सरस्वती शिशु मंदिर डिहरा औरंगाबाद

  • Home
  • India
  • Aurangabad
  • सरस्वती शिशु मंदिर डिहरा औरंगाबाद

सरस्वती शिशु मंदिर डिहरा औरंगाबाद Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from सरस्वती शिशु मंदिर डिहरा औरंगाबाद, Public Service, डिहरा धनगाईं, Aurangabad.

04/08/2026

आज दिनांक -04/08/2026, दिन -मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर, डिहरा, धनगाई, औरंगाबाद में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया

-:प्रेस विज्ञप्ति:-आज दिनांक -04/08/2026, दिन -मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर, डिहरा, धनगाई, औरंगाबाद में विज्ञान मेला का...
04/08/2026

-:प्रेस विज्ञप्ति:-
आज दिनांक -04/08/2026, दिन -मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर, डिहरा, धनगाई, औरंगाबाद में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम का सुआरंभ धनगाई पंचायत के मुखिया -श्री योगेन्द्र चौधरी,विद्यालय प्रबंधकरणी समिति के संरक्षक -श्री रामकुमार सिंह, सचिव -श्री चंदन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष -श्री मनोज कुमार शर्मा, सदस्य -श्री रामावतार सिंह, प्रधानाचार्य - श्री मुन्ना कुमार मिश्र एवं पूर्व छात्र परिषद के संयोजक भैया -श्री सौरव कुमार के सामूहिक रूप से दीप प्रज्जलन कर किया गया। सभी आगंतुकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य ने इस कार्यक्रम की विशेषता को अभिभावकों के बीच रखा। इसमें 15 मॉडल बनाए गए तथा फूड स्टॉल भी लगाया गया। सभी भैया बहन , आचार्य बंधु भगिनी एवं अभिभावक बंधु भगिनी हर्षोल्लास के साथ इसमें सहभागी बने। अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

21/06/2026

करें योग रहे निरोग
डिहरा लख पर विद्यालय के भैया बहन दीदी जी आचार्य जी

प्रेस विज्ञप्ति-:अभिभावक गोष्ठी सम्पन्न:-आज सरस्वती शिशु मंदिर, डिहरा, धनगाई औरंगाबाद में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया ग...
17/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति
-:अभिभावक गोष्ठी सम्पन्न:-
आज सरस्वती शिशु मंदिर, डिहरा, धनगाई औरंगाबाद में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्त के रूप में श्री परशुराम ओझा - प्रधानाचार्य ने सरस्वती शिशु मंदिर, जम्होर, संकुल सह प्रमुख -श्री प्रमोद कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर, रफीगंज, स्थानीय प्रबंधकारणी समिति के सचिव -श्री चंदन कुमार सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य - श्री मुन्ना कुमार मिश्र आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया।
रफीगंज के प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम की प्रस्तावना पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया। साथ ही बच्चों की शिक्षा दीक्षा पर विशेष बल देने की बात अभिभावकों से कहा। मुख्य वक्त श्री परशुराम ओझा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जगत में लगातार परिवर्तन होते रहता है उसके अनुसार आचार्यों को भी अप टू डेट रहने की आवश्यकता है । साथ ही अभिभावकों को बच्चों पर विशेष ध्यान रखने ,उसके खान- पान और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी हमेशा सचेत रहने को कहा। सचिव महोदय -श्री चंदन कुमार ने अभिभावकों से समय पर विद्यालय का शुल्क जमा करने को कहा जिससे बेहतर सुविधा देने की बात भी कही । विद्यालय के प्रधानाचार्य -श्री मुन्ना कुमार मिश्र ने भी अभिभावक से बच्चों के वेश को लेकर कहा कि अभिभावक को भैया बहनों के वेश वस्ता पर ध्यान देना चाहिए उनका वेश साफ- सुथरा हो। नाश्ता सुपाच्य हो पैकट बंद चीज बच्चों को देने से बचना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी एवम लगभग 100 अभिभावकों की उपस्थिति रही ।अंत में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

28/04/2026

उदय कक्षा के भैया बहन दीदी जी के साथ 🙏🙏

सरस्वती शिशु मंदिर, डिहरा धनगाई औरंगाबाद में मनाया गया बाबू वीर कुंवर सिंह जी का शौर्यदिवस ।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्याल...
23/04/2026

सरस्वती शिशु मंदिर, डिहरा धनगाई औरंगाबाद में मनाया गया बाबू वीर कुंवर सिंह जी का शौर्यदिवस ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मुन्ना कुमार मिश्र के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात विद्यालय के आचार्य - श्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह , श्री प्रदीप कुमार आर्यन, श्री संजीत कुमार एवं भैया-बहनों ने बारी- बारी से बाबू वीर कुँवर सिंह जी के जीवन, संघर्ष, वीरता तथा राष्ट्र और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम हेतु मंच संचालन का कार्य सुश्री पलक कुमारी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्यगण, दीदी जी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

सरस्वती शिशु मंदिर डिहरा के भैया बहन द्वारा मनाया गया डॉ भीमराव अंबेडकर जी जयंती इसमें प्रधानाचार्य मुन्ना मिश्रा द्वारा...
14/04/2026

सरस्वती शिशु मंदिर डिहरा के भैया बहन द्वारा मनाया गया डॉ भीमराव अंबेडकर जी जयंती इसमें प्रधानाचार्य मुन्ना मिश्रा द्वारा उनकी जीवनी पर बच्चों में शिक्षा का महत्व को बताया गया 🙏🙏

भारतीय गणित और खगोल विज्ञान को नई दिशा देने वाले महान वैज्ञानिक आर्यभट्ट जी की जयंती पर कोटिशः नमन।🙏🏻उनका योगदान आज भी श...
14/04/2026

भारतीय गणित और खगोल विज्ञान को नई दिशा देने वाले महान वैज्ञानिक आर्यभट्ट जी की जयंती पर कोटिशः नमन।🙏🏻
उनका योगदान आज भी शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत है।

#आर्यभट्ट

प्रेस विज्ञप्ति  आज दिनांक का 02/04/2026 दिन गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर डिहरा धनगाई औरंगाबाद में नूतन सत्र (2026-27) ...
02/04/2026

प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक का 02/04/2026 दिन गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर डिहरा धनगाई औरंगाबाद में नूतन सत्र (2026-27) आरंभ हुआ । आज भैया बहनों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई| इसके बाद प्रधानाचार्य - श्री मुन्ना कुमार मिश्र के द्वारा मंत्रोचारण कर हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ और फिर सभी कक्षाओं के प्रमुख के द्वारा कक्षा उद्घाटन का कार्यक्रम संपन्न किया गया | इस तरह पूरे संस्कारक्षम वातावरण में वैदिक ऋचाओं के साथ विद्यालय में सत्रारम्भ का कार्य संपन्न हुआ | मौके पर सभी आचार्य बंधु भगिनी समेत सभी कर्मचारी भी इस आयोजन के साक्षी बने |

Address

डिहरा धनगाईं
Aurangabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सरस्वती शिशु मंदिर डिहरा औरंगाबाद posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category