Muktidhara

Muktidhara Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Muktidhara, Social service, Mukti Ashram, Viratnagar, Bairat.

अरावली की तलहटी में सदियों से खानाबदोश राजस्थान के घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु समाजों के पुनरूत्थान, विकास की मुख्य धारा में समान अवसर तथा संवैधानिक अधिकारों के लिए तीन दशक से संघर्षरत

“राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस”   की सभी लघु एवं मध्यम औद्योगिक व्यवसायियों को शुभकामनायें। आत्मनिर्भर विकसित भारत 🇮🇳 के दिव...
30/08/2026

“राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस” की सभी लघु एवं मध्यम औद्योगिक व्यवसायियों को शुभकामनायें।

आत्मनिर्भर विकसित भारत 🇮🇳 के दिवास्वप्न को साकार करने में ने भी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से पिछले वर्ष #विराटनगर में एक विनम्र प्रयास शुरू किया था। इस प्रयास में स्थानीय स्तर पर सिलाई केंद्र से निकली कुछ होनहार महिलाओं में एक फ़ूड प्रोसेसिंग और टेलरिंग वर्क के को नामक एक ब्रांड में अब तक तब्दील कर दिया है। जल्दी ही, ये लोग अपने नेटवर्क को निकटवर्ती आधा दर्जन गांव में प्रसारित करके प्रीमियम गिफ्टिंग प्रोडक्ट स्पेस में भी उतरने जा रही हैं।

 #कारगिल_विजय_दिवस (26-जुलाई) पर देश की सीमा पर तैनात सेना के जवानों के शौर्य एवं बलिदान को सादर नमन 🙏
26/07/2026

#कारगिल_विजय_दिवस (26-जुलाई) पर देश की सीमा पर तैनात सेना के जवानों के शौर्य एवं बलिदान को सादर नमन 🙏

23-जुलाई — महान स्वातंत्र्य सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद और बाल गंगाधर तिलक जी के जन्म-जयंती पर इन्हें शत शत नमन। आज़ाद सिर्फ़...
23/07/2026

23-जुलाई — महान स्वातंत्र्य सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद और बाल गंगाधर तिलक जी के जन्म-जयंती पर इन्हें शत शत नमन।

आज़ाद सिर्फ़ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सोच थे जिन्होंने अपने प्रेरणादायी जीवन और साहसिक बलिदान से क्रांति की ज्वाला प्रज्ज्वलित की। अपनी पिस्टल की आख़िरी गोली तक लडे, आज़ाद जिए, और आज़ाद ही शहीद हुए।

तिलक जी ने भी सुषुप्त भारतीय समाज को संगठित करने का अभूतपूर्व कार्य किया। श्री गणेशोत्सव को घरों से बाहर लाकर सार्वजनिक गणेश पंडाल का चलन लाया, जिससे भारतीय समाज के हर तबके को आपसी मेलजोल और चर्चा करने का मंच मिला।

अपने बिलकुल विपरीत तरीकों से सिर्फ़ हंगामा नहीं, अपितु जनमानस की सोच बदलने के इनके सकारात्मक प्रयासों के लिए इन दोनों विभूतियों को सादर प्रणाम। 🙏

राष्ट्र निर्माण में अनवरत चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) और चिकित्सक (Doctors) समुदाय का मुक्तिधारा परिवार की ओर से हार्दिक अ...
01/07/2026

राष्ट्र निर्माण में अनवरत चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) और चिकित्सक (Doctors) समुदाय का मुक्तिधारा परिवार की ओर से हार्दिक अभिनंदन 🎊💐🙏

✨National CA Day
✨National Doctors Day

Best wishes of   from .viratnagar 🌳🦚🐒This summer, since the Earth Day on 22-April, we have installed 200 earthen   aroun...
05/06/2026

Best wishes of from .viratnagar 🌳🦚🐒

This summer, since the Earth Day on 22-April, we have installed 200 earthen around the town. This humble initiative assisted by compassionate students of Golden Wings Academy .vtr has helped us create water-points at convenient places for small birds such as parrots and sparrows around the city.

Let us all contribute towards making this planet and environment better one small compassionate deed at a time. 🌻

मुक्तिधारा संस्थान, , और  के संयुक्त तत्वावधान में प्रोजेक्ट सक्षम के अंतर्गत आज तीन दिवसीय SHG-ट्रेनिंग की शुरुआत पूरे ...
18/02/2026

मुक्तिधारा संस्थान, , और के संयुक्त तत्वावधान में प्रोजेक्ट सक्षम के अंतर्गत आज तीन दिवसीय SHG-ट्रेनिंग की शुरुआत पूरे जोशोख़रोश के साथ हुई। आज पहले दिन देश भर के अन्य हिस्सों में स्वयं सहायता समूह (SHG) के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक समृद्धि की प्रेरणादायी कहानियाँ वीडियो के माध्यम से दिखाई गई। स्वयं की सहायता संगठित रूप से मिलकर ख़ुद स्वयं करने की भावना और आवश्यकता को हम सबने गहराई से समझा।

इस स्वतंत्र-चर्चा में विराटनगर ग्राम में मुक्तिधारा संस्थान द्वारा संचालित सिलाई सेंटर में प्रशिक्षित 15 महिलाओं ने सचिव अनन्त कात्यायनी के मार्गदर्शन में चार विविध आयामों में आजीविका अर्जन के विभिन्न तरीकों की सूची बनाई।

आगामी 2 दिनों में SHG निर्माण की पात्रता, सदस्यता हेतु डॉक्यूमेंट, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, बैंक अकाउंट खोलने, अत्यंत कम ब्याज पर माइक्रोफाइनेंस लोन हेतु आवेदन करने, अल्पबचत द्वारा फंड्स जुटाने, बुक कीपिंग, रिकॉर्ड्स मेंटेन करने, उद्यम गतिविधियों के लिए वार्षिक कैलेंडर बनाने और mock बिज़नेस प्लान बनाने इत्यादि की ट्रेनिंग कराई जाएगी।

सपनों की इस उड़ान के साक्षी बनिए। मुक्तिधारा के इस account को subscribe कीजिए और प्रोजेक्ट सक्षम से जुड़ी जानकारियां लगातार पाइए।

.viratnagar participates in   2.0organised by  and  Date: 29-31 JAN 2026Place: SEWA, Ahmedabad Represented by: Anant Kat...
30/01/2026

.viratnagar participates in 2.0
organised by and
Date: 29-31 JAN 2026
Place: SEWA, Ahmedabad
Represented by: Anant Katyayni .himanshuatrey1998

21 spirited NGOs leading significant changes across urban and rural India will collaborate, cross-learn, and complement each other’s efforts. We also had the unique privilege to share some attractive tote-bags samples produced by our ‘Project Saksham’ beneficiaries and receive constructive and creative recommendations.

 #मुक्तिधारा_संस्थान की वार्षिक आम सभा रविवार 18 जनवरी 2026 को अध्यक्ष श्री भार्गव साहब के मानसरोवर जयपुर निवास स्थान पर...
19/01/2026

#मुक्तिधारा_संस्थान की वार्षिक आम सभा रविवार 18 जनवरी 2026 को अध्यक्ष श्री भार्गव साहब के मानसरोवर जयपुर निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत हमारे प्रेरणा स्रोत और संस्थापक स्व. श्री रतन कात्यायनी जी की मृदु स्मृतियों के साथ की गई। ट्रस्ट की दशकों पुरानी चली आ रही गतिविधियों जैसे #घुमंतू समाजों के पुनर्स्थापन, विविध क्षेत्रों में उनकी बस्तियों से जनसंपर्क, स्वरोजगार और संवैधानिक अधिकारों संबंधी प्रयासों पर गहन मंथन किया गया।

i) #दीपावली_मिलन_समारोह सरिस्का वन्य क्षेत्र में राजौर वैली के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों के हज़ारों वंचित परिवारों में आत्मसम्मान और संवेदना स्थापित करने का हमारा वार्षिक उद्यम है।
ii) #प्रोजेक्ट_सक्षम गुड़गांव के M3M फाउंडेशन और SPJIMR कॉलेज मुंबई के DoCC डिपार्टमेंट के साथ मिल कर विराटनगर के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को पूर्णतः निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण और स्वावलंबन का एक अभूतपूर्व प्रयास है। चर्चा के दौरान इन महिलाओं द्वारा हस्त-निर्मित इको-फ्रेंडली बैग भी सदस्यों को भेंट किए गए।
iii) #प्रोजेक्ट_सूर्य_शक्ति सरिस्का के जंगलों में बिना इलेक्ट्रिसिटी रहने वाले सैकड़ों परिवारों को सोलर लालटेन मुहैया करवाने के लिए शुरू किया गया हमारा एक महत्वाकांक्षी प्रयास है। आम बैठक के तुरंत पश्चात 200 सोलर लाइट के पहले ऑर्डर का चेक अध्यक्ष जी के करकमलों से सुपुर्द किया गया।

ट्रस्ट की वर्तमान केंद्रीय समिति को ही अध्यक्ष भार्गव साहब के नेतृत्व में आगामी 2 वर्ष के लिए चलायमान रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। जिसे सभी कोर कमेटी के सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार किया।

संस्था की एग्जीक्यूटिव कमेटी 2026-2028 के लिए इस प्रकार रहेगी:
अध्यक्ष - न्यायमूर्ति श्री सुरेंद्रनाथ भार्गव (रि. राज्यपाल- सिक्किम, एवं रि. चीफ जस्टिस)
सचिव - श्री अनन्त कात्यायनी (कॉर्पोरेट ट्रेनर)
कोषाध्यक्ष - श्री प्रह्लाद सैनी (शिक्षाविद, राजस्थानी भाषा विशारद)
एग्जीक्यूटिव_मेम्बर - श्री एन. के. खीचा (रि. RAS)
एग्जीक्यूटिव_मेम्बर - श्री राजेंद्र सिंह भंडारी (रि. IFS)
एग्जीक्यूटिव_मेम्बर - श्री उमेश शर्मा (व्यवसायी)
एग्जीक्यूटिव_मेम्बर - श्री पवन योगी (व्यवसायी)

एग्जीक्यूटिव समिति में विशेष_आमंत्रित_सदस्य:
1) श्रीमती मूमल सिंह राजवी (वरिष्ठ अधिवक्ता)
2) श्री राजेश रवि (वरिष्ठ पत्रकार)
3) श्री राजेंद्र भानावत (रि. IAS)
4) श्री अनुपम कात्यायनी (मुक्तिधारा कैम्पस इन-चार्ज)

सपनों की उड़ान ✨मुक्तिधारा के सिलाई सेंटर पर इस महीने   बैग बनाना सिखाया जा रहा है।   जीवनशैली के पक्ष में ये हमारा एक छ...
09/01/2026

सपनों की उड़ान ✨

मुक्तिधारा के सिलाई सेंटर पर इस महीने बैग बनाना सिखाया जा रहा है। जीवनशैली के पक्ष में ये हमारा एक छोटा सा प्रयास है✌️

01/01/2026

𝘖𝘷𝘦𝘳 𝘵𝘩𝘦 𝘭𝘢𝘴𝘵 4 𝘺𝘦𝘢𝘳𝘴, 𝘈𝘯𝘢𝘯𝘵 𝘢𝘯𝘥 𝘩𝘪𝘴 𝘵𝘦𝘢𝘮 𝘩𝘢𝘷𝘦 𝘪𝘯𝘵𝘦𝘳𝘢𝘤𝘵𝘦𝘥 𝘸𝘪𝘵𝘩 𝘵𝘩𝘦 𝘪𝘯𝘩𝘢𝘣𝘪𝘵𝘢𝘯𝘵𝘴 𝘰𝘧 𝘵𝘩𝘦 𝘙𝘢𝘫𝘰𝘳𝘦 𝘷𝘢𝘭𝘭𝘦𝘺 𝘳𝘦𝘨𝘪𝘰𝘯 𝘪𝘯 𝘙𝘢𝘫𝘢𝘴𝘵𝘩𝘢𝘯’𝘴 𝘈𝘭𝘸𝘢𝘳 𝘥𝘪𝘴𝘵𝘳𝘪𝘤𝘵. 𝘔𝘢𝘯𝘺 𝘰𝘧 𝘵𝘩𝘦 𝘷𝘪𝘭𝘭𝘢𝘨𝘦𝘴 𝘩𝘦𝘳𝘦 𝘧𝘢𝘭𝘭 𝘪𝘯 𝘵𝘩𝘦 𝘣𝘶𝘧𝘧𝘦𝘳 𝘻𝘰𝘯𝘦 𝘰𝘧 𝘵𝘩𝘦 𝘚𝘢𝘳𝘪𝘴𝘬𝘢 𝘛𝘪𝘨𝘦𝘳 𝘚𝘢𝘯𝘤𝘵𝘶𝘢𝘳𝘺. 𝘋𝘶𝘦 𝘵𝘰 𝘵𝘩𝘪𝘴, 𝘥𝘦𝘷𝘦𝘭𝘰𝘱𝘮𝘦𝘯𝘵𝘢𝘭 𝘸𝘰𝘳𝘬 𝘴𝘪𝘮𝘱𝘭𝘺 𝘩𝘢𝘴 𝘯𝘰𝘵 𝘣𝘦𝘦𝘯 𝘧𝘦𝘢𝘴𝘪𝘣𝘭𝘦 𝘰𝘷𝘦𝘳 𝘵𝘩𝘦𝘳𝘦. 𝘝𝘪𝘭𝘭𝘢𝘨𝘦𝘴 𝘩𝘢𝘷𝘦 𝘯𝘦𝘪𝘵𝘩𝘦𝘳 𝘣𝘦𝘦𝘯 𝘦𝘭𝘦𝘤𝘵𝘳𝘪𝘧𝘪𝘦𝘥 𝘯𝘰𝘳 𝘤𝘰𝘯𝘯𝘦𝘤𝘵𝘦𝘥 𝘵𝘰 𝘢 𝘮𝘰𝘣𝘪𝘭𝘦 𝘯𝘦𝘵𝘸𝘰𝘳𝘬, 𝘦𝘷𝘦𝘯 𝘥𝘦𝘤𝘢𝘥𝘦𝘴 𝘢𝘧𝘵𝘦𝘳 𝘪𝘯𝘥𝘦𝘱𝘦𝘯𝘥𝘦𝘯𝘤𝘦. 𝘞𝘦 𝘧𝘰𝘶𝘯𝘥 𝘵𝘩𝘢𝘵 𝘵𝘩𝘦 𝘸𝘰𝘮𝘦𝘯, 𝘴𝘤𝘩𝘰𝘰𝘭-𝘨𝘰𝘪𝘯𝘨 𝘤𝘩𝘪𝘭𝘥𝘳𝘦𝘯, 𝘢𝘯𝘥 𝘦𝘭𝘥𝘦𝘳𝘭𝘺 𝘱𝘦𝘰𝘱𝘭𝘦 𝘩𝘢𝘷𝘦 𝘣𝘦𝘦𝘯 𝘥𝘦𝘢𝘭𝘵 𝘵𝘩𝘦 𝘮𝘰𝘴𝘵 𝘥𝘪𝘴𝘢𝘥𝘷𝘢𝘯𝘵𝘢𝘨𝘦 𝘣𝘦𝘤𝘢𝘶𝘴𝘦 𝘰𝘧 𝘵𝘩𝘦 𝘭𝘢𝘤𝘬 𝘰𝘧 𝘦𝘭𝘦𝘤𝘵𝘳𝘪𝘤𝘪𝘵𝘺 𝘢𝘧𝘵𝘦𝘳 𝘴𝘶𝘯𝘴𝘦𝘵.

𝘛𝘰 𝘩𝘦𝘭𝘱 𝘪𝘮𝘱𝘳𝘰𝘷𝘦 𝘵𝘩𝘪𝘴 𝘴𝘪𝘵𝘶𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯, 𝘸𝘩𝘪𝘭𝘦 𝘣𝘦𝘪𝘯𝘨 𝘢𝘸𝘢𝘳𝘦 𝘰𝘧 𝘵𝘩𝘦 𝘨𝘳𝘰𝘶𝘯𝘥 𝘳𝘦𝘢𝘭𝘪𝘵𝘪𝘦𝘴, 𝘸𝘦 𝘩𝘢𝘷𝘦 𝘣𝘳𝘰𝘶𝘨𝘩𝘵 𝘢𝘯 𝘪𝘯𝘯𝘰𝘷𝘢𝘵𝘪𝘷𝘦 𝘴𝘰𝘭𝘶𝘵𝘪𝘰𝘯 𝘶𝘯𝘥𝘦𝘳 𝐏𝐫𝐨𝐣𝐞𝐜𝐭 𝐒𝐮𝐫𝐲𝐚 𝐒𝐡𝐚𝐤𝐭𝐢- 𝘢 𝘮𝘢𝘴𝘴 𝘥𝘪𝘴𝘵𝘳𝘪𝘣𝘶𝘵𝘪𝘰𝘯 𝘰𝘧 𝘤𝘰𝘮𝘱𝘢𝘤𝘵 𝘢𝘯𝘥 𝘱𝘰𝘳𝘵𝘢𝘣𝘭𝘦 𝘚𝘰𝘭𝘢𝘳 𝘓𝘢𝘯𝘵𝘦𝘳𝘯𝘴. 𝘖𝘯𝘦 𝘭𝘢𝘯𝘵𝘦𝘳𝘯 𝘱𝘦𝘳 𝘧𝘢𝘮𝘪𝘭𝘺 (𝘪𝘥𝘦𝘯𝘵𝘪𝘧𝘪𝘢𝘣𝘭𝘦 𝘸𝘪𝘵𝘩 𝘢 𝘑𝘈𝘕 𝘈𝘈𝘋𝘏𝘈𝘙 𝘤𝘢𝘳𝘥). 𝘛𝘰 𝘢𝘤𝘤𝘰𝘮𝘱𝘭𝘪𝘴𝘩 𝘢 100% 𝘤𝘰𝘷𝘦𝘳𝘢𝘨𝘦 𝘰𝘧 𝘢𝘭𝘭 𝘧𝘢𝘮𝘪𝘭𝘪𝘦𝘴 𝘪𝘯 𝘵𝘩𝘪𝘴 𝘢𝘳𝘦𝘢, 𝘸𝘦 𝘩𝘢𝘷𝘦 𝘵𝘶𝘳𝘯𝘦𝘥 𝘵𝘰 𝘵𝘩𝘦 𝘤𝘪𝘷𝘪𝘭 𝘴𝘰𝘤𝘪𝘦𝘵𝘺 𝘸𝘪𝘵𝘩 𝘢 𝘤𝘳𝘰𝘸𝘥𝘧𝘶𝘯𝘥𝘪𝘯𝘨 𝘤𝘢𝘮𝘱𝘢𝘪𝘨𝘯 𝘵𝘰 𝘱𝘢𝘳𝘵𝘪𝘢𝘭𝘭𝘺 𝘴𝘶𝘱𝘱𝘰𝘳𝘵 𝘵𝘩𝘪𝘴 𝘪𝘯𝘪𝘵𝘪𝘢𝘵𝘪𝘷𝘦.

𝘞𝘦 𝘪𝘮𝘱𝘭𝘰𝘳𝘦 𝘢𝘭𝘭 𝘰𝘶𝘳 𝘧𝘳𝘪𝘦𝘯𝘥𝘴, 𝘸𝘦𝘭𝘭-𝘸𝘪𝘴𝘩𝘦𝘳𝘴, 𝘢𝘯𝘥 𝘨𝘦𝘯𝘶𝘪𝘯𝘦𝘭𝘺 𝘬𝘪𝘯𝘥𝘳𝘦𝘥 𝘴𝘱𝘪𝘳𝘪𝘵𝘴 𝘵𝘰 𝘨𝘰 𝘵𝘩𝘳𝘰𝘶𝘨𝘩 𝘵𝘩𝘪𝘴 𝘷𝘪𝘥𝘦𝘰 𝘢𝘯𝘥 𝘴𝘶𝘱𝘱𝘰𝘳𝘵 𝘶𝘴 𝘪𝘯 𝘸𝘩𝘢𝘵𝘦𝘷𝘦𝘳 𝘸𝘢𝘺 𝘺𝘰𝘶 𝘤𝘢𝘯, 𝘷𝘪𝘢 𝘵𝘩𝘪𝘴 𝘭𝘪𝘯𝘬:
https://rzp.io/rzp/muktidhara

𝐷𝑜𝑛’𝑡 𝑓𝑜𝑟𝑔𝑒𝑡 𝑡𝑜 𝑓𝑜𝑟𝑤𝑎𝑟𝑑 𝑡ℎ𝑖𝑠 𝑝𝑜𝑠𝑡 𝑎ℎ𝑒𝑎𝑑 𝑎𝑛𝑑 𝑟𝑒𝑠ℎ𝑎𝑟𝑒!!

Address

Mukti Ashram, Viratnagar
Bairat
303102

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Muktidhara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Muktidhara:

Shortcuts

Share

Category