Nagar Palika Parishad Ashta - Sehore

Nagar Palika Parishad Ashta - Sehore संकल्प...सेवा...समर्पण...

 #निर्देश नगरपालिका द्वारा नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को समुचित करने एवं वर्षा ऋतु में जल भराव जैसी स्थिति उत्पन्न न हो, इ...
16/04/2026

#निर्देश
नगरपालिका द्वारा नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को समुचित करने एवं वर्षा ऋतु में जल भराव जैसी स्थिति उत्पन्न न हो, इन सभी को दृष्टिगत रखते हुए आज नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह जी मेवाड़ा द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विनोदकुमार प्रजापति जी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू भाई, पार्षद श्रीमती तारा कटारिया जी की उपस्थिति में सफाई अमले की आवश्यक बैठक ली गई।

भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक समरसता के लिये अपना जीवन समर्पित करने वाले, भारत रत्न से सम्मानित 'बाबा साहब' डॉ. भी...
14/04/2026

भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक समरसता के लिये अपना जीवन समर्पित करने वाले, भारत रत्न से सम्मानित 'बाबा साहब' डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह जी मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में हाथीखाना पर मनाई गई।

इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री एवं पार्षद श्रीमती तारा कटारिया जी, भाजपा नगरमण्डल अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री विशाल चौरसिया जी, वार्ड 18 के पार्षद प्रतिनिधि तेजपाल कल्लू मुकाती जी सहित नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।


नगर विकास के बढ़ते कदम में नगर को मिली एक और नई सौगातआज मा. नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह जी मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य,...
06/04/2026

नगर विकास के बढ़ते कदम में नगर को मिली एक और नई सौगात

आज मा. नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह जी मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह जी मेवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विनोदकुमार जी प्रजापति एवं समस्त सम्मानित पार्षदगणों, आईडीबीआई बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों, पत्रकारगणों की उपस्थिति में आईडीबीआई बैंक द्वारा काॅर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) मद के तहत एलपीटी 1416 शक्तिशाली 14 टन क्षमता का टाटा ट्रक भेंट किया।

यह नवीन वाहन नगर के समुचित कचरा संग्रहण कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करेगा। आईडीबीआई बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का हृदय से आभार धन्यवाद।



25/03/2026

नगर के प्राचीन श्री पशुपतिनाथ मंदिर स्थित नवीन घाट निर्माण एवं रेस्ट हाउस के पीछे स्थित रिक्त भूमि पर दुकानों के निर्माण कार्यो के भूमिपूजन की झलकियां।



स्वच्छ आष्टा विकसित आष्टा

एक कदम नगर विकास की ओर... नगर के अतिप्राचीन भगवान श्री पशुपतिनाथ जी (संगम मंदिर) के समीप स्थित नवीन घाट के निर्माण एवं स...
25/03/2026

एक कदम नगर विकास की ओर...

नगर के अतिप्राचीन भगवान श्री पशुपतिनाथ जी (संगम मंदिर) के समीप स्थित नवीन घाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा रेस्ट हाउस के पीछे रिक्त भूमि पर लगभग 30 नवीन दुकानों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्मानित पार्षद सदस्यों, वरिष्ठ समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।



 #निरीक्षणरामपुरा डेम से आष्टा नगर तक डलने वाली पेयजल पाईप लाईन लगभग एक किलोमीटर तक पूर्ण हो चुका है, उक्त कार्य का नपाध...
17/03/2026

#निरीक्षण

रामपुरा डेम से आष्टा नगर तक डलने वाली पेयजल पाईप लाईन लगभग एक किलोमीटर तक पूर्ण हो चुका है, उक्त कार्य का नपाध्यक्ष प्रतिनिधि Rai Singh Mewada जी द्वारा निरीक्षण कर निर्माणकर्ता को कार्य में गुणवत्ता बरतने एवं शीघ्रता करने के निर्देश दिए। परिषद का उद्देश्य आगामी वर्ष में नगरवासियों को सीधे रामपुरा डेम से पाईप लाईन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराना है।



नगरपालिका द्वारा निर्मित सर्वसुविधायुक्त स्वीमिंग पुल एवं वार्ड क्रमांक 16 में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का नपाध्यक्ष प्रति...
12/03/2026

नगरपालिका द्वारा निर्मित सर्वसुविधायुक्त स्वीमिंग पुल एवं वार्ड क्रमांक 16 में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह जी मेवाड़ा द्वारा वार्ड पार्षद श्री रवि शर्मा जी एवं डॉ. सलीम खान जी के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रायसिंह मेवाड़ा जी द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी माह में नगरवासीगण नवनिर्मित स्वीमिंग पुल का लुत्फ उठा सकेंगे।



दिल्ली में आयोजित अमृत मित्र महोत्सव में भाग लेने के लिए नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा जी, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसि...
11/03/2026

दिल्ली में आयोजित अमृत मित्र महोत्सव में भाग लेने के लिए नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा जी, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा जी द्वारा नगर की महिलाओं का स्वागत सम्मान व शुभकामनाएं देकर रवाना।


Address

Nagar Palika Parishad, Ashta
Ashta
466116

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Palika Parishad Ashta - Sehore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share