27/08/2026
आज महाप्रबंधक (जल) श्री सौरभ श्रीवास्तव जी द्वारा जोन-2 में जलापूर्ति व्यवस्था एवं जलकल विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने, पाइपलाइन से संबंधित कार्यों, नलकूपों, वाटर कूलर, हैंडपंप एवं अन्य जल संबंधी व्यवस्थाओं की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। महाप्रबंधक जी द्वारा सहायक अभियंता , अवर अभियंता एवं कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक का उद्देश्य आमजन को बेहतर, स्वच्छ एवं निर्बाध पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना तथा जल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
#जलकलविभागअयोध्या #जोन2 #अयोध्या