26/02/2026
दिनांक: 26 फरवरी 2026
चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय, छारा में प्रचार्या डॉ सविता पुनिया के दिशानिर्देशन में आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर का आज भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। सात दिनों तक चले इस शिविर में विद्यार्थियों ने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।
समापन अवसर पर NSS प्रोग्राम ऑफिसर डॉ ललिता ने मुख्य अतिथि डॉ सविता पुनिया एवं हरियाणा नशा मुक्ति अभियान की ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती स्वीटी मलिक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
अपने संबोधन में डॉ सविता पुनिया ने NSS शिविर की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता एवं नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को भविष्य में भी समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर NSS इकाई एवं महाविद्यालय के नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए गए। महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने मिलकर लगभग 100 पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि श्रीमती स्वीटी मलिक ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को हरियाणा नशा मुक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा समाज और युवा शक्ति के लिए एक गंभीर चुनौती है, जिसे सामूहिक प्रयासों से ही समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करने की शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम में डॉ अनीता दलाल, डॉ अश्वनी कुमार, देवेंद्र, डॉ मनोज कुमार, मंजू मलिक, लोकेश सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
समापन समारोह उत्साह, पर्यावरण संरक्षण के संकल्प एवं नशा मुक्ति के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ। यह सात दिवसीय NSS शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक, अनुकरणीय एवं समाजोपयोगी सिद्ध हुआ।