ARWAL BR-56

ARWAL BR-56 अरवल जिला पेज आपसभी जिलावासियों का हा?

अरवल जिला वासियों को एकजुट करने आपसी एकता बनाये रखने के लिए तथा अपना जिला "अरवल" को बिहार तथा देश की विकाश में अहम् योगदान के लिए तैयार करने के लिए ये पेज कटिबद्ध है ।

08/05/2023

सड़क दुर्घटना के मद्देनजर दोपहिया वाहन चालकों की हेलमेट चेकिंग अरवल में सघन तरीके से चलाया जा रहा है. बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन पर न निकलें.

عید مبارک Eid Mubarak 🌙ईद मुबारक 🌙   #अरवल
22/04/2023

عید مبارک
Eid Mubarak 🌙
ईद मुबारक 🌙
#अरवल

24/10/2022

सभी अरवल जिलावासियों को शुभ दीपावली.

अपने अरवल जिलें में लगभग पिछले तीन वर्षों से जिला पुलिस कप्तान के रूप में योगदान दे रहे राजीव रंजन सर का तबादला समादेष्ट...
08/05/2022

अपने अरवल जिलें में लगभग पिछले तीन वर्षों से जिला पुलिस कप्तान के रूप में योगदान दे रहे राजीव रंजन सर का तबादला समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी पटना के साथ अतिरिक्त प्रभार सहायक अग्निशमन पदाधिकारी के रूप में किया गया है । मैं निजी तौर पर अरवल जिलाधिकारी रविशंकर चौधरी सर के जाने के बाद अरवल जिला पुलिस कप्तान राजीव रंजन सर के अनुभव सरीखे कोई भी प्रसाशनिक पदाधिकारी जिला में नही देखा । अरवल में लगातार सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला को काबू करने के लिहाज से दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य सर के ही कार्यकाल में हो पाया । आज अरवल सड़क पर बहुतायत में दोपहिया चालक हेलमेट का प्रयोग कर रहें हैं इस छोटी सी पर जरूरी कोशिश के लिए भी सर को बहुत आभार । आपके कार्यकाल में अरवल का रामपुर चौरम थाना देश का टॉप थाना बना । आपके कार्यकाल में अरवल की जनता का सीधा जुड़ाव किसी भी पुलिसिया मुद्दा पर सीधा पुलिस अधीक्षक से होना भी एक अरवल के लिए नई परंपरा का हिस्सा बना । जनहित के प्रशासनिक मुद्दों में भी यथा गांधी मैदान संघर्ष में आपका मध्यस्थता के सभी प्रयास काफी सराहनीय रहा । एक अनुभवी और कुशल पुलिस अधीक्षक के रूप में हम अरवलवासी जिले में कानून और शांति बनाए रखने में आपके महती योगदान के लिए आपका आभार प्रकट करते हैं साथ ही सर को आगे के सेवा के लिए भी अनेकानेक शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं ।💐🙏

Kundan

अरवल में नए पदस्थापित पुलिस अधीक्षक के रूप में योगदान देंगे हिमांशु शंकर त्रिवेदी सर । वर्तमान में बिहार पुलिस अकादमी, र...
08/05/2022

अरवल में नए पदस्थापित पुलिस अधीक्षक के रूप में योगदान देंगे हिमांशु शंकर त्रिवेदी सर । वर्तमान में बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर सेवा दे रहे थे । हिमांशु त्रिवेदी 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं । विगत में मधेपुरा, शिवहर में SP के रूप में योगदान दे चुके हैं । इनकी आईपीएस सेवा का शुरआत औरंगाबाद जिले से हुई थी ।

20/02/2022

एक भावपूर्ण मगही लोकगीत ❤️
सुनिए और शेयर करिए ।

11/02/2022

सड़क दुर्घटना अरवल के लिए एक बड़ा चुनौती बना हुआ है । बाईपास और डिवाइडर की सख्त जरूरत है अभी..

बात इतना ही सरल है कि आपको किसी काम को पूरा करने के लिए पांच हजार चाहिए और आपको 50 रु देकर कहा जाए की ये लो जाओ ऐश करो ।...
11/02/2022

बात इतना ही सरल है कि आपको किसी काम को पूरा करने के लिए पांच हजार चाहिए और आपको 50 रु देकर कहा जाए की ये लो जाओ ऐश करो । तो इसमें ऐश कैसे कोई कर सकता है ?

बात इतनी ही दोहराई गयी अपने अरवल रेल परियोजना के लिए । बिहटा-औरंगाबाद रेल लाइन को चाहिए थे साढ़े चार हजार करोड़ लेकिन मिला है पचास करोड़ । मतलब साफ है सरकार अरवल वालों से अभी मजे लेने के मूड में है । 😥



साभार- Kundan

सोन बालू से कितना मुनाफा अरवल को ? आपको ?बस इसीलिए न हमारे पूर्वज बरसात में सोन के बाढ़ में समाने से भी निडर रहकर, पूस की...
04/02/2022

सोन बालू से कितना मुनाफा अरवल को ? आपको ?

बस इसीलिए न हमारे पूर्वज बरसात में सोन के बाढ़ में समाने से भी निडर रहकर, पूस की रात में बहने वाली जो सोन की बालू से टकराकर और ज्यादा बर्फीली बनकर छाती में सिहरन पैदा करने वाली हवाओं को झेलकर और जेठ का लू की मार सहकर सोन नदी के किनारे ही रहना और इसका संरक्षण किया था कि ताकि कोई बाहर से अरवल में पदाधिकारी बनकर आएगा और अरवल को कोड़-कोड़ कर बर्बाद कर देगा ?

साभार- Kundan


04/02/2022

अरवल इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलवाने आने वाले अभिभावकों के लिए कोई भी सार्वजनिक शौचालय तक नही है । लेकिन इसके लिए अरवल नगर परिषद को शर्म क्यो आएं ? ~ Kundan

03/02/2022

बालू से कितना मुनाफा है प्रशासन को ! पता है आपको ? पर हमलोगों को क्या ही मतलब ।

13/01/2022

अरवल नगर परिषद दशकों से अपना गहरा सुंदर प्रयास और दिन-रात के कठिन मेहनत से हमारे अरवल को इस काबिल बनाया है । इस सुंदरता पर नगर परिषद को भले न शर्म आए ! लेकिन हमें अरवल की एक जिम्मेदार नागरिक होने पर शर्म आ रही है कि ऐसे प्रतिनिधियों को हमने ही चुना था ! जो अरवल के इस हालात के लिए जिम्मेदार हैं । नगर परिषद अरवल शर्म करो ।


वीडियो क्रेडिट - अभिषेक

Address

Arwal
804401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ARWAL BR-56 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share