02/09/2026
नेपाल में आई त्रासदी के दौरान नदी कई गांवों और शहरों से होकर गुजरी है जहां हानिकारक रसायनों के छोटे-मोटे कारखाने थे, दूसरी बात है कि अभी भी नदी में शव बह रहे हैं सड़ रहे हैं, साथ ही बाढ़ में कई अजनबी किस्म की मछलियां बह रही हैं जिनके बारे में जानकारी नहीं है। जिसके कारण इन मछलियों को खाना किस तरह का प्रभाव डालेगा अभी तक ज्ञात नहीं है। इसलिए क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए वाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने लोगों से अपील किया है कि फिलहाल गंडक नदी की मछलियां खाने से परहेज करें।