25/08/2026
बिना किसी तथ्य या प्रमाण के केवल राजनीतिक लाभ के लिए झूठी बातें फैलाना निंदनीय ही नहीं, बल्कि पूरे निषाद समाज के सम्मान, आस्था और गौरवशाली परंपराओं का अपमान है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और भाजपा नेताओं से स्पष्ट कहना है—हवा-हवाई बयानबाजी बंद कीजिए। यदि आपके आरोपों में सच्चाई है तो प्रमाण के साथ जनता के सामने आइए; अन्यथा निषाद समाज और प्रदेश की जनता से तत्काल माफी मांगिए।
निषाद समाज के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने वाले सहयोगी पर मुख्यमंत्री जी कठोर कार्रवाई करें। सत्ता के अहंकार में किसी भी समाज के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने की राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी। निषाद समाज सम्मान चाहता है, झूठा प्रचार और अपमान नहीं।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी