Collector Office Anuppur

Collector Office Anuppur Official Handle of Collector Anuppur, Government of Madhya Pradesh

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशानुसार जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व उत्साह, उमंग एवं हर्...
04/09/2026

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशानुसार जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, बच्चों, अभिभावकों तथा स्थानीय समुदाय की सहभागिता रही।

जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की मनमोहक वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम में सहभागिता की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। केंद्रों में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष पोषण आहार एवं पोषण प्रसादी का वितरण किया गया। बच्चों के साथ गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को भी विशेष भोज उपलब्ध कराया गया। स्थानीय स्तर पर जनसहयोग से पौष्टिक लड्डू सहित अन्य पोषण सामग्री का वितरण भी किया गया।

आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने के साथ उनमें रचनात्मकता, उत्साह एवं सहभागिता की भावना विकसित करना तथा पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।आंगनबाड़ी केंद्रों में पर्व के आयोजन के माध्यम से बच्चों एवं उनके परिवारों को पोषण संबंधी संदेश भी दिए गए।

जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती संजीता भगत ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न पर्व एवं उत्सवों के आयोजन के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ स्थानीय समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित गतिविधियों में बच्चों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत 29 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत जैतहरी क्षेत्र में ...
04/09/2026

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत 29 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत जैतहरी क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती मीना शिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

शिविर में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा के दौरान महिला एवं बाल विकास परियोजना जैतहरी के सेक्टर फुनगा/गौरेला में कुल 37 शिकायतें लंबित पाई गईं। शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण नहीं किया गया था। साथ ही, संबंधित सेक्टर की पर्यवेक्षक श्रीमती मीना शिव शिविर में अनुपस्थित पाई गईं। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने श्रीमती मीना शिव, पर्यवेक्षक सेक्टर फुनगा/गौरेला, महिला एवं बाल विकास परियोजना जैतहरी को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

निलंबन अवधि में श्रीमती मीना शिव का मुख्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला अनूपपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार, अनूपपुर में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के प...
03/09/2026

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार, अनूपपुर में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक ली।

बैठक में योजनांतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई तथा निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

किसानों को योजनाओं का बेहतर लाभ मिले और कृषि क्षेत्र को अधिक सशक्त बनाया जा सके, इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही पर जोर दिया गया।

विश्व की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिताओं में प्रतिष्ठित वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता-2028 का आयोजन जापान में किया जाना है। इसे ...
03/09/2026

विश्व की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिताओं में प्रतिष्ठित वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता-2028 का आयोजन जापान में किया जाना है। इसे ‘कौशल का ओलंपिक’ भी कहा जाता है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का चयन विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया जाएगा।

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिले के अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों एवं शैक्षणिक तथा कौशल विकास संस्थानों को व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र युवाओं का अधिकाधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक संस्थानों, विश्वविद्यालयों, औद्योगिक संस्थानों, प्रशिक्षण केंद्रों तथा अन्य शैक्षणिक एवं कौशल विकास संस्थानों में अध्ययनरत पात्र युवाओं तक प्रतियोगिता की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

15 सितंबर तक होगा निःशुल्क पंजीयन

वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता-2028 में सहभागिता के लिए युवा SIDH (Skill India Digital) पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं है।

सामान्य आयु पात्रता के अंतर्गत प्रतिभागी का जन्म 01 जनवरी 2006 के बाद होना चाहिए। वहीं कुछ निर्धारित स्किल्स के लिए जन्म तिथि 01 जनवरी 2003 के बाद निर्धारित की गई है।

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे अपनी रुचि एवं कौशल के अनुरूप निर्धारित स्किल में पंजीयन कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस कौशल प्रतियोगिता में सहभागिता का अवसर प्राप्त करें।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री रत्नाकर झा ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृति...
03/09/2026

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री रत्नाकर झा ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। जारी आदेश में अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित गतिविधियों का गरिमापूर्ण एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार प्राचार्य तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर, जिला शिक्षा अधिकारी तथा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को विद्यालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी प्रतियोगिता, बांसुरी प्रतियोगिता, जीवंत झांकी निर्माण, श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों पर नाट्य मंचन तथा छोटे बच्चों की श्रीकृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित कराने का दायित्व सौंपा गया है।

समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारियों तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जनपद पंचायतों को जिले में स्थित प्रत्येक श्रीकृष्ण मंदिर, मठ एवं देवालय में विशेष श्रृंगार तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मटकी फोड़ प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, स्थानीय कलाकारों द्वारा बांसुरी वादन, भजन, गायन, झांकियों का प्रदर्शन, दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक आरती जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को 2 से 4 सितंबर 2026 के मध्य बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने तथा आंगनवाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक शालाओं में जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों के लिए विशेष पौष्टिक भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला पर्यटन प्रबंधक को जिले के शासकीय एवं अशासकीय होटलों में ऐसा वातावरण विकसित कराने का दायित्व दिया गया है, जिससे पर्यटकों को प्रदेश की आस्था एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित होने का अवसर मिले। जेल अधीक्षक, जिला जेल अनूपपुर को जिला जेल में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं प्रसंगों से संबंधित कार्यक्रम आयोजित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, जिला अनूपपुर को जनजातीय क्षेत्रों के छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में भोजन प्रतियोगिता, श्रीकृष्ण वेशभूषा, चित्रकला सहित अन्य गतिविधियां आयोजित कराने तथा जनजातीय एवं ग्रामीण संस्कृति से जुड़े प्रसंगों एवं आख्यानों पर आधारित कार्यक्रमों के आयोजन का दायित्व सौंपा गया है।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निर्धारित गतिविधियों का सुव्यवस्थित, गरिमापूर्ण एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल के माध्यम से अ...
02/09/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल के माध्यम से अभियान अंतर्गत किए जा रहे भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद सहित जनसमस्याओं के निराकरण की जानकारी दर्ज की जाएगी।

एनआईसी कक्ष अनूपपुर में कलेक्टर श्री रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब, वनमंडलाधिकारी श्री व्यंकटराव चनाप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित ...
02/09/2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा उनके प्रभावी आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के समन्वय एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समिति गठित करने तथा गतिविधियों का कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैलेंडर में प्रत्येक गतिविधि की तिथि, स्थान एवं संबंधित विभाग की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से निर्धारित की जाए, ताकि अभियान के दौरान सभी कार्यक्रम व्यवस्थित एवं निर्धारित समय-सीमा में आयोजित हो सकें। उन्होंने अधिकारियों से प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी के साथ व्यापक स्वरूप दिया जाए। अभियान के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा जनसरोकार से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अभियान को प्रभावी एवं परिणाममूलक बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री व्यंकटराव चनाप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होन...
02/09/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अनूपपुर से कलेक्टर श्री रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब, वनमंडलाधिकारी श्री व्यंकटराव चनाप सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने औद्योगिक इकाइयों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में उद्योगों की वर्तमा...
02/09/2026

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने औद्योगिक इकाइयों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में उद्योगों की वर्तमान एवं आगामी मानव संसाधन आवश्यकताओं के अनुरूप स्थानीय युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को जिले में ही रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

बैठक में विभिन्न कंपनियों द्वारा फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीन ऑपरेटर, कारपेंटर, गैस कटर, ग्राइंडर, फायर सेफ्टी सहित अन्य ट्रेडों में कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता से अवगत कराया गया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कंपनियों से प्राप्त मांग का समेकित आकलन कर ट्रेडवार प्रशिक्षण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण संस्थानों में उद्योगों की मांग के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा प्रशिक्षण की क्षमता और आवश्यक कक्षाओं का निर्धारण भी मांग के आधार पर किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि ऐसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम विकसित किए जाएं, जिनके माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्थानीय युवा औद्योगिक इकाइयों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बन सकें और उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हों। उन्होंने उद्योगों में ऐसे अन्य कार्यों एवं पदों की भी पहचान करने के निर्देश दिए, जिनमें स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जा सकता है तथा जिनके लिए आवश्यक कौशल विकसित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि भविष्य में किस प्रकार के कौशल की आवश्यकता होगी, इसका भी आकलन किया जाए। इसके लिए उद्योगों की वर्तमान एवं आगामी मानव संसाधन आवश्यकता की जानकारी प्राप्त कर ट्रेडवार मांग तैयार की जाए और उसी के अनुरूप प्रशिक्षण मॉड्यूल एवं पाठ्यक्रम निर्धारित किए जाएं। प्रशिक्षण के संचालन के लिए उद्योगों से किस प्रकार का सहयोग अपेक्षित है, इसकी जानकारी भी प्राप्त की जाए।

कलेक्टर ने जिले में आने वाली ताप विद्युत परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक कौशल के प्रशिक्षण की योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में भविष्य में आवश्यक मानव संसाधन का आकलन कर स्थानीय युवाओं को समय रहते आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, ताकि परियोजनाओं में रोजगार के अवसरों का लाभ स्थानीय युवाओं को मिल सके।

बैठक में कलेक्टर ने औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों के पंजीयन की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी कंपनियों को निर्देश दिए कि उनके यहां कार्यरत प्रत्येक श्रमिक का पीएम श्रम सेवा पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एक माह के भीतर श्रमिकों का पंजीयन पूर्ण कर बेहतर परिणाम प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कंपनियों को खनिज की रॉयल्टी का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को औद्योगिक इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार विभाग श्री आर.एम. खरे, प्रबंधक उद्योग एवं व्यापार विभाग सुश्री प्रियंका सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिले में जारी वर्षा की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने एवं मैदानी अमले के साथ बेहतर समन्...
01/09/2026

जिले में जारी वर्षा की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने एवं मैदानी अमले के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। कार्यालय कलेक्टर, अनूपपुर के कक्ष क्रमांक 56 में स्थापित जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे दूरभाष एवं ई-मेल के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशानुसार जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन के लिए कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक श्री मनोज कुमार रौतेल (मो. नं. 9131271968), दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक सुश्री कमलेश्वरी यादव (मो. नं. 9301522935) एवं सुश्री सपना रजक (मो. नं. 9685158619) तथा रात्रि 08:00 बजे से प्रातः 08:00 बजे तक श्री भोलेलाल कोल (मो. नं. 9171365430) की ड्यूटी लगाई गई है।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए जिला प्रबंधक, लोक सेवा प्रबंधन विभाग श्रीमती सोनू सिंह राजपूत (मो. नं. 9424507799) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 0755-2840603, 07659-181 एवं ई-मेल आईडी [email protected] पर वर्षा, जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर अथवा अन्य आपदा संबंधी स्थिति की सूचना दी जा सकती है।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से जिले में वर्षा की स्थिति, नदी-नालों के जलस्तर एवं जलभराव सहित अन्य परिस्थितियों पर सतत निगरानी की जा रही है। प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों एवं मैदानी अमले से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Address

Collector Office Kotma Road
Anuppur
484224

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Anuppur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Anuppur:

Shortcuts

Share