृ समितियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

पोषण माह में जीवन के पहले 1000 दिनों, बच्चों के प्रारंभिक विकास और विकासात्मक विलंब की पहचान पर विशेष जोर रहेगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण एवं अभिभावकों की काउंसलिंग के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जाएगी तथा आवश्यकता होने पर बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाएगा।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को योजना से जोड़ने, लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा योजना के लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी।

श्रीमती संजीता भगत ने जिलेवासियों से पोषण माह के दौरान आयोजित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश को जनभागीदारी के माध्यम से साकार करने की अपील की है।

अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 10.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। ...
02/09/2026

अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 10.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 9.3 मिली मीटर, कोतमा में 25 मिली मीटर, बिजुरी में 27.2 मिली मीटर,जैतहरी में 4 मिली मीटर ,वेंकटनगर में 1.6 मिली मीटर, पुष्पराजगढ़ में 3.6 मिली मीटर, अमरकंटक में 3.3 मिली मीटर तथा बेनीबारी में 7.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई।

 #जिला_प्रशासन_अनूपपुर_की_अपीलबारिश मे सतर्क रहें ... सावधान रहें...•अति वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुल पुलियों, रपटों म...
02/09/2026

#जिला_प्रशासन_अनूपपुर_की_अपील

बारिश मे सतर्क रहें ... सावधान रहें...

•अति वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुल पुलियों, रपटों में पानी का ज्यादा बहाव होने पर पार न करें

•बाढ़ वाले इलाकों में ड्राइविंग न करें

•गीले हों अथवा पानी में खड़े हों तो बिजली के उपकरणों को नही छूंए

•बारिश में साफ़ पानी और शुद्ध भोज्य पदार्थ का ही प्रयोग करें।

•युवा तथा अन्य सभी जल भराव वाले स्थानों पर सेल्फी लेने, पिकनिक करने, नहाने, कपड़े धोने और मवेशी धोने आदि के कार्य न करें

•बरसात के समय बाढ़ वाले इलाके जैसे नदियां, नाले, पुल आदि में जाने से बचें।


#जिला_प्रशासन_अनूपपुर

सितंबर माह के प्रथम कार्य दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ का सामूहिक ...
01/09/2026

सितंबर माह के प्रथम कार्य दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट भवन में संचालित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत माह सितंबर में आयोजित किए जाने वाले शिविर तिथि पर शिविर स्थल के आसपास की ग्राम...
01/09/2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत माह सितंबर में आयोजित किए जाने वाले शिविर तिथि पर शिविर स्थल के आसपास की ग्राम पंचायत के क्षेत्र भ्रमण, जनसंवाद, आम जनों की शिकायतों का निवारण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लोक सेवाओं की समय में प्रदायगी व विकास कार्यों का निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिला पंचायत में पदस्थ परियोजना अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

आगामी 04 सितंबर को मंगल भवन कोतमा में आयोजित शिविर के आस-पास के ग्राम पंचायत के लिए परियोजना अधिकारी रावेंद्र पटेल को ग्राम पंचायत सारंगढ़, गुलीडांड, सिलपुर, परियोजना अधिकारी डॉ उमेश द्विवेदी को गोहांड्रा, गोडारू, रेउसा, परियोजना अधिकारी राजेंद्र कोसरिया को साजा टोला, बहेराबांध, बेनीबहरा, डीसी (एसबीएम) राम नरेश वर्मा को थानगांव, बेलगांव, कोठी ग्राम पंचायत निरीक्षण के लिए आवंटित की गई है। इसी तरह शिविर के निर्धारित कैलेंडर अनुसार नियत तिथियो पर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारियों को निरीक्षण हेतु ग्राम पंचायते आवंटित की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस ...
01/09/2026

अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 15.4 मिली मीटर, कोतमा में 5 मिली मीटर, बिजुरी में 4 मिली मीटर,जैतहरी में 6 मिली मीटर ,वेंकटनगर में 1.3 मिली मीटर, पुष्पराजगढ़ में 12.6 मिली मीटर, अमरकंटक में 2.1 मिली मीटर तथा बेनीबारी में 1.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई।

Address

कमरा नं/60 एवं 61 संयुक्त कलेक्ट्रेट
Anuppur
484224

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jansampark Anuppur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jansampark Anuppur:

Shortcuts

Share