29/08/2026
आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वशिष्ठ कुण्ड वार्ड में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स निर्माण कार्य हेतु माननीय महापौर श्री Girish Pati Tripathi जी एवं नगर आयुक्त श्री #जयेन्द्र_कुमार द्वारा क्षेत्रीय मा.पार्षद श्रीमती रंजना यादव एवं अन्य पार्षद गणों व गणमान्य जनों की उपस्थिति में भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बनने वाला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 4684 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा।स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, कुश्ती कोर्ट, जिम्नेशियम, टेबल टेनिस हॉल, बहुउद्देशीय हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम, कैफेटेरिया एवं किचन, कोच रूम, कार्यालय, शौचालय, लिफ्ट और सीढ़ियों की सुविधा होगी। परिसर में पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी, जहां चार पहिया और दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान खेल स्पर्धा के क्षेत्र में योगदान देने वाली 10 प्रतिभाओं एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें बास्केटबॉल कोच श्री चंदेश्वर पांडेय, वॉलीबॉल के श्री शिवेंद्र सिंह एवं श्री अनुज मिश्रा, कबड्डी के श्री मुकेश निषाद, एथलेटिक्स के श्री गोलू मौर्य, क्रिकेट के श्री रंगेशमणि त्रिपाठी, बैडमिंटन के श्री अनूप दुबे, हॉकी के श्री राजेश श्रीवास्तव, वॉलीबॉल के श्री सालिकराम यादव और एथलेटिक्स की नीतू गुप्ता शामिल रहीं।
इसके अलावा वशिष्ठ फाउंडेशन की ओर से साइकिलिंग के क्षेत्र में प्रतिभा दिखा रही 15 वर्षीय किशोरी बेबी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप फाउंडेशन की ओर से उसे 11 हजार रुपये का चेक दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ ने किया। इस मौके पर उपसभापति संतोष सिंह, मा. पार्षदगण श्री विनय जायसवाल, श्री रमाशंकर निषाद, श्री सूर्यकुमार तिवारी, श्री चंदन सिंह, श्री हरिश्चंद्र गुप्ता, श्री अभिनव पांडेय, श्री अजय पांडेय, श्री ज्ञान केसरवानी, श्री सुशील मिश्र बबलू, श्री दीप कुमार, श्री सुल्तान अंसारी, श्री सुफियान, भाजपा नेता श्री हेमंत जायसवाल, श्री आलोक द्विवेदी, श्री रवि सोनकर, श्री दिव्य प्रकाश तिवारी, इंजीनियर रवि तिवारी,मधुकरिया संत एमबी दास, श्री धर्मेंद्र सिंह, व्यापारी नेता श्री अंजनी गर्ग, खेल जगत के श्री रोहित शर्मा, श्री राहुल सिंह, श्री योगेश्वर सिंह, श्री सुनील अवस्थी, श्री श्रीनिवास शास्त्री, श्री अजीत सिंह, क्रीड़ा अधिकारी श्री अमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
Government of UP A K Sharma Urban Development Department, Uttar Pradesh Ministry of Housing and Urban Affairs Swachh Bharat Mission - Urban Swachh Uttar Pradesh - SBM, URBAN Swachh Bharat Mission, India Uttar Pradesh COVID Care Swachh Survekshan