07/01/2022
कंबल वितरण समारोह
नगर पंचायत रिसिया जनपद बहराइच में शासन की मंशा के अनुसार गरीब जरूरतमंदों को अध्यक्ष नगर पंचायत हाजी महमूद अहमद द्वारा व सम्मानित समस्त सभासद गणों की मौजूदगी में 358 कंबल का वितरण किया गया साथ ही नगर पंचायत में सामाजिक व शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए श्री सोहन लाल जी पूर्व प्रचार प्राचार्य, श्री राम दास गुप्ता जी, श्री सूरज लाल सरपंच जी, श्री बाबूलाल श्रीवास्तव जी, जनाब वाजिद खान, जनाब साबिर अली साहब, व श्री राम अवतार मित्तल जी को वरिष्ठ नागरिक प्रशस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया समारोह स्थल पर श्री सुधीर अग्रवाल जी, श्री संजय चिरानिया जी, श्री दीपक अग्रवाल जी, श्री विनय अग्रवाल जी, श्री कृष्ण लाल श्रीवास्तव जी, जनाब मुन्ना चाचा साहब जनाब गुलजार कुरैशी भाई, श्री श्रवण मित्तल जी, जनाब रहमतुल्लाह, जनाब कुतुबुद्दीन, जनाब दिलदार, जनाब मेराज, जनाब लल्लू व समस्त पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
मोहम्मद आरिफ
(चेयरमैन प्रतिनिधि)
नगर पंचायत रिसिया
जिला बहराइच