13/01/2023
स्वर्गीय दिलीप भटेरे शासकीय महाविद्यालय किरनापुर में आज दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आज समापन समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लांजी- किरनापुर क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं बालाघाट जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश भटेरे, महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विशिष्ठ अतिथि श्री राम कुमार राणा, अध्यक्ष जनपद पंचायत किरनापुर श्री राणा कल्याण सिंह, जनभागीदारी समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुवात एवं उदघाटन आदरणीय श्री रमेश भटेरे जी ने दीप प्रज्वलित कर की स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुनिता जैन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया उन्होंने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की वार्षिक उपलब्धियों एवं महाविद्यालय में संचालित समस्त प्रतियोगिता परीक्षा एवं कार्यक्रमों का वार्षिक विवरण रखा इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री रमेश भटेरे जी ने अपने उद्बोधन के दौरान बच्चो को स्नेह सम्मेलन की शुभकामनाएं प्रेषित किए। स्नेह सम्मेलन में एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गायन एवं समूह गायन सहित विविध वेशभूषा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में श्री योगेश ब्रम्हे, श्री खुमेश अजित एवं सुश्री नलिनी शुक्ला उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन कु. सुरभी रावते, कुमकुम भौतेकर ने किया कार्यक्रम के अंत में संयोजक श्री शरद खत्री जी ने आभार प्रदर्शन किया । जिसमे उन्होंने पधारे हुए सभी सम्मानीय अतिथियों महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारियों एवं मीडिया के साथियों सहित कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया ।