15/11/2025
स्वच्छ खंड अभियान का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी अर्की श्री निशांत तोमर द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय कुनिहार के तत्वावधान में ग्राम पंचायत गियाना से किया गया। इसके उपरांत चार और पंचायतों — मांगू , संघोई, सेवड़ा चांदी और काशलोग को शामिल किया गया तथा अंततः सभी पंचायतों को सूखे कचरे के संग्रहण हेतु कवर किया जाएगा, जो PWMU के संचालन के लिए इनपुट के रूप में उपयोग होगा।
सभी पंचायत प्रतिनिधि, फील्ड स्टाफ, एनआरएलएम स्टाफ, एलआरपी, सीआरपी, महिला मंडल और स्वयं-सहायता समूह (SHG) की महिलाओं ने इस गतिविधि में भाग लिया।