Shahid Choudhary Fanpage

Directions

Shahid Choudhary Fanpage #एक अच्छा इंसान आप को बुरा लगेगा...
#जबकि एक बुरा व्यक्तित्व हमेशा आपको सम्मोहित करेगा.

06/09/2026

🩺 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन ….
आज दिनांक 06-09-2026 में
शाहिद चौधरी जी,
भावी प्रधान पद प्रत्याशी, असारा
के आवास 🏠 पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में ग्रामवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श के साथ-साथ ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, फेफड़ों एवं आंखों की जांच जैसी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

इस जनसेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टीट्यूट, संजय नगर, गाजियाबाद तथा आनंदवती फाउंडेशन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। 🙏

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
स्वस्थ ग्राम, स्वस्थ समाज — स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। ❤️

शाहिद चौधरी जी का उद्देश्य है कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें और जनसेवा निरंतर जारी रहे।

#निःशुल्क_स्वास्थ्य_शिविर #जनसेवा #शाहिद_चौधरी #असारा #स्वस्थ_ग्राम_स्वस्थ_समाज #स्वास्थ्य_ही_धन_है

🩺 नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर | असारा, बागपत📅 दिनांक: 6 सितंबर 2026 (रविवार)⏰ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक📍 स्था...
05/09/2026

🩺 नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर | असारा, बागपत

📅 दिनांक: 6 सितंबर 2026 (रविवार)

⏰ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

📍 स्थान: - शाहिद चौधरी निवास
भावी प्रधान पद प्रत्याशी असारा, बागपत

स्वस्थ ग्राम, स्वस्थ समाज —
स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। ❤️

ग्रामवासियों के लिए यशोदा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टीट्यूट्स, संजय नगर, गाजियाबाद द्वारा आनंदवती फाउंडेशन के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में उपलब्ध नि:शुल्क सेवाएं:

✅ निःशुल्क परामर्श
✅ जनरल फिजिशियन से परामर्श
✅ ब्लड शुगर जाँच
✅ ब्लड प्रेशर जाँच
✅ फेफड़ों की जाँच
✅ आँखों की जाँच

🙏 ग्रामवासी शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

शाहिद चौधरी
भावी प्रधान पद प्रत्याशी, असारा

📞 संपर्क: 99581 31937, 98107 09038

#निःशुल्क_स्वास्थ्य_जाँच_शिविर #स्वस्थ_ग्राम_स्वस्थ_समाज #असारा #बागपत #स्वास्थ्य_सेवा

सभी गाँव व देशवासियों कोश्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व कीबहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏💐आप सभी के जीवन में सुख, शा...
04/09/2026

सभी गाँव व देशवासियों को
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की
बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏💐

आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और प्रेम का संचार करें और हर घर में खुशहाली बनी रहे।

आइए, इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर
प्रेम, भाईचारा और सद्भावना का संदेश फैलाएँ।

🙏 💐 🙏

निवेदक:
शाहिद चौधरी
भावी प्रधान पद प्रत्याशी, असारा

रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐आप सभी क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों को स्नेह, विश्वास और अटूट बंधन के पावन पर्व रक्...
28/08/2026

रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐
आप सभी क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों को स्नेह, विश्वास और अटूट बंधन के पावन पर्व रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बहन-भाई के इस पवित्र रिश्ते का प्रतीक यह त्योहार आपके जीवन में सुख, समृद्धि और अपार खुशियाँ लाए। आइए, इस शुभ अवसर पर हम अपनी बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संकल्प लें।

निवेदक:
शाहिद चौधरी
भावी प्रधान पद प्रत्याशी, ग्राम असारा

सभी गाँव गाँववासी व देशवासियों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद ….               शाहिद चौधरी         भावी प्रधान पद प्रत्य...
26/08/2026

सभी गाँव गाँववासी व देशवासियों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद ….

शाहिद चौधरी
भावी प्रधान पद प्रत्याशी, असारा

23/08/2026

आवास 🏠 पर अपनों के साथ मिलकर पंचायत चुनाव के लिए मंथन करते हुए . 🫡🤔

आपका अपना
मोहम्मद शाहिद चौधरी
भावी प्रधान पद प्रत्याशी, असारा

21/08/2026

कल जनपद-बागपत में अल्पसंख्यक सम्मेलन में शामिल होकर उपस्थित साथियों और समाज की एकजुटता, सम्मान एवं राजनीतिक भागीदारी को करीब से महसूस करने का अवसर मिला। 🤝
इस अवसर पर हारून भाई को अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल की असीम शुभकामनाएँ। 💐🎉
एकजुट समाज — मजबूत संगठन — मजबूत राष्ट्रीय लोकदल। 🌾💚

मोहम्मद शाहिद चौधरी
भावी प्रधान पद प्रत्याशी, असारा

#राष्ट्रीय_लोकदल #अल्पसंख्यक_सम्मेलन #संगठन #जयंत_चौधरी #असारा #बागपत

15/08/2026

आप सभी देशवासियों,क्षेत्रवासियों एवं ग्राम पंचायत-असारा के सम्मानित बुजुर्गों, युवाओं और माताओं-बहनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं।💐🫡 💐

आपका अपना:-
शाहिद चौधरी
भावी प्रधान पद प्रत्याशी,असारा (बाग़पत)
🇮🇳🫡🇮🇳
…
…..

आप सभी क्षेत्रवासियों एवं ग्राम पंचायत-असारा के सम्मानित बुजुर्गों, युवाओं और माताओं-बहनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक...
14/08/2026

आप सभी क्षेत्रवासियों एवं ग्राम पंचायत-असारा के सम्मानित बुजुर्गों, युवाओं और माताओं-बहनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं।💐🫡
देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी अमर बलिदानियों को शत-शत नमन। 🙏
आइए, हम सब मिलकर अपने गाँव असारा को एक आदर्श, स्वच्छ और विकसित गाँव बनाने और तरक्की के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लें।🫡

न पूछो ज़माने से कि क्या मेरी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम सब हिंदुस्तानी हैं! 🇮🇳

जय हिंद! जय भारत! 🫡

आपका अपना:-
शाहिद चौधरी
भावी प्रधान पद प्रत्याशी,
गाँव- असारा (बाग़पत)

जनपद बागपत में आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों हेतु महत्वपूर्ण सूचना:-नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत ड़ॉ दीपक कुमार...
08/08/2026

जनपद बागपत में आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों हेतु महत्वपूर्ण सूचना:-

नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत ड़ॉ दीपक कुमार (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी), जनपद बागपत द्वारा जनपद के समस्त ऐसे पात्र लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि जिनका आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किसी अभिलेखीय अथवा तकनीकी त्रुटि के कारण eKYC पूर्ण नहीं हो पा रहा है, उनके लिए राज्य सरकार द्वारा BDMP Correction Portal ब्लॉक स्तर पर जारी कर दिया गया है जिसके माध्यम से आवश्यक संशोधन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

यदि आयुष्मान BIS पोर्टल पर निम्नलिखित त्रुटियाँ दर्ज हैं, तो उनका संशोधन कराया जा सकता है—

👉 पिता अथवा पति के नाम में त्रुटि।
👉 जन्म तिथि (Date of Birth) का गलत अंकन।
👉 लिंग (Gender) का गलत अंकन, जैसे महिला के स्थान पर पुरुष अथवा पुरुष के स्थान पर महिला।
👉 लाभार्थी का पूर्ण पता (Complete Address) दर्ज न होना अथवा गलत दर्ज होना।

ऐसे सभी पात्र लाभार्थी अपने निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर जाकर निम्नलिखित अभिलेखों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें—

👉 सक्षम अधिकारी के नाम हस्तलिखित प्रार्थना पत्र।
👉 लाभार्थी का आधार कार्ड।
👉 राशन कार्ड।
👉 पिता/पति का आधार कार्ड (जहाँ आवश्यक हो)।
👉 प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का पात्रता पत्र (PM Letter), यदि उपलब्ध हो।
👉 संशोधन से संबंधित अन्य आवश्यक अभिलेख।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नामित अधिकारी/कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि लाभार्थी द्वारा प्रस्तुत सभी अभिलेखों का आयुष्मान BIS पोर्टल पर उपलब्ध विवरण से भली-भाँति मिलान करने के उपरांत ही संशोधन किया जाए। किसी भी प्रकार का डेटा अपडेट पूर्ण सावधानी, सत्यापन एवं दस्तावेजों के अनुरूप ही किया जाए, जिससे अनावश्यक त्रुटियों से बचा जा सके।

प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सत्यापन जिला स्तर पर किया जाएगा। तत्पश्चात प्रकरण अंतिम अनुमोदन हेतु राज्य स्तर पर प्रेषित किया जाएगा। राज्य स्तर से अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत आवश्यक संशोधन आयुष्मान पोर्टल पर अद्यतन किए जाएंगे, जिसके पश्चात लाभार्थी की eKYC पूर्ण कर आयुष्मान कार्ड निर्गत किया जा सकेगा।

महत्वपूर्ण सूचना:-

राज्य सरकार के निर्देशानुसार BDMP Correction Portal के माध्यम से लाभार्थी के मूल नाम (Name) में किसी भी प्रकार का परिवर्तन किया जाना संभव नहीं है। यदि लाभार्थी के नाम में त्रुटि है, तो उसका संशोधन इस पोर्टल के माध्यम से नहीं किया जा सकता।

नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत जनपद बागपत द्वारा जनपद के सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की जाती है कि जिनकी eKYC उपरोक्त त्रुटियों के कारण लंबित है, वे शीघ्र अपने निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर आवश्यक संशोधन कराएं तथा आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राप्त करें।
अधिक जानकारी के लिये जिला कार्यान्वयन इकाई (DIU - कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बागपत ) से संपर्क कर सकते है.

—
ड़ॉ दीपक कुमार (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी)
नोडल अधिकारी
आयुष्मान भारत योजना, जनपद बागपत
स्वास्थ्य विभाग - जनपद बागपत

Address

Asara
Baghpat
250623

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shahid Choudhary Fanpage posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category