11/11/2025
*आज नहीं तो कभी नहीं?*
*आप सब समय निकाल कर इस पोस्ट को जरूर पढ़ें और समझने की कोशिश करे और अपने लोगों को भी अधिक से अधिक शेयर करे जिससे सभी लोग इस बात को समझे और बिहार को एक सुंदर और समृद्ध राज्य बनाने में अपना भागीदारी अवश्य दे।*
*11 नवंबर को दूसरे चरण के लिए बूथ पर जाकर अधिक से अधिक संख्या में अपना वोट ज़रूर दें।*
अपने अधिकार को समझे और अधिक से अधिक संख्या में बूथ पर जा कर वोट करें और अन्य लोगों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करे।
*कुछ लोग वोट के ठेकेदार है जो आपको जाती और पार्टी के लिए वोट करने के लिए बोलेंगे जो कि उचित नहीं है आप उनके चक्कर में न पड़े और अपना बहुमूल्य वोट अपने इच्छा अनुसार वोट करे।*
*वोट के ठेकेदारों तो पार्टी से अच्छी खासी पैसे ले कर आपको जाती और पार्टी के नाम पर वोट करने के लिए बोलते है, वो तो इलेक्शन में पैसे कमा लेते है लेकिन गरीब, भोली भाली जनता उनके बातों में फंस कर बहुमूल्य वोट ऐसे लोगों को दे देते हैं जो केवल लूटने का ही काम करता है और बिहार की जनता को ऐसे ही गरीब और बेवश बना के रखना चाहता है जिससे इन लुटेरे नेताओं को लूटने के अलावा और कुछ नहीं करना पड़े, और भोली भाली जनता को इसी तरह हमेशा मूर्ख बनाते रहे।*
*जाती, पार्टी से ऊपर उठकर वोट करें, और एक समझदार नागरिक होने का परिचय दे।*
*एक अच्छे इंसान को जिताए जो आपके विधानसभा क्षेत्र में काम करे।*
आज तक बिहार में जाती और पार्टी के नाम पर वोट दिया गया जिसका परिणाम है कि आज बिहार सबसे पिछड़ा राज्य है।
अगर जाती और पार्टी से ऊपर उठकर वोट दिया जाए तो बिहार की इस बदहाल स्थिति से बाहर निकला जा सकता है।
*आप सब जानते है कि बिहार में कुछ भी काम सुचारू रूप से नहीं है। सभी जगह अराजकता है, कोई भी सरकारी काम करवाना है तो आपको बिना घूंस दिए आपका काम नहीं हो सकता है जैसे किसान संबंधित कोई भी काम करवाना है तो आपको कर्मचारी द्वारा मनमानी पैसे का डिमांड किया जाता है। ब्लॉक में भी बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी वही हालत है, आपके थाने में भी वही हाल है, हॉस्पिटल का भी हालात बद से बदतर है, देखा जाय तो बिहार में हर नागरिकों का काम में व्यापक भ्रष्टाचार और अत्याचार है। बिहार में बहुत से गावों और शहरों में भी अभी तक नली और गली भी ठीक नहीं है, हम लोगों को शर्म आने चाहिए कि कैसी जगह रहते है, दुनिया कहां से कहां पहुंच गया, और बिहार में अभी तक बेसिक मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है।*
*बिहार की ऐसी हालत का जिम्मेदार हम बिहार वासी स्वयं है, अगर हम सब जनता ठीक और एकजुट रहेंगे तो बिहार की नेताओं की औकात नहीं है कि बिहार को ऐसी बदतर स्थिति में ले जाए।*
*सबसे बड़ी विडंबना की बात है कि हम सब लोग कुछ वोट के ठीकेदारों द्वारा पैसा, दारू और मुर्गा भात के नाम पर अपना बहुमूल्य वोट किसी ऐसे आदमी को सौंप देते हैं कि जो बिहार को लूटने के अलावा कुछ भी नहीं करता है।*
*हम सब समझ क्यों नहीं पाते है कि किसी भी इलेक्शन में करोड़ों रुपए खर्च किए जाते है वे पैसे कहां से आते है? क्या उसके घर में पैसे की पेड़ है?*
*ये सब पैसा जनता का है, इस बात को समझे और वोट अपनी मतानुसार करे।*
*इसलिए आप लोग से अपील है कि इस बार जाती और पार्टी से ऊपर उठकर अपने बच्चे के लिए शिक्षा, रोजगार और पलायन से छुटकारा पाने के लिए नई पार्टी और सरकार को बदले जिससे आपका और आपके बच्चों का भविष्य सुनिश्चित हो।*
*अगर जाती और पार्टी से ऊपर उठकर वोट नहीं करते है तो आपको इस बदतर स्थिति से बाहर को नहीं निकाल सकता है।*
कहने के लिए तो बहुत कुछ है, कहने लगे तो कई दिन निकल जाएंगे फिर भी बिहार की दशा और दुर्दशा की स्थिति खत्म नहीं होगी।
*नोट: आज कैफे दूसरे चरण की चुनाव के कारण बंद रहेगा, कल पुनः समयानुसार खुल जाएगी।*
आपका वोट, आपकी ज़िम्मेदारी।
धन्यवाद!