Distric Animal Husbandry Office,arwal

Distric Animal Husbandry Office,arwal DISTRIC ANIMAL HUSBANDRY OFFICE,ARWAL
ADD-NH98 BYPASS,NEAR GANDHI MAIDAN ARWAL

गायें सिर्फ बछिया को देंगी जन्म, बिहार में नई तकनीक से बदलेगी पशुपालकों की तकदीर.......
08/04/2026

गायें सिर्फ बछिया को देंगी जन्म, बिहार में नई तकनीक से बदलेगी पशुपालकों की तकदीर.......

समेकित मुर्गी विकास योजना के तहत ब्रायलर फार्म/लेयर फार्म को बढ़ावा देने हेतु अनुदान की योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 202...
12/03/2026

समेकित मुर्गी विकास योजना के तहत ब्रायलर फार्म/लेयर फार्म को बढ़ावा देने हेतु अनुदान की योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025 - 26 में 3000 क्षमता ब्रायलर फार्म/5000-10000 क्षमता लेयर फार्म की स्थापना हेतु आवेदन
आवेदन प्राप्ति की अवधि ब्रोयलर फार्म/लेयर फार्म दिनांक: 11-03-2026 से 25-03-2026 तक ।

सम्बंधित कागजात :- आवशयक साक्ष्य / अनुलग्नक
आवेदक का फोटोग्राफ
आधार कार्ड की छाया प्रति
आवासीय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (* केवल SC/ST के लिए अनिवार्य है )
बैंक खाता पास बुक की छाया प्रति
पैन कार्ड की छाया प्रति
भूमि की उपलब्धता का साक्ष्य
नजरी नक्शा
आवेदन के समय आवेदक के पास वांछित राशि की छाया प्रति
लीज/निजी/पैत्रिक भूमि का ब्यौरा की छाया प्रति
पोल्ट्री फ़ार्मिंग का प्रशिक्षण संबंधी साक्ष्य

जिला पशुपालन कार्यालय, अरवल
19/02/2026

जिला पशुपालन कार्यालय, अरवल

पशुओं के टीकाकरण पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है। टीकाकरण से उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 4 से 8 माह की अपनी मादा ब...
02/12/2025

पशुओं के टीकाकरण पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है। टीकाकरण से उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 4 से 8 माह की अपनी मादा बछिया को ब्रूसेल्लोसिस का टीकाकरण ज़रूर लगवा लें। ब्रूसेल्लोसिस एक ऐसा रोग है जो प्रजनन और स्वास्थ्य, दोनों को प्रभावित कर सकता है।

पशु एवं मत्स्य संसाधन, बिहार पटना के निर्देशानुसार सम्पूर्ण बिहार में वित्तीय वर्ष -2025 -26 मे समेकित बकरी एंव भेड़ विका...
12/06/2025

पशु एवं मत्स्य संसाधन, बिहार पटना के निर्देशानुसार सम्पूर्ण बिहार में वित्तीय वर्ष -2025 -26 मे समेकित बकरी एंव भेड़ विकास योजना (२०+०१, ४०+०२ एवं १००+०५)हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है । विशेष जानकारी के लिए अपने-अपने जिला पशुपालन कार्यालय, में सम्पर्क करें ।

अरवल जिला अंतर्गत सभी अंचलों में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु पशुपालन विभाग के द्वारा प्राथमिक बकरी उत्पादक सहयोग...
01/06/2025

अरवल जिला अंतर्गत सभी अंचलों में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु पशुपालन विभाग के द्वारा प्राथमिक बकरी उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड का गठन हेतु पहल किया जा रहा है। करपी के नादी और बंशी के माली ग्राम में आम सभा के जरिए समिति का किया गया गठन।
पिछले छह वर्षों में महिला रोजगार से संबंधित आंकड़े आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, बेरोजगारी दर में कमी, कार्यबल में शिक्षित महिलाओं की बढ़ती संख्या और आय में लगातार वृद्धि की ओर इशारा करते हैं। दुनिया भर के आंकड़े यह बता रहे हैं कि महिलाओं द्वारा संचालित उद्यम निरंतर बढ़ रहे हैं और महिलाएं घरेलू आय और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी कड़ी में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार, पटना के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के प्रति अपनी भूमिका को स्पष्ट करते हुए हरेक अंचलों में प्राथमिक बकरी उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड का गठन आम सभा आयोजित कर करवा रही है जिसमें 13 सदस्यों की प्रबंधकारिणी कमिटी होगी जिसका संपूर्ण नियंत्रण एवं प्रतिनिधित्व यथा अध्यक्ष , सचिव और कोषाध्यक्ष जैसे पद महिलाओं के जिम्मे हीं होगा। आने वाले निकट भविष्य में गरीबों की गाय कहे जाने वाली बकरी वास्तव में एटीएम मशीन की तरह कार्य करेगी।।
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने बताया कि गठन किए गए समितियों का अपना बैंक एकाउंट होगा। समितियों के जरिए हीं अब क्षेत्र में बकरी पालन से संबंधित सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। विभाग की पहल है कि इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करें। उन्होंने सभी बकरी पालकों से समिति से जुड़ने हेतु विशेष रूप से आह्वान किया।

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार पटना द्वारा किसान भाइयों के लिए सुनहरा मौका बिहार के सभी जिलों मे समेकित मुर्गी विकास...
19/03/2025

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार पटना द्वारा किसान भाइयों के लिए सुनहरा मौका बिहार के सभी जिलों मे समेकित मुर्गी विकास योजना के तहत ब्रायलर ब्रीडिंग फार्म सह हैचारी प्लांट को बढ़ावा देने हेतु अनुदान की योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष २०२४-२५ ब्रायलर ब्रीडिंग फार्म सह हैचारी प्लांट की स्थापना हेतू आवेदन दिनांक - १५/०३/२०२५ से १३/०४/२०२५ तक किया जायेगा, इच्छुक आवेदक ऑनलाइन कर सकते है।

धन्यवाद,
जिला पशुपालन पदाधिकारी, अरवल

वित्तीय वर्ष -2024-2025 मे  "सुकर विकास योजना के तहत उन्नत नस्ल के २ मादा सुकर + १ नर सुकर की एक इकाई प्रति लाभुक अनुसूच...
25/11/2024

वित्तीय वर्ष -2024-2025 मे "सुकर विकास योजना के तहत उन्नत नस्ल के २ मादा सुकर + १ नर सुकर की एक इकाई प्रति लाभुक अनुसूचित जाती /अनुसूचित जनजाति सदस्यो को अनुदानीत दर पर वितरण करने तथा चयनित लाभुकों को प्रशिक्षण देकर सुकर पालन को प्रोत्साहन करने की योजना।।

आज दिनाँक-23.10.2024, समय-1 बजे अपराह्न में अरवल जिला अंतर्गत छोटकी अहियापुर ग्राम  में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्य...
23/10/2024

आज दिनाँक-23.10.2024, समय-1 बजे अपराह्न में अरवल जिला अंतर्गत छोटकी अहियापुर ग्राम में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पशुओं में होने वाले विषाणु जनित खुरहा एवं मूँहपका रोग से बचाव हेतु निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम का संयुक्त उद्धघाटन नगर परिषद अध्यक्ष माननीया साधना कुमारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि रवि कुमार एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अमित कुमार के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साधना कुमारी ने जिले के सभी पशुपालकों को अपने-अपने दुधारू मवेशियों को बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण करवाने हेतु आह्ववाहन किया साथ ही उन्होंने कहा कि बीमार पशुओं की सेवा हीं सबसे बड़ा इंसानियत एवं मानव धर्म है।
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पशुपालन विभाग के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पशुपालकों के आर्थिक एवं सामाजिक हितों पर आधारित है। वहीं मेहंदिया के पशुचिकित्सक ने खुरहा रोग के गंभीर परिणामों पर खुलकर चर्चा करते हुए पशुपालकों को उचित सलाह भी । सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ शशिकांत सिंह ने पशुपालकों को इस कार्यक्रम से लाभ लेने हेतु प्रेरित करते हुए बताया कि जिला को कुल एक लाख बयालीस हजार छह सौ डोज टीका प्राप्त हुआ है।
डॉ.अमित कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी ने उपस्थित मीडियाकर्मियों को कहा कि कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी पाँचों प्रखंडों में जिले में कार्यरत समस्त पशु चिकित्सकों, कर्मियों के साथ साथ कुल पैंसठ चयनित निजी टीकाकर्मियों को लगाया गया है। यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलाया जाना है।
मंच संचालन कर रहे राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल पदाधिकारी सह बंशी प्रखंड पशु चिकित्सालय के पशुचिकित्सक डॉ.उपेन्द्र कुमार ने बताया कि खुरहा एवं मुंहपका नामक यह गंभीर रोग एफएमडी नामक विषाणु से होता है। इस रोग में पशुओं को मूँह एवं पैरों में छाले, तीव्र ज्वर, खाना पागुर छोड़ देना, लार गिराना एवं लंगड़ाहट होने जैसे लक्षण दिखते हैं। इस बीमारी में पशुओं का मृत्युदर कम है परंतु रोग प्रतिरोधक एवं दुग्ध उत्पादन की क्षमता में तेजी से ह्रास होता है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क टीकाकरण का लाभ सभी पशुपालकों को अवश्य ही उठाना चाहिए।
कार्यक्रम को अरवल के पशुचिकित्सक डॉ प्रवीण एवं उसरी के पशुचिकित्सक डॉ.शैलेश कुमार ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम में 1962 टॉल फ्री के तहत संचालित चलंत चिकित्सा वाहन अरवल के कर्मी एवं आसपास के ग्रामों के कई पशुपालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान हीं पशु चिकित्सकों ने कई पशुपालकों के दरवाजे पर जाकर मवेशियों को टीकाकृत एवं इलाज भी किया।

(जिला पशुपालन पदाधिकारी, अरवल)

*बिहार पशुपालन विभाग में अनवरत, अदम्य  एवं सफल सेवाकाल में संयुक्त निदेशक, (मुख्यालय) पद पर पदस्थापना उपरांत* ----------...
28/06/2024

*बिहार पशुपालन विभाग में अनवरत, अदम्य एवं सफल सेवाकाल में संयुक्त निदेशक, (मुख्यालय) पद पर पदस्थापना उपरांत*
---------------------------------
डॉ.अरविंद कुमार
जिला पशुपालन पदाधिकारी, अरवल के सम्मान में

*बधाई समारोह*
दिनाँक-28.06.2024
दिन-शुक्रवार
स्थान - आनंद विहार रिसोर्ट, अहियापुर, अरवल
-------------------------------
आयोजक-समस्त जिला पशुपालन परिवार, अरवल

प्रेस विज्ञप्ति--------------------------- गायों में होने वाला भयानक लंपी स्किन डिजीज (एल एस डी) नामक बीमारी जो कि कैप्र...
05/04/2024

प्रेस विज्ञप्ति
---------------------------

गायों में होने वाला भयानक लंपी स्किन डिजीज (एल एस डी) नामक बीमारी जो कि कैप्री पॉक्स नामक विषाणु से होता है से बचाव हेतु पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार, पटना के द्वारा अरवल के सभी पाँचों प्रखंडों के सभी गाँवों में टीकाकरण का शुभारंभ 30 मार्च 2024 से किया जाएगा जिसके तहत पशुपालकों के घर-घर जाकर टिकाकर्मियों के माध्यम से लगातार अगले पंद्रह दिनों तक गौ जाति के मवेशियों को टीकाकृत किया जाएगा। अरवल के जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ.अरविंद कुमार ने बताया कि गौ वंशीय मवेशियों के वचाव हेतु जिला को कुल 61100 टीकौषधि प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफलता हेतु जिले के सभी पशुचिकित्सकों, कर्मियों के साथ साथ कुल 65 निजी टिकाकर्मियों को भी लगाया जाना है। उन्होंने लंपी रोग के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए पशुपालकों को कार्यक्रम का लाभ लेने हेतु अनुरोध किया है। उनके द्वारा रोग के बारे में निम्न महत्वपूर्ण तथ्यों पर प्रकाश डाला गया:-

रोग संचरण
1.जानवरों के सीधा संपर्क से
2.अकशेरुकी जैसे चमोकन, मच्छर इत्यादि
3.संक्रमित भोजन और पानी
4.संक्रमित नीड्ल्स (एक ही नीडल से अनेकों मवेशियों को सुई देने से)
5.यह बीमारी होस्ट स्पेसिफिक होने के कारण मनुष्यों में नहीं फैलता है।
----------------------
विषाणु की उपस्थिति
--------------------
यह विषाणु बहुत ही ज्यादा मात्रा में संक्रमित मवेशियों के चमड़े में पड़ने वाले गाँठों एवम पपड़ी में रहते हैं । इसे खून, लार, वीर्य एवम आंख और नासिका बहाव से पृथक किया जा सकता है। लम्पि स्किन विषाणु का ऊष्मायन अवधि चार से चौदह दिनों का होता है परंतु रक्त में संक्रमण ठीक होने के पश्चात भी इक्कीस दिनों तक एवम सीमेन में बयालीस दिनों तक मौजूद होता है।
-------
लक्षण
-------
1.शुरुआत में 104 से 105 डिग्री बुखार
2.लसिका ग्रन्थि में सूजन
3.पूरे शरीर के चमड़ों में 5 cm तक बड़े और मुलायम परिगलित गाँठों का उभार होने के कारण मक्खियों के प्रहार से घाव का होना।
4.दुग्ध में कमी
5.तनाव
6.भूख में कमी
7.अत्यधिक लार गिराना
8.आंखों में लालिमा एवम कंजंक्टिवाइटिस
9.मवेशियों में मृत्यु दर एक से दो प्रतिशत होता है।

*निवेदक
जिला पशुपालक पदाधिकारी
अरवल*

Address

804401
Arwal
804401

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

9572540025

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Distric Animal Husbandry Office,arwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Distric Animal Husbandry Office,arwal:

Share