07/12/2025
अपने यहां ग्राम सभा अकबेलपुर, पोस्ट सेवटा, जिला आजमगढ़ (यूपी) में 6 दिसंबर 2025, दिन शनिवार संध्या के समय ग्राम सभा के लोगों द्वारा महामानव बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि मनाई गई। महामानव के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन, छाया चित्र पर पुष्पार्पण और उन्हे श्रद्धांजलि अर्पण करते हुए नमन वंदन किया गया। उनके आदर्शों, विचारों और प्रशस्त मार्ग पर चलने के लिए एक विचार संगोष्ठी के माध्यम से संकल्प लिया गया। बाबा साहब के विचारों पर चल कर उनके सपनों का समाज- स्थापना ही उनके प्रति सही मायने में सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
नमो बुद्धाय। जय भीम। जय संविधान।
#जयभीम #नामों_बुद्धाय ंविधान ारत