PRO Ashok Nagar

PRO Ashok Nagar PRO jansampark of Ashok Nagar, Government of Madhya Pradesh

शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छह विद्यार्थियों का चयन गेल इंडिया लिमिटेड गुना में--प्रधानमंत्री कॉलेज आफ ऐक्सी...
03/09/2026

शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छह विद्यार्थियों का चयन गेल इंडिया लिमिटेड गुना में
--
प्रधानमंत्री कॉलेज आफ ऐक्सीलेंस शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अशोकनगर के बी.कॉम. मानव संसाधन संकाय के छह विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम गेल इंडिया लिमिटेड, गुना में पेड अप्रेन्टिसशिप हेतु एक वर्ष की अवधि के लिये हुआ है।
​ गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज की छात्रा सिद्धि सोनी, विधि पलिया, रिमझिम मौर्य, चंचल ओझा, याशिका गांधी एवं छात्र राज रजक ने सफलता प्राप्त की है। ये सभी महाविद्यालय के प्रथम एच आर बैच के विद्यार्थी हैं।
​ इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्राचार्या डॉ रेणु राजेश एवं समस्त शैक्षणिक स्टाफ डॉ पी के सुराना विभागाध्यक्ष, शिव सेवक चौधरी, रश्मि कुर्मी, अर्चना शर्मा, अरविन्द कौशिक, मनीष सोनी ने चयनित सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल इन विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और मार्गदर्शन का भी प्रमाण है।
​ चयनित विद्यार्थियों को गेल (GAIL) इंडिया लिमिटेड गुना में इंटर्नशिप के दौरान मानव संसाधन (HR) प्रबंधन के व्यावहारिक गुण सीखने का अवसर मिलेगा, साथ ही इस अवधि में उन्हें प्रतिमाह नियमानुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कॉलेज के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।

आयुक्‍त ग्वालियर संभाग की अध्‍यक्षता में अभियानों की समीक्षा बैठक आयोजित --आयुक्‍त ग्वालियर संभाग श्री मनोज खत्री की अध्...
03/09/2026

आयुक्‍त ग्वालियर संभाग की अध्‍यक्षता में अभियानों की समीक्षा बैठक आयोजित
--
आयुक्‍त ग्वालियर संभाग श्री मनोज खत्री की अध्‍यक्षता में वीडियों कान्‍फ्रेंस के माध्‍यम से गुरुवार को ग्वालियर संभाग के जिला कलेक्टरों से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान तथा सेवा संकल्प अभियान के संबंध में विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आयुक्‍त श्री खत्री ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत निर्धारित पोर्टल पर विभागों द्वारा की जाने वाली एंट्री के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी 17 सितंबर 2026 से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया जाएगा । इस अभियान के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी,आरबीसी 6(4) के प्रकरणों पर कार्यवाही,स्कूल,आंगनबाड़ी, छात्रावास की नियमित समीक्षा किये जाने के निर्देश दिए।
वीडियो कांफ्रेंस में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह, संयुक्‍त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन, श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर,श्री विकास कुमार आनंद उपस्थित रहे।

जवाहर नवोदय विद्यालय, अशोकनगर में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतुलेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2027 हेतु आवेदन 30 सितम्‍...
03/09/2026

जवाहर नवोदय विद्यालय, अशोकनगर में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु
लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2027 हेतु आवेदन 30 सितम्‍बर तक
--
जवाहर नवोदय विद्यालय, अशोकनगर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 हेतु कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्‍बर 2026 है। कक्षा 9वीं हेतु ऑनलाइन आवेदनः https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9
तथा कक्षा 11वीं हेतु ऑनलाइन आवेदनः https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर आवेदन कर सकते है।
परीक्षा एवं प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, रिक्त सीटों, परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण तिथियों एवं अन्य नियमों की जानकारी हेतु प्रॉस्पेक्टस (Prospectus) ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध है।इच्छुक अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रामेश्वर यात्रा में आंशिक संशोधन --शासन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अं...
03/09/2026

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रामेश्वर यात्रा में आंशिक संशोधन
--
शासन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत रामेश्वरम यात्रा की तिथि में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार रामेश्वरम यात्रा 7 सितंबर से 12 सितंबर 2026 के स्थान पर अब यात्रा 15 नवंबर से 2026 से 20 नवम्‍बर 2026 तक संचालित की जाएगी।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन--मुख्यमंत्री जन विश्वास अभिया...
03/09/2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन
--
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत जिले में आयोजित होने वाले शिविरों की तिथियां में आंशिक संशोधन किया गया है । कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन द्वारा जारी संशोधन आदेश अनुसार 5 सितंबर शनिवार को तहसील पिपरई के ग्राम खजुराई में आयोजित होने वाला शिविर अब 11 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। साथ ही 11 सितंबर को तहसील चंदेरी के ग्राम पंचायत सौतेर में आयोजित होने वाला शिविर स्थगित किया गया है। इस शिविर की तारीख पृथक घोषित की जाएगी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित--कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के अध्‍यक्षता में गुरूवार को ...
03/09/2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के अध्‍यक्षता में गुरूवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय के तारतम्‍य में नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने निर्देश दिए की विभिन्न विभाग अपने-अपने स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए विशेष जागरूकता गतिविधियों संचालित करें। उन्होंने कहा कि युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को विभागीय स्तर पर की जा रही कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने तथा अनावश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशानुरूप प्रयास किए जाएं।
बैठक में वनमण्‍डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा अहिरवार,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती सोनम जैन एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित--कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में गुरुवार को जि...
03/09/2026

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन, पुलिस, जिला अभियोजन, खाद्य, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति, आबकारी विभाग की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
वन विभाग के अंतर्गत अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्यवाही, वन क्षेत्रों में अवैध कटाई, अतिक्रमण, परिवहन उत्‍खनन, शिकार के संबंध में की गई कार्यवाहियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। भारतीय वन अधिनियम 1927 अंतर्गत धारा- 4 के तहत अधिसूचना जारी किए जाने, वन व्यवस्थापन, परिवेश पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
जिला अभियोजन के तहत जघन्‍य एवं सनसनीखेज अपराधों की समीक्षा, लोकायुक्त एवं एन.डी.पी.एस, पॉक्‍सो एक्ट, अभियोजन साक्ष्‍य, विचारण एवं निराकरण हेतु प्रकरण की समीक्षा की गई। पुलिस विभाग की समीक्षा के दौरान हेलमेट चेकिंग अभियान सतत रूप से चलाये जाने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु ब्लॉक स्पॉट तथा दुर्घटनाग्रस्त स्थान को चिन्हित किए जाने तथा रिफ्लेक्टर टैप ट्रालियों में लगाई जाने हेतु निर्देशित किया गया। अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत राहत प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में खनिज, आबकारी, पंजीयन, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा की गई।
बैठक में वनमण्‍डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा अहिरवार,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती सोनम जैन एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

03/09/2026

डिप्लोमा में प्रथम वर्ष एवं लेटरल एंट्री से द्वितीय वर्ष में प्रवेश का अंतिम अवसर

शासकीय पॉलिटेकनिक महाविद्यालय, अशोकनगर

▶️ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
20 अगस्त से 14 सितंबर 2026 (दोपहर 12:30 बजे तक)
▶️ पंजीयन करें: dte.mponline.gov.in

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Inder Singh Parmar
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Ashok Nagar


संत रविदास महाराज के विचार आज भी समाज को एकता और समरसता का संदेश देते हैं- मुंगावली विधायक श्री विधायक बृजेंद्र सिंह याद...
02/09/2026

संत रविदास महाराज के विचार आज भी समाज को एकता और समरसता का संदेश देते हैं- मुंगावली विधायक श्री विधायक बृजेंद्र सिंह यादव
--
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर बुधबार को कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान के तहत ग्राम बिल्हेरू से होते हुए कलश यात्रा मुंगावली पहुंची। नगर में पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण से प्रारंभ हुई यात्रा में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बृजेंद्र सिंह यादव ने सिर पर कलश रखकर सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में माताएं-बहनें भी सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं यात्रा के दौरान जगह-जगह नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संतो को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
विधायक ने संत रविदास महाराज के विचारों को बताया प्रासंगिक
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समानता, भाईचारे, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने और सभी मनुष्यों को समान दृष्टि से देखने की प्रेरणा दी। विधायक श्री यादव ने कहा कि संत रविदास महाराज का संदेश किसी एक समाज तक सीमित नहीं है बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणादायी है आज के समय में उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और समरसता बनी रहे, यही इस कलश वंदन यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और नागरिकों की सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
मातृशक्ति ने बढ़ाई यात्रा की शोभा
कलश यात्रा में माताओं और बहनों की विशेष सहभागिता रही। सिर पर कलश धारण कर महिलाएं यात्रा में शामिल हुईं। धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण के बीच यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली जहाँ जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम मे जिला संयोजक सत्येन्द्र कलावत, सह संयोजक राजेश पंथी, शीला जाटव, जगन्नाथ पीपल, रामवीर धनोरिया द्वारा विभिन्न मंडलो में यह कलश यात्रा निकाली गई यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष नीतू ग्वाल, अशोकनगर के पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री नरेश ग्वाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष मोदी, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह परिहार, कार्यक्रम के मंडल प्रभारी रामबाबू दुबे मंडल महामंत्री, मुंगावली मंडल प्रभारी प्रतापभान सिंह पप्पू रातीखेड़ा, रविन्द्र लोधी प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, लखन सुरेन्द्र यादव जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, पुष्पेन्द्र सिंह दांगी, रंजीत राजपूत सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में नागरिक शामिल हुए यात्रा के दौरान संत रविदास महाराज के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही सामाजिक समरसता एवं एकता का संकल्प लिया गया। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा सामुदायिक भवन पहुंची जहां इसका समापन किया गया। उल्लेखनीय है कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर 20 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक क्षेत्र में कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। यात्रा के माध्यम से संत रविदास महाराज के समानता, मानवता और सामाजिक समरसता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
Brijendra Singh Yadav

कलेक्टर ने पीएमश्री शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय क्रमांक 04 का कलेक्‍टर ने किया निरीक्षणबच्‍चों संग किया मध्‍यान्‍ह भोजन,मध...
02/09/2026

कलेक्टर ने पीएमश्री शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय क्रमांक 04 का कलेक्‍टर ने किया निरीक्षण
बच्‍चों संग किया मध्‍यान्‍ह भोजन,मध्‍यान्‍ह भोजन की परखी गुणवत्‍ता
--
कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय द्वारा बुधवार को जिला मुख्‍यालय अशोकनगर पर संचालित पीएमश्री शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय क्रमांक 04 का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्‍होंने स्‍कूली बच्‍चों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पुस्तक वितरण,साइकिल वितरण,ऑनलाइन रिकॉर्ड,दैनिक उपस्थिति,विद्यार्थियों को मिलने वाले पेयजल सहित अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं के बारे में शाला स्टाफ से बात की। उन्‍होंने स्‍कूली बच्‍चों से संवाद कर आवश्‍यक जानकारी ली। उन्‍होंने स्‍कूली बच्‍चों को मिलने वाले मध्‍यान्‍ह भोजन के लिए स्‍कूली बच्‍चों के साथ बैठक मध्‍यान्‍ह भोजन ग्रहण किया।साथ ही मध्यान्ह भोजन के मेन्यू ,गुणवत्ता को परखा।
इस अवसर पर एपीसी महेंद्र जैन,एपीसी अभिषेक चौधरी,प्रधानाध्यापक गायत्री पंत,शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा,बीएसी जगमोहन यादव सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Address

जिला जनसंपर्क कार्यालय, नवीन कलेक्ट्रेट, कम्पोजिट भवन, ईसागढ़ रोड, अशोकनगर पिन
Ashoknagar
473331

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Ashok Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Ashok Nagar:

Shortcuts

Share