Krishna sahu

Krishna sahu Sub inspector of chhattisgarh police.

Cyber crime information साइबर क्राइम पर ध्यान देने वाली बातें 🔥🔥1. अगर आपको कॉल आए कि TRAI आपका फोन बंद करने वाला है, तो...
03/12/2024

Cyber crime information
साइबर क्राइम पर ध्यान देने वाली बातें 🔥🔥

1. अगर आपको कॉल आए कि TRAI आपका फोन बंद करने वाला है, तो जवाब न दें। यह एक साइबर फ्रॉड है।

2. अगर FedEx के नाम पर कॉल आए और पैकेज के बारे में बात करते हुए आपसे 1 दबाने को कहें, तो जवाब न दें। यह एक साइबर फ्रॉड है।

3. अगर कोई पुलिस अधिकारी आपके आधार के बारे में बात करने के लिए कॉल करे, तो जवाब न दें। यह एक साइबर फ्रॉड है।

4. अगर वे कहें कि आप 'डिजिटल गिरफ्तारी' में हैं, तो जवाब न दें। यह एक साइबर फ्रॉड है।

5. अगर वे कहें कि आपके नाम पर भेजे गए पैकेज में ड्रग्स मिले हैं, तो जवाब न दें। यह एक साइबर फ्रॉड है।

6. अगर वे कहें कि किसी को न बताएं, तो उनकी बात न मानें। साइबर क्राइम पुलिस को 1930 पर सूचित करें।

7. अगर वे WhatsApp या SMS के जरिए संपर्क करें, तो जवाब न दें। यह एक साइबर फ्रॉड है।

8. अगर कोई आपको कॉल कर कहे कि उन्होंने गलती से आपके UPI ID पर पैसे भेज दिए और अब उन्हें वापस चाहिए, तो जवाब न दें। यह एक साइबर फ्रॉड है।

9. अगर कोई कहे कि वे आपकी कार, वॉशिंग मशीन या सोफा खरीदना चाहते हैं और वे आर्मी या CRPF से हैं और अपना आईडी कार्ड दिखाएं, तो जवाब न दें। यह एक साइबर फ्रॉड है।

10. अगर कोई Swiggy या Zomato के नाम पर कॉल कर आपसे पता कन्फर्म करने के लिए 1 दबाने को कहे, तो जवाब न दें। यह एक साइबर फ्रॉड है।

11. अगर वे केवल ऑर्डर या राइड को कैंसल करने के लिए OTP शेयर करने को कहें, तो जवाब न दें। किसी भी स्थिति में अपना OTP फोन पर किसी के साथ साझा न करें।

12. वीडियो मोड में किसी भी कॉल का उत्तर न दें।

13. यदि समझ में न आए तो फोन बंद करके उस नंबर को ब्लॉक कर दें।

14. किसी भी नीले रंग के लिंक पर क्लिक न करें।

15. यदि आपको पुलिस, CBI, ED, या IT विभाग से नोटिस मिले, तो उसे ऑफलाइन सत्यापित करें।

16. हमेशा जांचें कि ऐसे पत्र आधिकारिक सरकारी पोर्टल से हैं या नहीं।

17. अगर कोई कहे कि आपका परिवार का सदस्य दुर्घटना में है और अस्पताल में भर्ती है और तुरंत पैसे चाहिए, तो कॉल डिस्कनेक्ट करें और अपने परिवार के सदस्य या अस्पताल से पुष्टि करें।

डिजिटल स्वच्छता के तौर पर, अपना पता, लोकेशन, फोन, आधार, PAN, जन्म तिथि या कोई भी व्यक्तिगत जानकारी किसी को फोन या मैसेज पर न दें। जो व्यक्ति कॉल कर रहा है उसे यह जानकारी पहले से पता होनी चाहिए। अगर उनके पास आपकी जानकारी हो भी, तो उसे न पुष्टि करें और न ही इंकार। कॉल को तुरंत काट दें और नंबर को ब्लॉक कर दें। यदि वे आप पर दबाव डाल रहे हैं, डरा रहे हैं, या आपको तुरंत प्रतिक्रिया देने पर मजबूर कर रहे हैं, तो समझ लें कि यह एक साइबर फ्रॉड है।

अगर उपरोक्त सभी बातों के बावजूद आप साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं, तो बिना किसी हिचकिचाहट के अपने स्थानीय साइबर पुलिस को 1930 पर रिपोर्ट करें।

15/08/2024
कड़वा........किन्तु विचारणीय
09/02/2023

कड़वा........

किन्तु विचारणीय

16/01/2023

*कोरबा*

*▪️निजात अभियान के अंतर्गत मिली बड़ी सफलता*

*▪️230 किलोग्राम गांजा , 02 कार के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार*

*▪️जयपुर उड़ीसा से लेकर आ रहे थे गांजा*

*▪️बैरिकेड्स तोड़कर भागते समय दौड़ाकर पकड़ा गया आरोपियों को*

*▪️ सायबर सेल एवं थाना पसान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*


अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए 02 आरोपियों सहित 02 कार एवम 230 किलोग्राम गांजा पकड़ने में कोरबा पुलिस को सफलता मिली है ।
पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध धंधों में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है , अवैध कार्यों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु मुखबिर लगाए गए हैं ।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को सूचनाएं मिल रही थी कि कुछ लोग उड़ीसा राज्य की ओर से गांजे की बड़ी खेप लेकर जिले के आउटर एरिया से होकर पड़ोसी जिले एवम अन्य राज्यों की ओर तस्करी कर रहे हैं , सूचना पर कार्यवाही हेतु
सायबर सेल एवं थाना पसान पुलिस टीम को तैनात किया गया था । जिनके द्वारा मुखबिर तंत्र एवम तकनीकी माध्यम से काफी लंबे समय से तस्करों पर नजर रखी जा रही थी , मुखबिर से सूचना मिला की उड़ीसा पासिंग के 2 वाहन में कुछ लोग गांजा लेकर थाना पसान की ओर से पेंड्रा की ओर जाने वाले हैं , सूचना पर थाना पसान के पास पुलिस टीम द्वारा नाकेबंदी लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग प्रारंभ की गई , जैसे ही आरोपियों का वाहन नाकेबंदी पॉइंट पर पहुंचा , भागने की नियत से वाहन का रफ्तार बढ़ा कर बैरिकेट्स को तोड़कर पेंड्रा की ओर भागने लगे , पुलिस द्वारा थाना पसान के आगे सड़क पर दो ट्रकों को खड़ा कर रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया था जहां आरोपियों का वाहन फस गया आरोपीगण वाहन की छोड़कर भागने की कोशिश किए जिन्हें पीछा करते हुए दौड़ाकर पकड़ा गया आरोपीगण से बरामद वाहन क्रमांक OD 02 BX 6479 एवं OD 02 CA 4866 को चेक करने पर कुल 230 पैकेट में भरा हुआ 230 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ , मामले मे धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
पूछताछ पर आरोपीगण ने बताया कि उड़ीसा राज्य के जयपुर से गांजा लेकर आ रहे थे जिसे पेंड्रा लेकर जाना था , एक अज्ञात व्यक्ति जो इस गांजे का डीलर है , फोन के माध्यम से संपर्क में था । प्राप्त फोन नंबर की तस्दीक की जा रही है, मुख्य आरोपी सहित इस रैकेट में शामिल सभी आरोपियों को शहर ही गिरफ्तार कर संपूर्ण मामले का पर्दाफाश किया जाएगा ।
उल्लेखनीय है कि अवैध नशे के विरुद्ध कोरबा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है , पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा निजात अभियान के अंतर्गत अवैध नशे के विरुद्ध जन जागरूकता एवं कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है, नशे की लत से छुटकारा दिलाने हेतु अस्पताल में भी भर्ती कराकर निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है । इस अभियान से प्रभावित होकर काफी लोगों ने नशा छोड़कर परिवार के साथ सुखमय जीवन जीने की शुरुआत कर दिया है ।

*गिरफ्तार आरोपीगण का नाम :–*

1 . मोहम्मद शाहिद अंसारी पिता मोहम्मद इब्राहिम अंसारी उम्र 27 वर्ष निवासी मेन रोड सिसई जिला गुमला झारखंड

2 . अरुण शर्मा पिता श्यामाचरण शर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी बसंत बिहार कॉलोनी बूटीमोड़ रांची

3 .मनोज साहू पिता मारकंडो साहू उम्र 35 वर्ष निवासी सोनपुर माझीपारा उड़ीसा

22/08/2022

गुंडा बदमाश हरीश राव जिसके विरुद्ध पूर्व में 15मामले दर्ज है , घर में घुसकर मारपीट के अजमानतीय मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।
यह अपराधिक तत्वों के विरुद्ध स्पष्ट चेतावनी है कि किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जाएगा ।

https://khatpatnews.com/archives/29657
20/05/2022

https://khatpatnews.com/archives/29657

Spread the loveकोरबा(खटपट न्यूज़)। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों, गुंडा बदमाशों के व...

16/02/2022

Hello firends.

आप सभी के प्यार ,मार्गदर्शन ,सहयोग और आशीर्वाद के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !
बहुत सारे दोस्तों ने friend request भेजा है किन्तु फेसबुक पर feriends लिमिट पूरा हो जाने के कारण रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं कर पा रहा हूँ ! कृपया मेरे फेसबुक पेज को लाइक कर अपना प्यार,मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान करें !

08/02/2022

"खाकी के रंग स्कूल के संग" कार्यक्रम के अंतर्गत वेनस हायर सेकेंडरी स्कूल कोरबा में हुआ कार्यक्रम, वीडियो के माध्यम से कानून व नियमों की जानकारी साझा की।

Address

Baikunthpur

Telephone

+919009400578

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Krishna sahu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Krishna sahu:

Share