Collector Ashok Nagar

Collector Ashok Nagar Official handle of Collector Ashok Nagar, Government of Madhya Pradesh

02/08/2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आज शासकीय अनुसूचित जाति उत्कृष्ट बालक छात्रावास चंदेरी के निरीक्षण के दौरान छात्रावास में निवासरत छात्रों के साथ खाना खाया। इस दौरान छात्रों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता को परखा।

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आज शासकीय अनुसूचित जाति उत्कृष्ट बालक छात्रावास चंदेरी का आकस्मिक निरीक्षण कर छात्रावास संच...
02/08/2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आज शासकीय अनुसूचित जाति उत्कृष्ट बालक छात्रावास चंदेरी का आकस्मिक निरीक्षण कर छात्रावास संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास में निवासरत छात्रों से संवाद कर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही शासन द्वारा संचालित विद्यार्थियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं के लाभ के बारे में पूछा।

कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था हाईब्रिड मोड से कि...
01/08/2026

कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था हाईब्रिड मोड से किये जाने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देशित किया कि जिले में शासन के निर्देशानुसार खाद वितरण की व्‍यवस्‍था सुचारू रूप से संचालित हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होंने शासकीय संस्‍थाओं/निजी विक्रेताओं के माध्‍यम से खाद वितरण व्‍यवस्‍था की समीक्षा करते हुए आवश्‍यक निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में "मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026" के प्रभावी क्रिया...
01/08/2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में "मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026" के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की। शासन के निर्देशानुसार मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान तहत जिले में प्रथम शिविर का शुभारंभ 07 अगस्‍त 2026 को जिले की तहसील मुंगावली से होगा।
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा ग्राम पंचायत सेमराहाट में रात्रि चौपाल के आयोजन के पश्चात आज सुबह हितग्राही जितेंद्र बा...
01/08/2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा ग्राम पंचायत सेमराहाट में रात्रि चौपाल के आयोजन के पश्चात आज सुबह हितग्राही जितेंद्र बाल्मिक के निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व एवं वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा ग्राम पंचायत सेमराहाट में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया। इस दौरान उन्...
01/08/2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा ग्राम पंचायत सेमराहाट में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आव्हान किया कि वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधारोपण करें।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा ग्राम पंचायत सेमराहाट में रात्रि चौपाल के आयोजन के पश्चात आज सुबह उप स्वास्थ्य केंद्र,स...
01/08/2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा ग्राम पंचायत सेमराहाट में रात्रि चौपाल के आयोजन के पश्चात आज सुबह उप स्वास्थ्य केंद्र,सामुदायिक भवन, तालाब गहरीकरण, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि निर्माण कार्य स्थल पर कार्य विवरण का बोर्ड लगाया जाए। स्वास्थ्य और महिला बाल विकास टीकाकरण का डेटा शेयर करें। आंगनवाड़ी में नाश्ता / भोजन वितरण पंजी संधारित नहीं करने, वजन पंजी अद्यतन नहीं करने और निरीक्षण में लापरवाही करने पर सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। स्कूल भवन जीर्ण शीर्ण होने की रिपोर्ट नहीं देने और लापरवाही करने से बीआरसी और उपयंत्री को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा ग्राम पंचायत सेमराहाट में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान स्कूली बच्चों से भी संवाद किया। ...
31/07/2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा ग्राम पंचायत सेमराहाट में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान स्कूली बच्चों से भी संवाद किया। इस दौरान नल जल योजना का संचालन,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, पेयजल हेतु संचालित चालू हैंडपंपों की स्थिति, स्कूल शाला भवन की स्थिति का निरीक्षण कर जायजा लिया।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

31/07/2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आज जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत सेमराहाट में आयोजित में रात्रि चौपाल ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं को सुना एवं ग्रामीणों की हर संभव समस्याओं के निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में आज जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत सेमराहाट में रात्रि चौपाल का आयोजन किय...
31/07/2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में आज जनपद पंचायत अशोकनगर की ग्राम पंचायत सेमराहाट में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु ग्रामीणों से संवाद किया गया।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

Address

कलेक्ट्रेट, ईसागढ़ रोड, अशोकनगर (म. प्र. )
Ashoknagar
473331

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Ashok Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Ashok Nagar:

Shortcuts

Share