Highway Traffic Chowki Anuppur

Highway Traffic Chowki Anuppur Highway Traffic Chowki Anuppur

02/04/2026

# # # #
# #सुरक्षितजनता

प्रेस विज्ञप्ति*🌟“सेवा का संकल्प, सुरक्षा का संबल” — हनुमान जयंती पर अनूपपुर पुलिस अधीक्षक का जनहित में अनोखा नवाचार 🌟*🚨...
02/04/2026

प्रेस विज्ञप्ति

*🌟“सेवा का संकल्प, सुरक्षा का संबल” — हनुमान जयंती पर अनूपपुर पुलिस अधीक्षक का जनहित में अनोखा नवाचार 🌟*

🚨*SP ने किया ‘यातायात सुरक्षा एवं सेवा प्याऊ’ का शुभारंभ, अपने हाथों से पिलाया शीतल जल*

✍️अनूपपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर अनूपपुर पुलिस अधीक्षक *श्री मोती उर रहमान (IPS)* द्वारा जनसेवा और यातायात सुरक्षा को एक नई दिशा देते हुए *“यातायात सुरक्षा एवं सेवा प्याऊ”* का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं अपने हाथों से आमजन को *शीतल जल पिलाकर* इस जनहितकारी पहल की शुरुआत की, जो सेवा भावना का जीवंत उदाहरण बन गई।

*एक ही स्थान पर सेवा का त्रिवेणी संगम — प्याऊ, हेलमेट बैंक और लर्निंग लाइसेंस कैंप*
✍️ इस अभिनव पहल की खास बात यह है कि एक ही स्थान पर सेवा प्याऊ, हेलमेट बैंक एवं लर्निंग लाइसेंस कैंप का *सुंदर और उपयोगी समागम* किया गया है। यहां राहगीरों को निःशुल्क ठंडा पानी उपलब्ध कराने के साथ-साथ हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया जा रहा है एवं *लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सरल सुविधा* भी दी जा रही है।

👉भीषण गर्मी में आमजन को राहत देने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह सेवा प्याऊ न केवल प्यास बुझाएगा, बल्कि सुरक्षित यातायात की दिशा में भी लोगों को प्रेरित करेगा। हेलमेट बैंक के माध्यम से *“सुरक्षा पहले” का संदेश* जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

👉इस अवसर पर *थाना प्रभारी कोतवाली श्री अरविंद जैन, थाना प्रभारी यातायात श्री विनोद दुबे, पत्रकार बंधु एवं गणमान्य नागरिक* उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस की *संवेदनशीलता और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण* बताया।

🚦*अनूपपुर पुलिस — सेवा, सुरक्षा और समर्पण का प्रतीक*- अनूपपुर पुलिस की यह पहल न केवल आमजन को राहत प्रदान करेगी, बल्कि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेगी।

*📍यातायात पुलिस अनूपपुर*

🚨*पुलिस अधीक्षक की पहल से अनूपपुर में शुरू हुई स्मार्ट ट्रैफिक पुलिसिंग*🚨🚦*सुरक्षित यातायात की दिशा में बड़ा कदम – पुलिस...
18/03/2026

🚨*पुलिस अधीक्षक की पहल से अनूपपुर में शुरू हुई स्मार्ट ट्रैफिक पुलिसिंग*🚨

🚦*सुरक्षित यातायात की दिशा में बड़ा कदम – पुलिस अधीक्षक ने यातायात पुलिस को वितरित किए अत्याधुनिक रोड सेफ्टी उपकरण*

✍️अनूपपुर-
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री मोती उर रहमान (IPS)* के द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए यातायात पुलिस बल को *अत्याधुनिक रोड सेफ्टी उपकरण* प्रदाय किए गए।

👉इन उपकरणों में *बॉडी वॉर्न कैमरा, लाइट बैटन, पुलिस शोल्डर लाइट, व्हील लॉक एवं सेफ्टी जैकेट* शामिल हैं, जो आधुनिक यातायात प्रबंधन की आवश्यकताओं के अनुरूप हैं।

👉इन उपकरणों के उपयोग से यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली में न केवल *तेजी और दक्षता* आएगी, बल्कि आमजन के साथ व्यवहार में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

📷 *बॉडी वॉर्न कैमरा* से ड्यूटी के दौरान प्रत्येक गतिविधि रिकॉर्ड होगी, जिससे निष्पक्षता और विश्वास बढ़ेगा।

🚦*लाइट बैटन एवं शोल्डर लाइट* रात्रिकालीन ड्यूटी को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाएंगे।

🔒*व्हील लॉक* के माध्यम से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई संभव होगी।

🦺*सेफ्टी बेल्ट* से ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

👉*अनूपपुर पुलिस के अनुसार*- “आधुनिक तकनीक के समावेश से यातायात पुलिस की कार्यक्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। हमारा लक्ष्य है कि अनूपपुर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी बनाया जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।”

👉पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इन उपकरणों का प्रभावी उपयोग करते हुए *आमजन के प्रति संवेदनशीलता, विनम्रता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें*, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो।

👉अनूपपुर पुलिस अधीक्षक की यह पहल न केवल आधुनिक पुलिसिंग का उदाहरण है, बल्कि *सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता* को भी दर्शाती है। इससे आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
*📍यातायात पुलिस, अनूपपुर*

प्रेस विज्ञप्ति🚨*सड़क सुरक्षा के लिए अनूपपुर पुलिस की अनोखी पहल — वाहन चालकों को मिला निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्...
14/03/2026

प्रेस विज्ञप्ति

🚨*सड़क सुरक्षा के लिए अनूपपुर पुलिस की अनोखी पहल — वाहन चालकों को मिला निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण और चश्मा*

🚦*पुलिस अधीक्षक के हाथों नजर का चश्मा पाकर वाहन चालकों के खिल उठे चेहरे*

👉 *150 से अधिक चालकों का हुआ नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मौके पर ही मिला निःशुल्क चश्मा*

✍️अनूपपुर- सुरक्षित यातायात व्यवस्था और वाहन चालकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री मोती उर रहमान (IPS)* की अभिनव पहल पर थाना यातायात परिसर में *निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर* का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वाहन चालकों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।

👉शिविर के दौरान 150 से अधिक वाहन चालकों का *नेत्र परीक्षण, ब्लड प्रेशर (BP) एवं शुगर जांच* की गई। परीक्षण में जिन चालकों की नजर कमजोर पाई गई, उन्हें *पुलिस अधीक्षक के हाथों मौके पर ही निःशुल्क नजर का चश्मा प्रदान किया गया।* चश्मा पाकर वाहन चालकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

👉नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान *35 वाहन चालकों को मौके पर नजर का चश्मा दिया* गया, 2 वाहन चालकों को *कलर ब्लाइंडनेस* की शिकायत पाई गई , 26 वाहन चालक शुगर मरीज एवं 16 ब्लड प्रेशर से ग्रसित पाए गए

👉इस अवसर पर *अनूपपुर पुलिस अधीक्षक ने कहा* की सड़क सुरक्षा केवल नियमों के पालन से ही नहीं, बल्कि वाहन चालकों के अच्छे स्वास्थ्य से भी जुड़ी हुई है। कई बार कमजोर दृष्टि के कारण भी सड़क दुर्घटनाएं हो जाती हैं, इसलिए इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से वाहन चालकों के स्वास्थ्य की नियमित जांच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन का भी आग्रह किया।

👉शिविर के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में भी *जागरूक* किया गया। यह पहल न केवल वाहन चालकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुई, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन की *संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना* को भी दर्शाती है।

👉इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी अनूपपुर श्री सुरेंद्र गौतम, कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन, थाना प्रभारी यातायात विनोद दुबे, जिला चिकित्सालय अनूपपुर टीम एवं पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे

*📍यातायात थाना अनूपपुर*

प्रेस विज्ञप्ति*🚦सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल :- यातायात पुलिस अनूपपुर द्वारा वाहन चालकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण ...
13/03/2026

प्रेस विज्ञप्ति
*🚦सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल :- यातायात पुलिस अनूपपुर द्वारा वाहन चालकों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर*

✍️अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री मोती उर रहमान, IPS* के निर्देशानुसार आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस अनूपपुर द्वारा वाहन चालकों के लिए *निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर* का आयोजन किया जा रहा है।

👉उक्त शिविर *यातायात थाना परिसर, अनूपपुर में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ* होगा। शिविर में जिला चिकित्सालय अनूपपुर की *विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम* द्वारा वाहन चालकों एवं आम नागरिकों की *आंखों की जांच* की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार उचित चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जाएगा।

👉 सुरक्षित वाहन संचालन के लिए *चालक की दृष्टि का स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक* है। इसी उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है, ताकि वाहन चालकों की आंखों की समय पर जांच हो सके और संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहायता मिल सके।

📢यातायात पुलिस अनूपपुर द्वारा सभी वाहन चालकों एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर *निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का लाभ उठाएं* तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

*📍 यातायात पुलिस अनूपपुर*

प्रेस विज्ञप्ति*📢 होलिका दहन एवं पर्व के अवसर पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा पूर्णतः वर्जित*✍️अनूपपुर-पुलिस अधीक...
01/03/2026

प्रेस विज्ञप्ति

*📢 होलिका दहन एवं पर्व के अवसर पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा पूर्णतः वर्जित*

✍️अनूपपुर-
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री मोती उर रहमान (IPS)* के निर्देश पर होलिका दहन एवं रंगोत्सव के अवसर पर शहर में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

👉निर्णय अनुसार *दिनांक 02 एवं 03 मार्च को रात्रि 12:00 बजे तक* नगर सीमा क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों (ट्रक, डंपर, ट्रेलर इत्यादि) का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में पूर्व में प्रदत्त सभी प्रकार की *छूट एवं अनुमति निरस्त* रहेगी।

👉होलिका दहन कार्यक्रम रात्रि में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने के कारण भीड़-भाड़ एवं मार्ग अवरोध की संभावित स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रात्रि 12:00 बजे के पश्चात शहर की स्थिति का आंकलन कर आगे की व्यवस्था के संबंध में पृथक निर्णय लिया जाएगा।

🚑 आपातकालीन सेवाएं (एम्बुलेंस, अग्निशमन, शासकीय आपूर्ति आदि) के लिए आवश्यकतानुसार *पृथक से अनुमति प्रदान की जाएगी*, जिससे जनहित प्रभावित न हो।

👉यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं परिवहन व्यवसायियों से अपील की जाती है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन कर सहयोग प्रदान करें।

*आपका सहयोग – सुरक्षित और सुव्यवस्थित होली का आधार।*

*📍यातायात पुलिस, अनूपपुर*

प्रेस विज्ञप्ति🚦*यातायात पुलिस की तत्परता से सड़क हादसे में घायल परिवार को मिली नई जिंदगी*🚑*दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे...
23/02/2026

प्रेस विज्ञप्ति

🚦*यातायात पुलिस की तत्परता से सड़क हादसे में घायल परिवार को मिली नई जिंदगी*

🚑*दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे चालक सही एक अन्य पुरुष और 2 महिलाओं को तत्काल पहुंचाया गया अस्पताल*

✍️अनूपपुर- पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री मोती उर रहमान (IPS)* के निर्देश पर सड़क सुरक्षा के तहत पेट्रोलिंग कर रही यातायात टीम ने सूचना प्राप्त हुई कि पास ही के *ग्राम धनगवाँ, थाना जैतहरी क्षेत्र* में एक चार पहिया वाहन क्रमांक *DL 10 CK 3046* अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया। वाहन में सवार परिवार छत्तीसगढ़ से इलाज कराकर वापस गाडासराई, जिला डिंडोरी की ओर जा रहा था।

👉दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि *वाहन पूरी तरह उलट गया और उसमें सवार 4 सदस्य अंदर फंस गए।* सूचना मिलते ही यातायात पुलिस का अमला *तत्काल* मौके पर पहुंचा। एएसआई ब्रिजेश सिंह, प्रधान आरक्षक रिजवान एवं आरक्षक मनीष सिंह ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए *वाहन में फंसे सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला।*

👉घायलों को प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए *तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया,* जहां उनका उपचार जारी है।

👉यातायात पुलिस की इस त्वरित एवं मानवीय कार्रवाई से *एक बड़ा हादसा टल गया।* स्थानीय नागरिकों द्वारा पुलिस टीम की सराहना की जा रही है।

*📍 यातायात पुलिस विभाग*

*🚨बिना वैध परमिट दौड़ रही यात्री बस पर अनूपपुर यातायात पुलिस की कठोर कार्यवाही*💥*लापरवाही बरतने पर वाहन स्वामी को लगा कड...
21/02/2026

*🚨बिना वैध परमिट दौड़ रही यात्री बस पर अनूपपुर यातायात पुलिस की कठोर कार्यवाही*

💥*लापरवाही बरतने पर वाहन स्वामी को लगा कड़ा झटका*

🚦*10 दिन बस रही जब्त, भरना पड़ा 62,000 रुपये का भारी जुर्माना*

✍️अनूपपुर। जिले में सड़क सुरक्षा एवं नियमों के सख्त पालन को लेकर अनूपपुर पुलिस अधीक्षक *श्री मोती उर रहमान (IPS)* के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने एक बड़ी और प्रभावी कार्यवाही करते हुए *बिना वैध परमिट* संचालित हो रही यात्री बस पर शिकंजा कसा।

👉दिनांक 11 फरवरी 2026 को जांच के दौरान *बस क्रमांक MP-65-ZC-6602* को रोका गया। दस्तावेजों की गहन जांच में *बस का वैध परमिट नहीं* पाया गया। नियमों के स्पष्ट उल्लंघन पर तत्काल वाहन को जब्त कर वैधानिक प्रकरण तैयार किया गया।लगातार *10 दिनों तक वाहन जब्त* रहने के बाद संबंधित वाहन स्वामी को *₹62,000 (बासठ हजार रुपये) का भारी-भरकम जुर्माना* भरना पड़ा। इस सख्त कार्यवाही से अन्य वाहन संचालकों में भी स्पष्ट संदेश गया है कि नियमों की अनदेखी अब महंगी पड़ेगी।

📢यातायात पुलिस ने सभी वाहन *संचालकों से अपील* की है कि वे अपने वाहन के परमिट, बीमा, फिटनेस एवं अन्य *आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें एवं नियमों का पालन करें*, अन्यथा नियमों के उल्लंघन पर कठोर दंड का सामना करना पड़ेगा।

*📍 यातायात पुलिस अनूपपुर*

प्रेस विज्ञप्ति💥*नशे में स्टेरिंग थामना पड़ा भारी; यातायात पुलिस की 1 घंटे की कार्यवाही में 3 वाहन हुए जब्त*✍️अनूपपुर -स...
08/02/2026

प्रेस विज्ञप्ति

💥*नशे में स्टेरिंग थामना पड़ा भारी; यातायात पुलिस की 1 घंटे की कार्यवाही में 3 वाहन हुए जब्त*

✍️अनूपपुर -
सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री मोती उर रहमान (IPS)* के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 06.1.2026 को *01 घंटे का विशेष वाहन चेकिंग अभियान* चलाया गया।

👉इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने *शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ* सख्त रवैया अपनाते हुए कार्यवाही की है। चेकिंग के दौरान *3 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।*

🚦*कार्यवाही का विवरण:*
ब्रेथ एनालाइजर (Breath Analyzer) द्वारा जांच करने पर *तीनों चालकों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।* पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से ही वाहनों को जब्त कर लिया है।

👉*जब्त किए गए वाहनों में शामिल हैं:*
2 मोटरसाइकिल (दुपहिया वाहन) 1 कार (चार पहिया वाहन) उक्त चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*📢अनूपपुर पुलिस की अपील:*
जनता से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। यह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे चालक और अन्य राहगीरों की *जान को भी गंभीर खतरा* रहता है। पुलिस द्वारा यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

*📍यातायात पुलिस अनूपपुर*

06/02/2026

*इस गोला पर तेज रफ्तार खतरनाक है, हेलमेट पहने और सुरक्षित रहें*

यातायात पुलिस अनूपपुर

29/01/2026

💥*पुलिस वाहन जैसी बहुरंगी बत्ती लगाकर चला रहा था थार चालक, ₹9000 का चालान*

✍️अनूपपुर — पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री मोती उर रहमान (IPS)* के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए यातायात पुलिस ने पुलिस वाहन जैसी *बहुरंगी (रेड-ब्लू) बत्ती* लगाकर वाहन चलाने वाले थार चालक के विरुद्ध कार्रवाई की है। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित चालक ने *निजी वाहन में अवैध रूप से बहुरंगी चेतावनी बत्ती* लगा रखी थी, जो केवल पुलिस, एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए अनुमत है।

👉यातायात पुलिस द्वारा मौके पर ही *₹9000 का चालान* काटा गया तथा अवैध रूप से लगी बहुरंगी बत्ती को तत्काल उतरवाया गया। अनूपपुर पुलिस के अनुसार इस प्रकार की बत्तियों का उपयोग आम नागरिकों द्वारा करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे आमजन में भ्रम की स्थिति भी उत्पन्न होती है।

👉यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में कानून द्वारा प्रतिबंधित सायरन, हूटर या बहुरंगी बत्ती का प्रयोग न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

*📍यातायात पुलिस अनूपपुर*

Address

NH43
Anuppur
484224

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Highway Traffic Chowki Anuppur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category