25/03/2021
Covid 19 के चलते ईश्वर से प्रार्थना हेतु सुंदरकांड का आयोजन
शभीखु फाउन्डेशन के तत्वाधान में 23 / 03 /2021 को सुंदरकांड का आयोजन किया गया । महिला मंडिली द्वारा शहीदों की याद में "एक दीपक शहीदों के नाम" प्रज्वलित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में - विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी की विभाग सहियोजिका मांडवी शर्मा , भाजपा की प्रदेश कार्य समीती सदस्य साधना शर्मा , समाज सेविका नैना शर्मा उपस्तिथि रही ।
उमा देवी की महिला मंडली सरिता रघुवंशी , रेखा तायड़े मैडम , मीरा गुप्ता ने सुंदरकांड गायन में सभी का मन मोह लिया ।
कार्यक्रम में उपस्थित यात्रिम साहू , रीना साहू , महक शिवांश , मंजू साहू , दीपा रघुवंशी , सपना रघुवंशी , राज बई नामदेव , किरण रघुवंशी , सकुन सेन ने कार्यक्रम की प्रशंसा की ।
कार्यक्रम के अंत में शाभीखु फाउन्डेशन संस्थापिका भारती मोदी ने मास्क और दो गज दूरी का पालन करने पर विशेष जोर दिया ।