15/08/2026
सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएँ! जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳🕊️
आज इस राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर बागपत के ‘राष्ट्रीय वंदना चौक’ पर आदरणीय जिलाधिकारी महोदया श्रीमती अस्मिता लाल जी, सम्मानित अधिशासी अधिकारी (EO) महोदय एवं नगर पालिका अध्यक्ष रज्जुद्दीन एडवोकेट की गरिमामयी उपस्थिति में माल्यार्पण करने का गौरव प्राप्त हुआ।
इसके उपरांत बागपत नगर पालिका, शौकत हमीद खान विद्यालय और अब्दुल्ला खान विद्यालय में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया एवं बच्चों को सम्मानित कर 15 अगस्त का उत्सव मनाया।
जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳✨
🇮🇳