29/10/2024
भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य की आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं।
आज धनतेरस के पावन अवसर पर भगवान धन्वंतरि जी स्वयं अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से स्वास्थ्य को अक्षय ऊर्जा प्राप्त होती है।
वे आयुर्वेद के जनक भी माने गए है उनके द्वारा कई औषधियों मंत्रो का ज्ञान हमे मिला है जो कि
हमारे जीवन में स्वास्थ्य, सुख, और समृद्धि का संचार कर रही है।
ऐसा ही एक मंत्र है:
"अच्युतानन्तगोविन्द नामोच्चारण भेषजात्।
नश्यन्ति सकला रोगा: सत्यं सत्यं वदाम्यहम्।।"
इसका अर्थ है: 'अच्युत, अनन्त, गोविन्द-इन नामों के उच्चारण से समस्त रोग दूर हो जाते हैं, यह मैं सत्य-सत्य कहता हूँ।' जब आप दवाई लेते हैं, तो इस मंत्र को पानी के सामने बोलकर पानी पीने से यह मंत्र शरीर में त्वरित लाभ प्रदान कर सकता है।
इस मंत्र में आध्यात्मिक और मानसिक संतुलन की शक्ति छिपी हुई है। आइये, इस धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद प्राप्त करें और स्वस्थ, समृद्ध जीवन का संकल्प लें। 🙏🙏