23/08/2026
*भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के भोजपुर प्रथम आगमन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न*
आरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय *श्री जितेंद्र सिंह जी* के भोजपुर की पावन धरती पर प्रथम आगमन एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम *ZEN - जी* के साथ युवा संवाद को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विभु जैन के द्वारा की गई।जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया की। जिला के युवा वर्ग मोर्चा पदाधिकारी से सीधा संवाद कर सकते हैं। जिसमें सामाज, राष्ट्रहित और अपने राज्य के किसी भी प्रमुख बातों को रख सकते हैं। भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन दिनांक 1 सितम्बर को होने जा रहा है। जिनका युवा मोर्चा द्वारा शहर में भव्य स्वागत किया जाएगा।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन की मजबूती एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों एवं जिम्मेदारियों पर भी विचार-विमर्श किया।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
पटना महानगर प्रभारी प्रेम रंजन चतुर्वेदी,युवा मोर्चा जिला प्रभारी वरुण सिंह, रवि शंकर सिंह दीपक,जिला महामंत्री उमंग चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष विष्णु मिश्रा, हर्ष राज मंगलम, जिला मंत्री आकाश पांडे, प्रियांशु श्रीवास्तव, मुकेश पांडे,रत्नेश नंदन, राजन नैयर, डॉ विकास गुप्ता, कौशल कलवार,पंकज सिंह, कमलेश कुमार, रोहित सिंह, रितेश ओझा, वैभव सुल्तान, मोहित सिंह, आशुतोष मेहता, नीरज सिंह, अंकित तिवारी, तमाम कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Vishudh Bibhu Jain