Bageshwar Police Uttarakhand

Bageshwar Police Uttarakhand
Official Facebook account of Bageshwar Police

Dial 112 in any emergency.
(1)

06/08/2026
नदियों-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बागेश्वर पुलिस की आमजन से अपील! 🚨🌧️🏔️जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण...
06/08/2026

नदियों-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बागेश्वर पुलिस की आमजन से अपील! 🚨
🌧️🏔️जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी नागरिकों से अनुरोध है कि:🚫 नदी-नालों के पास न जाएं: उफनते जलस्रोतों से उचित दूरी बनाए रखें।
👨‍👩‍👧‍👦 तटवर्ती व संवेदनशील इलाकों में रह रहे लोग विशेष ध्यान रखें और बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें।
🚨 आपातकालीन स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें:📞
आपदा कंट्रोल रूम: 05963-220197, 9634912152
📞 पुलिस कंट्रोल रूम: 9411112983
☎️ आपातकालीन सेवा: 112"सजग रहें, सुरक्षित रहें।"

'ऑपरेशन प्रहार' के तहत थाना झिरौली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार!
06/08/2026

'ऑपरेशन प्रहार' के तहत थाना झिरौली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार!

एस0ओ0जी0 टीम द्वारा भराड़ी रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 3.12 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद कर उसे गिरफ्...
06/08/2026

एस0ओ0जी0 टीम द्वारा भराड़ी रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 3.12 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के खिलाफ थाना कपकोट में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं।
बागेश्वर पुलिस का संदेश स्पष्ट है—नशामुक्त समाज के निर्माण तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा! 🚫💊

साइबर अपराध और नशे के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का अभियान लगातार जारी! 🚨🚔पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों और पुलिस अधीक्षक बा...
06/08/2026

साइबर अपराध और नशे के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का अभियान लगातार जारी! 🚨🚔

पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों और पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने मुख्य बाजार क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया।

👉 साइबर सुरक्षा: किसी के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन या पासवर्ड साझा न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
👉 नशा मुक्त समाज: युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सतर्क किया गया। अवैध मादक पदार्थों की सूचना मानस पोर्टल 1933 या पुलिस को दें (नाम गुप्त रहेगा)।
👉 महिला सुरक्षा: महिलाओं को 'गौरा शक्ति एप' डाउनलोड करवाकर आपात स्थिति में इसके उपयोग की जानकारी दी गई।
आइए, सुरक्षित और नशामुक्त समाज बनाने में पुलिस का सहयोग करें! 🤝

06/08/2026

35mm में सिर्फ हीरो दिखता है,

लेकिन IMAX में ही दिखता है असली समझदार हीरो... जो हर सफर से पहले हेलमेट पहनना नहीं भूलता।

सुरक्षा कोई ऑप्शन नहीं, आदत बनाइए।




05/08/2026

बागेश्वर फायर सर्विस ने स्कूटी में लगी आग को बुझाया ! 👨‍🚒🔥🚒
बहुली क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल के पास एक होंडा स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी में लगी आग को फायर टीम ने पंपिंग और हौजरील की मदद से पूरी तरह बुझाया। सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों व आसपास का क्षेत्र भी सुरक्षित रहा। 👍
Police

05/08/2026

🐯 Jungle Toons में आपका स्वागत है, टाइगर की ओर से आज की साइबर टिप...!

📶 सार्वजनिक (Public) Wi-Fi का उपयोग करते समय हमेशा सावधानी बरतें।

🛡️ सतर्कता ही सुरक्षा है!
📞 साइबर हेल्पलाइन: 1930
🚨 आपातकालीन सेवा: 112
🌐 सुरक्षित इंटरनेट, सुरक्षित जीवन!


Address

BAGESHWER Police Office
Bageshwar
263642

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bageshwar Police Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bageshwar Police Uttarakhand:

Shortcuts

Share