28/01/2026
*सुदीक्षा नई राह फ़ाउंडेशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस*
सुदीक्षा नई राह फ़ाउंडेशन द्वारा 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें डेढ़ सौ से अधिक बच्चों ने भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। संस्था की अध्यक्ष सुधा पांडे द्वारा तिरंगा फहराया गया तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत ओड/देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया।
इसके पश्चात बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने तिरंगा, संविधान एवं भारत की संस्कृति पर आधारित सुंदर चित्र बनाए।
कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का संदेश फैलाया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों के नारों से वातावरण गूंज उठा।
संस्था की सचिव साक्षी पांडे ने सभी उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि बच्चों में देशप्रेम, संस्कार और आत्मविश्वास विकसित करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों पूजा अग्रवाल, अभिषेक राय (तोशी) एवं सुनील विश्वकर्मा द्वारा बच्चों को टॉफ़ी एवं मिठाइयाँ वितरित की गईं। वहीं प्रीति अंगुरिया द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करने हेतु उपहार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर संस्था के अन्य सदस्य श्वेता आनंद, आदित्य शेषन, अंकित, प्रियांशी, हितेश उपाध्याय, स्मिता उपाध्याय, अनुष्का, अभिग्या एवं कशिश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। आयोजन के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।