Ara Roti Bank

Ara Roti Bank आरा रोटी बैंक एक निबंधित संस्था है । हम समाज के जरूरतमंद और समर्थ लोगों के बीच की कड़ी है। https://instagram.com/ara_roti_bank?igshid=YmMyMTA2M2Y=

15/08/2026
हृदय से मनाई गई खुशी सच्ची ख़ुशी होती है,और वह ख़ुशी जरूरतमंदों के साथ मनाई जाये तो वह हृदयतल से मनाई गई ख़ुशी हो जाती ह...
14/08/2026

हृदय से मनाई गई खुशी सच्ची ख़ुशी होती है,और वह ख़ुशी जरूरतमंदों के साथ मनाई जाये तो वह हृदयतल से मनाई गई ख़ुशी हो जाती है। इसी सोच के साथ आज इसी क्रम में आरा रोटी बैंक परिवार के अभिभावक श्री मनीष सिंह जी और श्रीमती सुनैना सिंह जी ने अपने बेटे मास्टर आद्यांत सिंह का जन्मदिन 🎂 आरा रोटी बैंक पाठशाला में बच्चों के साथ केक काटकर मनाया 🎉और बच्चो के बीच भोजन,मिठाई,फल और टॉफी का वितरण किया।
मास्टर आद्यांत सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎂🎉और आशीर्वाद 🙌 और इस सोच के लिए श्री मनीष सिंह जी और श्रीमती सुनैना सिंह जी को बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🙏

भारतीय संस्कृति में सेवा भाव की भावना हमेशा निहित रहती है ।इसी भाव के धनी श्री ज्योति राज आनंद जी ने अपनी संस्कृति का अन...
14/08/2026

भारतीय संस्कृति में सेवा भाव की भावना हमेशा निहित रहती है ।इसी भाव के धनी श्री ज्योति राज आनंद जी ने अपनी संस्कृति का अनुसरण करते हुये अपने पिता स्वर्गीय मनोहर लाल जी की पुण्यतिथि पर आरा रोटी बैंक पाठशाला में बच्चो को भोजन कराया ।
अपने पिता की पुण्यतिथि पर उन्हें इस तरह की सोच से श्रद्धांजलि देने के लिये ज्योति राज भैया (वर्तमान पता- अमेरिका) को धन्यवाद 🙏
साथ ही साथ आरा रोटी बैंक पुण्यात्मा को शत शत नमन करते हुये श्रद्धांजलि 💐अर्पित करती है ।🙏

संस्कार और सीख जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है।सामाजिक संस्कार और समाज के लिए आगे आकर ज़रूरतमंदों की मदद करने की सीख को समेट...
13/08/2026

संस्कार और सीख जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है।सामाजिक संस्कार और समाज के लिए आगे आकर ज़रूरतमंदों की मदद करने की सीख को समेटे हुए स्व विमल कुमार जी की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र श्री अंशु कुमार जी और पूरे परिवार की तरफ़ से पाठशाला के बच्चो के बीच भोजन वितरण किया गया।
संस्था स्व विमल कुमार जी को शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करती है💐🙏और श्री अंशु कुमार जी और पूरे परिवार को इस सोच के धन्यवाद देती है🙏

अपनों की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप किसी जरूरतमंद का पेट भरा जाये तो इससे अच्छी श्रद्धांजलि क्या हो सकती है ...
11/08/2026

अपनों की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप किसी जरूरतमंद का पेट भरा जाये तो इससे अच्छी श्रद्धांजलि क्या हो सकती है 🙏
स्वर्गीय उमाशंकर प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी श्रीमती उमा देवी एवं पूरे परिवार द्वारा महावीर मंदिर के बाहर जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया गया ।
इस सच्ची श्रद्धांजलि के लिये पूरे परिवार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये संस्था स्वर्गीय उमाशंकर प्रसाद जी को शत शत नमन करती है 💐🙏

पुर्वजों के आशीर्वाद से लोग तरक्की और सुख समृद्धि प्राप्त करते हैं।और उस आशीर्वाद का एक रास्ता ज़रूरतमंदों की सेवा करना ...
10/08/2026

पुर्वजों के आशीर्वाद से लोग तरक्की और सुख समृद्धि प्राप्त करते हैं।और उस आशीर्वाद का एक रास्ता ज़रूरतमंदों की सेवा करना है।
इसी आशीर्वाद के लिए आज स्व सुशील कुमार श्रीवास्तव जी के पुण्यतिथि पर उनके भाई श्री प्रकाश गौरव जी उर्फ "सन्नी जी" एवं पूरे परिवार ने अपनो को याद करते हुये पाठशाला के बच्चो के बीच भोजन,फल और मिठाई का वितरण किया गया ।
संस्था स्व सुशील कुमार श्रीवास्तव जी को शत शत नमन,श्रद्धांजलि 💐🙏और श्री प्रकाश गौरव जी और पूरे परिवार को इस सोच के लिये धन्यवाद🙏

Address

Ara

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ara Roti Bank posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ara Roti Bank:

Shortcuts

Share

Category