26/08/2026
बीजेपी का देखो खेल,
खा गए शक्कर, पी गए तेल!
देश में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आज रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार के समय शक्कर के दाम बढ़ाकर सरकार ने हमारी बहनों की राखी का त्योहार भी फीका कर दिया है। महंगाई की मार सबसे ज्यादा गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रही है।
इसी बढ़ती महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज जिला कांग्रेस कमेटी, अशोकनगर के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
पैदल मार्च तुलसी पार्क से शुरू होकर सुभाष गंज मेन बाजार , गांधी पार्क होते हुए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया,,
प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को शक्कर वितरित कर सरकार की बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।इस दौरान कांग्रेस परिवार के साथीगण मौजूद रहे।
राखी का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और खुशियों का पर्व है, लेकिन महंगाई ने इन खुशियों पर भी बोझ डाल दिया है। शक्कर, तेल, गैस और रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों ने आ�