Gulshan Kumar

Gulshan Kumar “प्रदेश उपाध्यक्ष, आईटी सेल प्रकोष्ठ, बिहार”
(1)

24/08/2026

जालौन में ‘संकल्प यात्रा’ की अनुमति देने के बावजूद महज 2 घंटे के भीतर रद्द करना प्रशासनिक तानाशाही और सत्ताधारी दल के इशारे पर की गई साजिश है। पुलिस-प्रशासन का पिछड़े और दलित समाज के प्रति यह पक्षपातपूर्ण रवैया लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला दमन है। लेकिन अपने हक, अधिकार, आरक्षण और स्वाभिमान की लड़ाई से हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। जब तक प्रशासन इस पूरे मामले में हुए नुकसान की भरपाई और न्यायसंगत जवाब नहीं देता, तब तक कलेक्ट्रेट परिसर में हमारा धरना जारी रहेगा। हम डरने वाले नहीं हैं, झुकने वाले नहीं हैं—अपने अधिकारों की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेंगे।

24/08/2026

निषाद आरक्षण की लड़ाई किसी एक के लड़ने से नहीं जीती जाएगी, जबतक हजारों "सन ऑफ मल्लाह", "सन ऑफ कश्यप", "सन ऑफ बिन्द" और पूरा निषाद समाज एक साथ खड़ा नहीं होगा, तब तक यह लड़ाई अधूरी है!
कंधे से कंधा मिलाकर अपने हक और अधिकार की इस जंग को जीतना ही हमारा लक्ष्य है।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद स्थित बघार में संकल्प यात्रा के तहत वीआईपी पार्टी के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ता...
23/08/2026

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद स्थित बघार में संकल्प यात्रा के तहत वीआईपी पार्टी के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को वीआईपी सुप्रीमो श्री Mukesh Sahani जी ने संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में संकल्प यात्रा के दौरान भारी संख्या में लोग जुड़कर अपने पूर्वजों को साक्षी मानकर और हाथ में गंगाजल लेकर पूर्ण रूप से संकल्पित हो चुके हैं और ऐलान कर दिया है कि हमारा संकल्प एक है, आवाज़ एक है— आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं।

22/08/2026
22/08/2026

उत्तर प्रदेश के निषाद समाज की एकजुटता का असर है कि आज आरक्षण की आवाज़ उठने लगी है। लेकिन हमें आधी-अधूरी बातों से गुमराह नहीं होना है।

अगर आरक्षण चाहिए तो सत्ता से बाहर निकलने का साहस भी दिखाना होगा।

हमें घड़ियाली आँसू नहीं, अपने बच्चों का भविष्य चाहिए। आरक्षण हमारा अधिकार है।

कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आज रात 8 बजे फेसबुक लाइव के माध्यम से वीआईपी सुप्रीमो श्री Mukesh Sahani जी आप सभी के साथ अ...
22/08/2026

कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आज रात 8 बजे फेसबुक लाइव के माध्यम से वीआईपी सुप्रीमो श्री Mukesh Sahani जी आप सभी के साथ अपनी बात साझा करेंगे।

आप सभी से आग्रह है कि अपना बहुमूल्य समय निकालकर रात 8 बजे फेसबुक लाइव से जरूर जुड़ें और इस महत्वपूर्ण संवाद का हिस्सा बनें।

आपकी भागीदारी और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

22/08/2026

आगरा में संकल्प यात्रा के तहत उमड़ा जनसैलाब एवं सभी का संकल्पित अभूतपूर्व जन-समर्थन का संदेश साफ है, आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं!

21/08/2026

"निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा" के तहत आगरा जनपद में वीआईपी सुप्रीमो श्री मुकेश सहनी जी के आगमन पर वीआईपी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत के लिए सभी का आभार । वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में बाइक रैली निकालकर यह ऐलान कर दिया है कि निषाद समाज पूरी मजबूती से वीआईपी पार्टी के साथ खड़ा है और बिना आरक्षण को भाजपा को वोट नहीं देंगे। संकल्प एक है, आवाज एक है-आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं!

21/08/2026

हां, मैं बिहारी हूं, लेकिन मैं निषाद भी हूं। अगर आपने निषाद समाज की लड़ाई ईमानदारी और मजबूती से लड़ी होती, तो शायद मुझे यहां आकर अपनी आवाज उठाने की जरूरत ही नहीं पड़ती।

दुख इस बात का है कि आपने निषाद समाज के हक-अधिकार और हितों से समझौता कर लिया। लेकिन हम अपने समाज के अधिकारों की लड़ाई से समझौता नहीं करेंगे। यह लड़ाई सम्मान, अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की है और इसे पूरी मजबूती से जारी रखेंगे।

21/08/2026

डॉ. संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को कैमरे पर दिया धक्का।।

Address

Areraj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gulshan Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share