क्रान्ति एक्सप्रेस न्यूज़

  • Home
  • India
  • Bahraich
  • क्रान्ति एक्सप्रेस न्यूज़

क्रान्ति एक्सप्रेस न्यूज़ भारत सरकार (MSME) द्वारा पंजीकृत डिजिटल न्यूज मीडिया संस्थान। विश्वसनीय और सटीक खबरों के लिए हमसे जुड़ें।
Reg. No. UDYAM-UP-10-0046199

22/08/2026

धर्मकांटा पर फायरिंग की सूचना,जांच में मारपीट की पुष्टि

बहराइच फखरपुर। ग्राम गजाधरपुर स्थित बालाजी धर्मकांटा पर शुक्रवार रात फायरिंग और मारपीट की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक फखरपुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार,धर्मकांटा पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी। पुलिस के मुताबिक 21/22 अगस्त की रात करीब दो बजे कंट्रोल रूम-112 के माध्यम से धर्मकांटा पर कुछ लोगों के फायरिंग और मारपीट करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को धर्मकांटा कर्मचारी प्रिंस मिश्रा घायल मिले। उनके बाएं हाथ में चोट थी। पुलिस ने घायल का उपचार कराने के साथ मेडिकल परीक्षण कराया। चिकित्सकीय जांच में चोट फायरआर्म से होने की पुष्टि नहीं हुई। डॉक्टर के अनुसार चोट किसी कठोर और कुंद वस्तु से लगी थी। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पूर्व विवाद की बात सामने आई है। धर्मकांटा संचालक वेद प्रकाश पाठक उर्फ रमन पाठक निवासी अरई कला की तहरीर पर थाना फखरपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

विधायक बलहा की अध्यक्षता में ग्राम गंगाापुर में आयोजित हुआ सामग्री वितरण शिविरबहराइच। विकास खण्ड मिहींपुरवा अन्तर्गत ग्र...
22/08/2026

विधायक बलहा की अध्यक्षता में ग्राम गंगाापुर में आयोजित हुआ सामग्री वितरण शिविर

बहराइच। विकास खण्ड मिहींपुरवा अन्तर्गत ग्राम गंगापुर में उद्यान विभाग द्वारा आत्मा योजनान्तर्गत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए आयोजित सामग्री वितरण शिविर को मुख्य अतिथि विधायक बलहा सरोज सोनकर द्वारा शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक बलहा सोनकर द्वारा कृषकों को खेती और बागवानी में फसलों को हानिकारक कीटों और पतंगो से सुरक्षित किये जाने वाले सोलर लाइट ट्रैप, फेरोमोन, फ्रूट फ्लाई ट्रैप, यलो एवं ब्लू स्टिकी ट्रैप आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा एवं जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी द्वारा कृषकों को बताया गया कि इन सभी प्रकार के ट्रैप का उपयोग करके कृषक बन्धु अपनी फसल को कीट/पंतगों से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं और उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं तथा उत्पादन में आने वाली अतिरिक्त लागत को भी न्यून किया जा सकता है। कृषि अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सब्ज़ी की खेती करने वाले कीट पतंगों से फसल को बचाने के लिए कीट नाशक का प्रयोग कर रहे हैं जिससे मानव शरीर को कैंसर, किडनी जैसी तमाम गम्भीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2050 तक पूरे विश्व में 10 में से 09 लोग कैंसर से पीड़ित होंगे। कीट नाशकों के छिड़काव से होने वाली मग्भीर बीमारियों से बचाव सोलर लाइट ट्रैप, फेरोमोन, फ्रूट फ्लाई ट्रैप, यलो एवं ब्लू स्टिकी ट्रैप सर्वोत्तम उपाय हैं। अधिकारियों द्वारा किसानों को सुझाव दिया गया कि कम से कम कीट नाशक का प्रयोग करें जिससे लागत में कमी आयेगी और मानव शरीर भी स्वस्थ रहेगा।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: मोनालिसा जौहरीबहराइच। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संप...
22/08/2026

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: मोनालिसा जौहरी

बहराइच। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना मुर्तिहा एवं थाना सुजौली परिसर में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं। दोनों बैठकों की अध्यक्षता एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने की। बैठकों में पुलिस क्षेत्राधिकारी, दोनों थानों के थाना प्रभारी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि अफवाह फैलाने एवं माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। बैठकों में त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली एवं पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। एसडीएम ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि त्योहारों को प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें। दोनों बैठकों में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं संभ्रांत लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

22/08/2026

उप निबंधक कार्यालय में घुसा बारिश का पानी,रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोग परेशान

कैसरगंज। लगातार बारिश के बाद कैसरगंज स्थित उप निबंधक कार्यालय परिसर में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। कार्यालय परिसर में पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। बैनामा और विवाह पंजीकरण समेत अन्य कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को पानी से होकर कार्यालय तक पहुंचना पड़ रहा है। बारिश का पानी कार्यालय के बाहर बने परिसर में जमा हो गया है। जलभराव के चलते लोगों के बैठने के लिए रखी गई टेबल-कुर्सियां भी पानी में डूब गईं। इससे कार्यालय आने वाले लोगों को बैठने के लिए भी जगह नहीं मिल पा रही है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को हो रही है। स्थानीय अधिवक्ताओं और कर्मचारियों का कहना है कि बारिश के दौरान जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण कार्यालय परिसर में काफी देर तक पानी जमा रहता है। लोगों ने प्रशासन से कार्यालय परिसर की जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। ताकि बैनामा विवाह पंजीकरण और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।
#ब्यूरो_रिपोर्ट_मुकीद_मलिक_बहराइच



साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहें छात्र-छात्रा,सीओ हर्षिता तिवारी ने दिए जरूरी टिप्सबहराइच। राष्ट्रीय साइबर जागरूकता...
21/08/2026

साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहें छात्र-छात्रा,सीओ हर्षिता तिवारी ने दिए जरूरी टिप्स

बहराइच। राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में डिवाइन पब्लिक स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन साइबर क्राइम थाना बहराइच की टीम ने किया। क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ओटीपी, एटीएम व डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। उन्होंने सोशल मीडिया खातों की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड रखने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा फर्जी कॉल, मैसेज और ई-मेल से सतर्क रहने की अपील की। अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन लेन-देन न करने और मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। इसके साथ ही www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस अवसर पर साइबर क्राइम थाना के उपनिरीक्षक पुनीत सिंह सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे।
#ब्यूरो_रिपोर्ट_मुकीद_मलिक_बहराइच

धार्मिक आयोजनों को लेकर फखरपुर थाने में हुई शांति समिति की बैठकबहराइच। श्रावण मास के चौथे सोमवार और बरावफात को लेकर गुरु...
20/08/2026

धार्मिक आयोजनों को लेकर फखरपुर थाने में हुई शांति समिति की बैठक

बहराइच। श्रावण मास के चौथे सोमवार और बरावफात को लेकर गुरुवार को फखरपुर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसएचओ राज कुमार राजभर की अध्यक्षता में हुई बैठक में धार्मिक आयोजनों से जुड़े प्रतिनिधियों,जुलूस आयोजकों,डीजे संचालकों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। बैठक में एसएचओ ने कहा कि सभी धार्मिक कार्यक्रम निर्धारित नियमों के तहत आयोजित किए जाएं। जुलूस के दौरान तय मार्ग और समय का पालन करने के साथ ही ऐसी किसी गतिविधि से बचने की अपील की गई,जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो। कैसरगंज क्षेत्राधिकारी डी. के. श्रीवास्तव ने आयोजकों और डीजे संचालकों को शासन की गाइडलाइन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान ध्वनि की निर्धारित सीमा समेत सभी नियमों का पालन किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस के साथ आमजन की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और सभी आयोजनों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ संपन्न कराने पर सहमति जताई।
#ब्यूरो_रिपोर्ट_मुकीद_मलिक

परसेण्डी मदरसे में 200 बच्चों को लगा एमआर का टीकाबहराइच। जिलें के विकास खण्ड कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसेण्...
20/08/2026

परसेण्डी मदरसे में 200 बच्चों को लगा एमआर का टीका

बहराइच। जिलें के विकास खण्ड कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसेण्डी स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया अहयाउल उलूम में गुरुवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 150 से 200 बच्चों को निःशुल्क एमआर मीजल्स-रूबेला का टीका लगाया। अभियान एएनएम आशा परवीन के नेतृत्व में चला। उनके साथ निरूपा देवी व सुनीता देवी सहित स्वास्थ्य टीम मौजूद रही। मदरसे के शिक्षक हाफिज कारी मेराज अहमद व हाफिज कारी मोहम्मद जाकिर ने सहयोग किया। इस दौरान बच्चों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी भी दी गई।

पीएम श्री जीजीआईसी में लगा कैरियर गाइडेंस मेला,छात्राओं को बताए सफलता के रास्तेबहराइच। शहर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका...
18/08/2026

पीएम श्री जीजीआईसी में लगा कैरियर गाइडेंस मेला,छात्राओं को बताए सफलता के रास्ते

बहराइच। शहर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मेले में छात्राओं को शिक्षा रोजगार और भविष्य में बेहतर कैरियर चुनने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद तथा विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक वीरेश कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा जीआईसी भग्गड़वा बाजार के प्रधानाचार्य यशवंत कुमार,जीआईसी बहराइच के प्रधानाचार्य नागेंद्र कुमार,पीएम श्री जीआईसी रमपुरवा के प्रधानाचार्य अमित कुमार पांडेय,बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक,शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारी देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कैरियर गाइडेंस मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से संबंधित स्टॉल लगाए। अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर छात्राओं से संवाद किया और उनके द्वारा प्रस्तुत जानकारी को जाना। इस दौरान छात्राओं को भविष्य में सफलता हासिल करने के लिए आवश्यक टिप्स भी दिए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या मधु यादव ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने अतिथियों को विद्यालय की पत्रिका भेंट कर सम्मानित किया। कैरियर गाइडेंस मेले की नोडल प्रभारी प्रतिमा कुमारी के साथ विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मौजूद रहे।

Address

Head Office Address : Village Hasnapur (Dhawariya) Jarwal Road Bahraich, Uttar Pradesh/
Bahraich
271901

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when क्रान्ति एक्सप्रेस न्यूज़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share