I Support Haider Yasin

I Support Haider Yasin Support for reform even after me.

10/04/2026
अररिया के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम खुला ख़त! आदरणीय प्रत्याशीगण,अररिया के अपने महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिन पर...
06/11/2025

अररिया के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम खुला ख़त!

आदरणीय प्रत्याशीगण,
अररिया के अपने महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिन पर आपकी सहमति विकास हेतु है आवश्यक है. जनता की ओर से प्रस्तुत #जनता_का_मेनिफेस्टो / आपके समक्ष रखे जा रहे हैं। विधायक निर्वाचित होने के उपरांत आपसे उम्मीद है कि आप इन मुद्दों को क्रियान्वित करने का ठोस वादा करेंगे तथा अपने चुनाव प्रचार और जी के पश्चात इन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

1. भ्रष्टाचार की जड़ से समाप्ति। प्रखंड एवं अन्य कार्यालय स्तर पर जाति, निवासी तथा जन्म-मृत्यु आदि प्रमाणपत्रों के निर्गमन में हो रही दुश्वारियों और घूसखोरी को समाप्त करना, तथा सरकारी कार्यालयों में जनप्रतिनिधियों का सम्मान सुनिश्चित करना और आम जनता से हो रहे दुर्व्यवहार को रोकना।
2. भूमि म्यूटेशन और जमाबंदी में चल रही संगठित लूट को रोकना तथा समय पर कार्य करना।
3. नशा-मुक्ति हेतु सप्लाई चेन को तोड़ना एवं नशा-मुक्ति केंद्रों का सुचारू संचालन सुनिश्चित कराना।
4. पंचायत स्तर पर खेल के मैदान उपलब्ध कराना तथा सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना।
5. कृषि आधारित एवं अन्य उद्योगों की स्थापना कर बेरोज़गारी और पलायन पर रोक लगाना।स्वरोजगार के अवसरों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
6. प्रत्येक गाँव को प्रखंड मुख्यालय तथा जिला मुख्यालय से जोड़ने हेतु सड़कों और पुलों का निर्माण व रखरखाव सुनिश्चित करना। विशेष रूप से झव्वा–झमटा पुल तथा बनडोब–मदनपुर पुल, हरियाली मार्केट-मरना टोला पुल एवं सड़क, भेवडा पुलल, चरारनी पुल को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना।
7. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सदर अस्पताल में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों और कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करते हुए भ्रष्टाचार पर पूर्ण रोक लगाना।
8. स्वास्थ्य सेवाओं हेतु आवश्यक उपकरण - जैसे वेंटिलेटर, ईसीजी, आईसीयू और एम्बुलेंस का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित कराना।
9. अररिया शहर एवं ग्रामीण मुख्य बाज़ारों का सौंदर्यीकरण, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, जाम से मुक्ति, जल निकासी एवं सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करना।
10. सभी शैक्षणिक संस्थानों को नियमानुसार संचालित करने पर प्राथमिकता देना तथा पठन-पाठन का माहौल पुनः स्थापित करना।
11. जिले के सभी छात्रावास — अल्पसंख्यक छात्रावास, अररिया महाविद्यालय स्थित महिला छात्रावास तथा बालिका उच्च विद्यालय स्थित गर्ल्स हॉस्टल — का कार्यकाल के पहले वर्ष में ही सुचारू रूप संचालन सुनिश्चित करना।
12. सीएए, एनआरसी और एनपीआर पर सदन में नैतिकता और संवैधानिक मूल्यों के आधार अपनी बातों को मजबूती से रखना ।
13. स्थानीय स्तर पर वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा हेतु ठोस कदम उठाएंगे एवं अल्पसंख्यक समुदाय के हर मुद्दों पर साथ रहेंगे ।
14. सदन में अररिया के हर मुद्दे पर मजबूती के साथ अपनी बातों को रखेंगे ।
15. कोसी–मेची नदी जोड़ो परियोजना से होने वाले संभावित नुकसान का आकलन कराकर उसे पूर्ण रूप से बंद कराने का प्रयास करेंगे एवं हर साल आने वाले सैलाब से मुक्ति के लिए ठोस कदम उठाएंगे ।
16. किसी भी प्रकार के आंदोलन या आन्दोलनकारियों की बातों को दरकिनार नहीं करेंगे, बल्कि उनके सुझावों को गंभीरता से सुनेंगे एवं उनपर ठोस कदम उठाएंगे ।
17. किसी भी प्रकार के राजनीतिक स्वार्थ हेतु धार्मिक या जातीय ध्रुवीकरण अपने बयान या गतिविधियों से नहीं करेंगे यदि कोई करता है तो उसपर विरोध करेंगे.
18. थाना स्तर केस दर्ज करने के लिए अवैध उगाही पर रोक एवं खनन के नाम पर सड़क पर ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों से अवैध वसूली रोकना.
19. युवाओं के लिए खेल मैदान, जीम की सुविधाएँ एवं इंटरनेट सुविधायुक्त पुस्तकालय विकसित करना।
20. प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को जल्द शुरू करवाना और टेक्निकल यूनिवर्सिटी की मांग पर जोड़ देना।
21. अररिया कॉलेज या अन्य स्थानीय शिक्षण संस्थानों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना तथा प्रोफेशनल कोर्स (B.Ed., BBA, BCA, Nursing, ITI आदि) शुरू कराना।
22. बिजली आपूर्ति सुधार - हर गाँव में 24 घंटे बिजली सुनिश्चित करना, कम वोल्टेज/कटौती की समस्या दूर करना तथा जर्जर तारों की मरम्मत कराना।
23. कृषि हेतु खाद और बीज की आपूर्ति बाजार में ससमय पर कराना एवं कालाबाज़ारी पर रोक लगाना।
24. पीढ़ियों को न्याय की उपलब्धता के लिए वकीलों और मुवक्किलों बैठने की समुचित व्यवस्था, पार्किंग एवं पेयजल की व्यवस्था।
25. पंचायत स्तर पर शवदाह गृह सुनिश्चित करना एवं बचे हुए कब्रस्तान की घेराबंदी करना।

नोट: आम जनता और युवा साथियों से भी अपील है कि पंचायत स्तर पर भी इन मुद्दों पर चर्चा हो और प्रतिनिधियों से इन पर वादा लिया जाए।

19/10/2025

Faisal Jawed Yasin की प्रतिक्रिया है. इस बार चुनाव में लिया अच्छा निर्णय.

05/10/2025
20/08/2025

Address

Araria
854311

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when I Support Haider Yasin posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category